बुधवार, 18 अक्तूबर 2023

अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया-राहुल गांधी

अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया-राहुल गांधी विदेश से खरीदा कोयला भारत आकर महंगा हो गया, इसमें PM की सहमति राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अडाणी पर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अडाणी पर आरोप लगाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से बिजनेसमैन गौतम अडाणी पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में 14 मिनट की एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें कहा- अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया है। आज महंगी बिजली के पीछे अडाणी हैं। उन्होंने जनता की जेब से पैसे लूटे हैं। इन आरोपों में BJP सरकार को घेरते हुए राहुल बोले- अडाणी में ऐसा क्या है जो सरकार उनकी जांच नहीं कराती है। उन्हें जो चाहिए होता है, वो मिल जाता है। उनके पीछे किसकी शक्ति है। राहुल के पांच आरोप... 1. इंडोनेशिया से कोयला भारत आते दोगुना महंगा हो जाता है राहुल ने अडाणी पर आरोप लगाते हुए एक न्यूज आर्टिकल भी दिखाया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा- अडाणी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक कोयला भारत आता है, तब तक इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। 2. भारत में बिजली के दाम बढ़ाए गए, गरीब का पैसा अडाणी की जेब में गया कोयले के दाम को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया। जिसके चलते भारत में बिजली महंगी हो गई। कर्नाटक में कांग्रेस ने बिजली सब्सिडी दी है। मध्यप्रदेश में देने जा रहे हैं। आपका बिजली का बिल जो बढ़ रहा है उसका पैसा सीधे आपकी जेब से अडाणी की जेब में जा रहा है। इस तरह से अडाणी जी ने करीब 12 हजार करोड़ रुपए सीधे हिंदुस्तान के नागरिकों की जेब से निकाला है। 3. विदेशी अखबार के पास डॉक्यूमेंट्स, SEBI को मिल नहीं रहे राहुल ने जांच एजेंसी SEBI पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सेबी ने सरकार को कहा- हमें डॉक्यूमेंट्स नहीं मिल रहे हैं। अजीब बात है फाइनेंशियल टाइम्स के पास प्रूफ है। जांच एजेंसी के पास नहीं। साफ पता चलता है बड़े पद पर बैठे लोगों से कहीं न कहीं संरक्षण मिला है। 4. अडाणी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, PM चुप क्यों राहुल ने आगे कहा- भारत के प्रधानमंत्री की सहमति के बिना ऐसा नहीं हो सकता। इन सज्जन (अडाणी) के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? प्रधानमंत्री इस पर टिप्पणी क्यों नहीं करते? 5. गरीब का मामला लेकिन इंडियन मीडिया को कोई इंट्रेस्ट नहीं राहुल गांधी ने भारतीय मीडिया से भी सवाल पूछते हुए कहा- रोचक बात है कि यह स्टोरी आती है, लेकिन हिंदुस्तान की मीडिया एक सवाल नहीं पूछती। बिजली का मामला है, गरीब का मामला है, चोरी का मामला है लेकिन इंडियन मीडिया को इसमें इंट्रेस्ट नहीं। अडाणी-पवार मुलाकात पर राहुल बोले- वो पीएम नहीं गौतम अडाणी और शरद पवार की यह तस्वीर सितंबर की है। जब अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में दोनों शामिल हुए थे। INDIA गठबंधन में शामिल शरद पवार ने 23 सितंबर को गौतम अडाणी से मुलाकात की थी। इसको लेकर राहुल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- नहीं, मैं शरद पवार से सवाल नहीं कर सकता। वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं। अडाणी को नरेंद्र मोदी बचा रहे हैं इसीलिए सवाल भी मोदी से पूछ रहा हूं। इससे पहले जून में भी अडाणी पवार के घर गए थे। पवार और अडाणी के बीच रिश्ता करीब दो दशक पुराना है। 2015 में प्रकाशित अपनी मराठी आत्मकथा लोक भूलभुलैया संगति में पवार ने अडाणी की प्रशंसा की थी जो उस समय कोल बिजनेस में कदम रख रहे थे। जब-जब राहुल ने अडाणी को लेकर पूछे सवाल... 31 अगस्त 2023... राहुल बोले- एक अरब डॉलर भारत से बाहर गया और अलग-अलग देशों से घूमकर वापस आया राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो पैसा बाहर गया, इसका मास्टरमाइंड कौन है। भारत की इमेज दांव पर है। इस मामले में JPC जांच की जरूरत है। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो पैसा बाहर गया, इसका मास्टरमाइंड कौन है। भारत की इमेज दांव पर है। इस मामले में JPC जांच की जरूरत है। 31 अगस्त को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की बैठक से पहले राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल ने दो विदेशी न्यूज पेपर्स के हवाले से कहा था कि देश का पैसा बाहर भेजा जा रहा है। एक अरब (बिलियन) डॉलर भारत के बाहर गया। जो पैसा बाहर भेजा जा रहा है, वो PM के करीबी व्यक्ति का है। अडाणी जी की कंपनियों के नेटवर्क के जरिए एक अरब डॉलर भारत से बाहर गया और अलग-अलग देशों से घूमकर वापस आया। इससे अडाणी समूह के शेयरों की कीमत बढ़ी। इन पैसों का बंदरगाहों और एयरपोर्ट्स जैसी भारतीय संपत्तियों को हासिल करने के लिए इस्तेमाल हुआ। पढ़ें पूरी खबर... 8 अप्रैल 2023... राहुल का सवाल- अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को एक ट्वीट में अडाणी मुद्दे पर सवाल उठाए थे। ट्वीट में लिखा था- सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके हैं? राहुल ने कांग्रेस के पूर्व 5 नेताओं का नाम भी अडाणी से जोड़ा था। अडाणी ग्रुप ने राहुल गांधी के इन्हीं आरोपों का जवाब देते एक बयान जारी किया था। ग्रुप ने कहा- साल 2019 से अब तक ग्रुप की कंपनियों ने अपनी हिस्सेदारी बेचकर 2.87 बिलियन डॉलर (23,525 करोड़ रु.) जुटाए, जिनमें से 2.55 बिलियन डॉलर (20,902 करोड़ रु.) फिर से बिजनेस में लगाया गया। 7 फरवरी 2023... संसद में तस्वीर दिखाते हुए राहुल का मोदी से सवाल- अडाणी से रिश्ता क्या है फरवरी में लोकसभा के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी और अडाणी का पोस्टर भी दिखाया था। राहुल ने 7 फरवरी को एक तस्वीर सदन में दिखाई थी, इसमें मोदी और गौतम अडाणी नजर आ रहे थे। NDA मेंबर्स ने इसका विरोध किया था। सभापति ओम बिड़ला ने राहुल को टोका और स्पीच फिर शुरू हुई। राहुल ने कहा, "इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है और कैसा रिश्ता है? राहुल ने कहा था, "अडाणी और मोदी जी के रिश्ते के बारे में बता देता हूं। ये रिश्ता कई साल पहले शुरू होता है, जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोदी जी और अडाणी साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। मोदी जी को आइडिया दिया गया कि आप बिजनेसमैन के ग्रुप को साथ लाइए और वाइब्रेंट गुजरात बनाइए। मुझे लगता है कि तब असली जादू शुरू हुआ। प्रधानमंत्री जी दिल्ली आते हैं और 2014 में असली जादू शुरू होता है। 2014 में अडाणी 609 पर थे और कुछ साल में दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचे?"

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |