मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

कामरेड रामप्रताप त्रिपाठी को लाल सलाम

बेहद दुखद समाचार है कि हमारे प्रिय कामरेड राम प्रताप त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री, उत्तर प्रदेश किसान सभा, का जौनपुर के अस्पताल में निधन हो गया। उनका असमय जाना वामपंथी आंदोलन और किसान संघर्षों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और अदम्य साहस हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। हम उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करटू हैं और उनके परिजनों, साथियों व प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते है। इस कठिन घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ हैं। कामरेड त्रिपाठी की क्रांतिकारी विरासत और विचार हमेशा हमारे संघर्षों को ऊर्जा देंगे। लाल सलाम!

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

कॉमरेड त्रिपाठी को लाल सलाम। शोकाकुल परिजनों को हार्दिक संवेदनाएं।

परमानन्द

Share |