शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

भारत में समाजवाद, संभावनाएं एवं चुनौतियां

भारत में समाजवाद, संभावनाएं एवं चुनौतियां पूर्व सांसद एटक के पूर्व महासचिव, जननेता कामरेड होगी एफ. वाजी की जन्मशताब्दी वर्ष के प्रारंभ- 5 सितंबर-के अवसर पर इंदौर के गांधी हॉल प्रांगण स्थित अभिनव कला समाज सभागृह में भारत में समाजवाद, संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर स्मृति राष्ट्रीय संवाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद एवं प्रवेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में समाजवाद का लक्ष्य स्वतंत्रता के बाद बनी नीतियों का आधार रहा है। नेहरू और इंदिरा के काल में जमींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार, मिश्रित अर्थव्यवस्था, बोट का समान अधिकार का, आरक्षण, पब्लिक सेक्टर, मजदूर हितैषी श्री सिंह ने कहा कि देश शनैः शनैः समाजवादी लक्ष्य की और बढ़ रहा था। जिस पर अब विराम लग चुका है। पुनः उस लक्ष्य की ओर लौटना अब आसान नहीं है। आजादी की लड़ाई में एक संगठन को छोड़कर हर वर्ग द्वारा की गई है। आउटसोरिंग से होने वाली भर्ती से श्रमिक वर्ग का वे इंटेल शोषण के रहा है। संप्रभुता, समाजवाद , धर्म निरपेक्षता और प्रजातंत्र हमारे संविधान के मूल आधार है। आजादी ने प्रजा को नागरिक बनाया था। आज सरकार इन्हीं नागरिकों को 5 किलो राशन की लाइन में खड़ा कर फिर प्रजा बना रहे है। सत्यम ने कहा कि समान निःशुल्क शिक्षा, रोजगार गारंटी, भूमि सुधार, सबके लिए आवास समाजवाद की बुनियादी जरूरत है। इसके लिए संसाधनों पर समाज की मिल्कियत होना जरूरी है।। लेनिन, चेग्वारा, नेहरू ने इसे सम्भव बनाया था। यह आज भी सम्भव है। मतदाता सूची में हर नागरिक का नाम आने की जिम्मेवारी चुनाव आयोग की है, इसे अब मतदाताओं पर ही थोप दिया गया है। संविधान को बचाने के लिए जन शिक्षण जरूरी है। लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता पर भरोसा रखने वालों को एकजुट होना पड़ेगा। होमी चाजी की तरह जनता की लड़ाइयों में शामिल होना होगा। धर्म की राजनीति और धर्मान्धता का जिन्न बोतल से निकाला गया है इसे वापस बोतल में बंद करना आसान नहीं है। प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के आदिवासियों पर विए गए बयान का उल्लेखा करते हुए दिग्विजय सिंज्ञ ने कहा कि यह देश तो आदिवासियों का ही है, जो कि प्रकृति पूजक हैं। हम लोग तो मध्य एशिया से आए थे। आदिवासियों को किसी भी धर्म से जोड़ना उचित नहीं है। वर्तमान मैं राजनीति को धर्म और व्यवसाय मै बदल दिया गया है। यह धर्मान्ता नफरत फैला रहे है। जबकि इंसानियत ही धर्म का मूल आधार है। हमें नाजीवाद का मुकाबला वाजीबाद से करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, यह शिक्षा बताती है कि समाजवाद ही वेश का भविष्य है। यह वर्ष कैवल आरएसएस का ही नहीं अपितु कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना का भी शताब्दी वर्ष है। कम्युनिस्ट पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम से वैश के नौजवानों, विद्यार्थियो, मजदूर-किसानी को जोड़ा था। मध्य प्रदेश में कम्युनिस्ट पार्टी का गठन 1943 में हुआ था। वेश में उदारता और सामाजिक सौहार्द का माहौल रहा है। इंदौर वासियों ने एक बेहद अल्पसंख्यक समाज पारसी समुदाय से आए नौजवान को सांसद और विधायक चुना। जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई से खुद को दूर रखा था वे ही आज राष्ट्रभक्ति के प्रमाण पत्र बांट रहे है। यह विडंबना है कि युद्ध में शौर्य हमारे देश की सेना दिखाती है और सीज फायर का आदेश अमेरिका से आता है। वर्तमान में सत्ता में बैठी ताकतों का देश के निर्माण में कोई योगदान नहीं था। इसलिए वे इसे नष्ट करनै पर उतारू है। कानून समाजवादी नीतियों के द्योतक हमला हो रहा है। थे। लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने की जरूरत है। आज लोकतंत्र पर खतरा है। टेक्नोलॉजी और अन्य माध्यमौ से लोकतंत्र पर चोट की जा रही है। इन मुद्दों पर जनांदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है। हमें होमी वाजी जैसे जननेता की राह पर चलने की जरूरत है। जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया वे ही आज देश पर राज कर रहे हैं। इनकी विचारधारा मूल रूप से लोकतंत्र विरोधी है। जवाहरलाल नेहरू मिश्रित अर्थव्यवस्था के माध्यम से समाजवाद का लक्ष्य प्राप्त करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि निजीकरण की नीतियों के चलते श्रमिक वर्ग आरक्षण के लाभ से बंचित हो रहा है। नौकरियों मैं सामाजिक सुरक्षा समाप्त कर वी यूनियन बनाने का अधिकार छीन लिया है। अब यूनियन बनाना एसडीएम के रहमो करम पर निर्भर है। विगत 11 वर्षों में अमीरों और गरीबों में खाई बढ़ती जा रही है। कोविड काल में जब सभी रोजगार धंधे बंद थे, तब भी कारपोरेट मुनाफा कमा रहे थे। देश की 40 प्रतिशत संपत्ति 200 परिवारों के हाथों में सिमट कर रह गई है। वर्तमान में धर्मनिरपेक्षता और समाज वाद के लक्ष्य को बचाने के लिए लोकतंत्र को बचाना जरूरी है। समाजवादी विचारक एवं प्रगतिशील लेखक संघा मध्यप्रदेश के राज्य सचिवमंडल सवस्य सत्यम सागर ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवाद हमारे आजादी के आंदोलन का लक्ष्य था। समाजवाची आंदोलन ने देश को बेहतरीन लेखक, कवि, कलाकार, फिल्मकार दिए जिन्होंने आम जनता के कार्य किया। सत्यम ने कहा कि कार्ल मार्क्स नै इंसानी बराबरी का एक स्वप्न देखा था। कामरेड होगी दाजी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत है और साथ ही भारत मैं समाजवाद की सौ वर्षकी यात्रा को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कामरेड दाजी ने समाजवाद को केवल सिद्धांत न मानकर उसे जिया और मजदूरी-किसानों व आम जनता के संच से जोड़ा। भारत में समाजवाव की यात्रा रूसी क्रांति प्रेरित होकर स्वतंत्र भारत की पंचवर्षीय योजनाओं, राष्ट्रीयकरण और प्रगतिशील सुधारों तक फैली है। नई आर्थिक नीतियों (1991) ने समाजवाव को हाशिये पर धकेला, लेकिन आज की विषम परिस्थितियों में समाजवाद के विचार को बनाए रखने की आवश्यक है। यही कामरेड होगी वाजी की स्मृति में सच्ची अद्धांजलि होगी। श्री पोरवाल ने कहा कि रूस में हुई बोल्शेविक क्रांति का असर भारत सहित दुनिया के अनेक देशी में हुआ था। भगतसिंह ने अपने संगठन में समाजवाव शब्द को जोड़ा था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन 1925 में हुआ, जिसने अपना लक्ष्य वैज्ञानिक आधार पर समाजवादी समाज का निर्माण रखा। समाजवादी विचारधारा की यात्रा अनेक पड़ावों से गुजरी। 1957 में नेहरू जी के नेतृत्व में देश में पंचवर्षीय योजनाएं लागू की गई। जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार हुआ। 1991 में उदारीकरण की नीतियों ने समाजवादी समाज के लक्ष्य को धूमिल कर दिया। समाजवाद के विचार को हाशिए पर धकेल दिया गया। समाजवादी विचार की ही ताकत थी कि एक समय में भारतीय जनता पार्टी ने भी गांधीवादी समाज निर्माण की बात कही थी। लेकिन उनकी नीतियां सदैव पूंजीपति परस्त एवं धार्मिक कट्टरता को बढ़ाने वाली रही है। मनमोहन सिंह सरकार के दौर में भी सूचना, भोजन, स्वास्थ्य के अधिकारों की नीतियां बनाई गई थी जिन्हें अब समाप्त कर विया कार्यक्रम के प्रारंभ में आमंत्रित अतिथियों का सूत की माला एवं स्मृत्ति चिन्ह से स्वागत स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री प्रवीण खारीवाल, श्रम संगठनों की संयुक्त अभियान समिति के संयोजक एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर यादव, अध्यक्ष मंडल के शिवाजी मोहिते, उमस्वरूप मंत्री, कैलाश लिम्बोदिया, हरनाम सिंह, फावर पायस, मनोहर लिम्बोदिया, राहुल निहौरे, सारिका श्रीवास्तव, योगेन्द्र महावर, प्रकाश पाठक ने किया। अध्यक्षीय भाषण श्री श्यामसुंवर यादव ने दिया और आभार रुद्रपाल यादव ने। आयोजन में हाल ही में दिवंगत हुए प्रगतिशील लेखक संघ के संरक्षक मंडल सवस्य, वरिष्ठ साहित्यकार मानक निलोरो रोएवं लेली रिपरिउ चर्च इंदौर के फावर कूजी वैली जोसफ प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन श्री विवेक मेहता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |