शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

पुलिस पिटाई से भाजपा नेता सियाराम उपाध्याय की मौत प्रदेश में जगह जगह भाजपा नेताओं की सरकारी पिटाई

पुलिस पिटाई से भाजपा नेता सियाराम उपाध्याय की मौत प्रदेश में जगह जगह भाजपा नेताओं की सरकारी पिटाई गाजीपुर में पुलिस ने थाने की लाइट बंद करवाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा। कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर थाने गए थे। सुनवाई न होने पर वहीं पर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान अचानक लाइट चली गई। पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। पिटाई में घायल भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की गुरुवार को मौत हो गई। वह दिव्यांग थे। लाठीचार्ज के दौरान वह भाग नहीं पाए और गिर पड़े। परिजनों का आरोप है पुलिस ने उन्हें बेरहमी से पीटा था। पूरा शरीर काला पड़ गया था। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |