अदालत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अदालत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 4 जनवरी 2014

मोदी दंगों की नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते


नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गुजरात के दंगों ने उनकी आत्मा को झकझोर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन पर हत्याएं करवाने का जो आरोप लगा था, उससे वे अंदर से चूर-चूर हो गए थे।
यह सब वैसा ही है जिसे अंग्रेजी में ‘‘डेविल कोटिंग स्क्रिपचर्स’’ (शेतान धर्मग्रन्थों की बात कर रहा है) कहा जाता है।

गुजरात दंगों के 11 साल बाद, अपने दुःख की अभिव्यक्ति मोदी ने उस समय की जब गुजरात की एक निचली अदालत ने उन्हें दंगों के संदर्भ में दोषमुक्त घोषित कर दिया। अदालत की नजर में व कानूनी बारीकियों के चलते, भले ही वे दोषमुक्त पाये गये हों परन्तु संवैधानिक और नैतिक मापदंडो से उन्हें किसी प्रकार भी निर्दोष नहीं माना जा सकता है।
जिस समय गुजरात में दंगे हुए थे, नरेन्द्र मोदी वहां के मुख्यमंत्री थे। उनके बारे में यह कहा जाता है कि वे एक सख्त राजनैतिक नेता व प्रशासक हैं। उनके मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए दंगे होना अपने आप में उन्हें दोषी करार देता है। जब दंगे हुए थे, मोदी ने यह कहा था कि यह क्रिया की प्रतिक्रिया है। उस दौरान मोदी समेत अनेक भाजपा नेता यह कहते थे कि यदि गोधरा स्टेशन पर 56 लोगों की आगजनी से मौत नहीं होती तो गुजरात के अन्य स्थानों पर दंगे नहीं होते।
क्या यह बात किसी से छिपी है कि गोधरा की घटना के बाद, गुजरात की सरकार ने एक भी प्रतिबंधात्मक कदम नहीं उठाया। इसके ठीक विपरीत, ऐसे कदम उठाए गए जिनसे साम्प्रदायिक हिंसा ने वीभत्स रूप ले लिया। इस तरह के आपत्तिजनक कदमों में शासन का वह निर्णय भी शामिल था, जिसके अंतर्गत जली हुई लाशों को जुलूस के रूप से अहमदाबाद  ले जाया गया व उनका  सार्वजनिक रूप से पोस्टमार्टम किया गया।
किसी भी मनुष्य की मुत्यु के बाद, जल्दी से जल्दी उसकी अंतिम क्रिया कर दी जाती है और अंतिम क्रिया करने का अधिकार मृतक के परिवार का होता है। इस तरह की मान्यता सभी धर्मों में है। लाशों  को तुरंत संबंधित रिष्तेदारों को नहीं सौंपना और उनका सार्वजनिक प्रदषरन क्या अपने आप मंे अपराध नहीं है? क्या इस अपराध के लिए मुख्यमंत्री को उत्तरदायी नहीं माना जाना चाहिए? फिर, गोधरा की जघन्य घटना के बाद, क्या ऐसे कदम नहीं उठाए जाने चाहिए थे, जिनसे संभावित हिंसा पर नियंत्रण पाया जा सके? क्या गोधरा के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में कफ्र्यू नहीं लगाया जाना चाहिए था? क्या ऐसे आदेश जारी नहीं किए जाने थे कि जो भी कफ्र्यू का उल्लंघन करेगा, उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी? ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।  अधिकारियों ने ऐसे कदम नहीं उठाए और उल्टे हजारों दंगाईयों को खुले आम सड़कों पर घूमने दिया गया।
क्या सरकार के प्रमुख होने के नाते, इस प्रशासनिक चूक के लिए मोदी को दोषी नहीं माना जाना चाहिए? क्या मोदी ने मुख्यमंत्री की हैसियत से एक भी ऐसे अधिकारी को दंडित किया, जिसने हिंसा पर नियंत्रण पाने के लिए आवष्यक प्रशासनिक कदम नहीं उठाए? इसके विपरीत, ऐसे अनेक उदाहरण हैं जब मोदी ने उन अधिकारियों को दंडित किया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में हिंसा पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया था। साधारणतः जिस जिले में साम्प्रदायिक हिंसा भड़कती है और उस पर शीघ्र नियंत्रण नहीं हो पाता है, उस जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को तुरंत  हटा दिया जाता है। याद नहीं पड़ता कि ऐसा कोई भी कदम मोदी ने उठाया था। क्या इस भूल के लिए मोदी को दोषी नहीं माना जाना चाहिए?
गुजरात के दंगे इतने गंभीर थे कि प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ-साथ स्वयं मोदी को भी मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जाना चाहिए था। 1992 में बंबई में दंगों के समय सुधाकर नाईक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस के नेतृत्व ने नाईक को हटाकर शरद पवार को मुख्यमंत्री बनाया था।
भाजपा के नेतृत्व ने मोदी के मामले में ऐसा नहीं किया। यद्यपि अब यह  सामने आया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राय थी कि नरेन्द्र मोदी को त्यागपत्र देने के लिए कहा जाना चाहिए। परन्तु  आडवाणी इसका विरोध कर रहे थे। वाजपेयी, मोदी का इस्तीफा चाहते थे, यह बात वाजपेयी के काफी नजदीक रहे सुधीन्द्र कुलकर्णी ने स्वीकार की है।
वह भाजपा, जो छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों का इस्तीफा मांगती है, उसे कम से कम मोदी को हटाकर उन्हें प्रतीकात्मक रूप से दंडित करना था। परन्तु इस मामले में वाजपेयी की नहीं चली।
वैसे, जिस अदालत के निर्णय से मोदी गदगद हैं वह सबसे निचली अदालत है। अभी तो मामला और ऊँची अदालतों में जाएगा। अदालत ने भी जो तथ्य उसके सामने थे, उन पर ही विचार किया है। अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजू रामचन्द्रन की टिप्पणी पर ध्यान नहीं दिया, जिन्होंने यह राय दी कि ऐसे बहुत से प्रमाण हैं जिनके आधार पर मोदी के विरूद्ध कार्यवाही की जा सकती है। राजू रामचन्द्रन को विशेष जांच दल के साथ सहयोग करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने नियुक्त किया था। जांच टीम ने भी राजू रामचन्द्रन की राय की पूरी तरह उपेक्षा की। इसी आधार पर अदालत ने मोदी को निर्दोष घोषित किया है।
अदालत की राय कुछ भी हो परन्तु जनमानस उस राय को स्वीकार नहीं करेगा। यह बात जगजाहिर है कि मोदी के विरूद्ध एक नहीं सैंकड़ों ऐसे सबूत हैं जिनसे यह सिद्ध किया जा सकता है कि दंगों को भड़काने और दंगाईयों को संरक्षण देने में मोदी का न सिर्फ हाथ था वरन् वे उन्हें प्रोत्साहित भी कर रहे थे। इस बात का उल्लेख करते हुए ‘‘द हिन्दू’’ समाचार पत्र (दिनांक 28 दिसंबर 2013) ने लिखा है ‘‘कानूनी दृष्टिकोण के अलावा, मोदी नैतिक जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं। राजनीतिक भारत को इस प्रष्न का उततर अवष्य खोजना होगा।’
-एल.एस. हरदेनिया

सोमवार, 11 जून 2012

क्या सीता महिलाओं का आदर्श हैं


पितृसत्तात्मक व्यवस्था की बेड़ियों को तोड़कर महिलाओं के स्वयंसिद्धा बनने की प्रक्रिया समाज के प्रजातंत्रीकरण और धर्मनिरपेक्षीकरण का अविभाज्य हिस्सा है। यद्यपि भारतीय संविधान ने आज से 62 साल पहले ही महिलाओं को पुरूषों के बराबर दर्जा दे दिया था तथापि सर्वज्ञात व कटु सत्य यह है कि हमारे समाज के अधिकांश पुरूष आज भी महिलाओं को अपने बराबर का दर्जा देने के लिए तैयार नहीं हैं और महिलाएं पुरूषों के अधीन जीने को मजबूर हैं। धर्म.आधारित राजनीति के उदय ने महिलाओं की स्थिति को और गिराया है। इस राजनीति के पैरोकार महिलाओं पर दकियानूसी सामाजिक सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं लाद रहे हैं। धर्म.आधारित राजनीति ने लैंगिक न्याय के संघर्ष पर विपरीत प्रभाव डाला है। महिला अधिकार आंदोलन सामाजिक बराबरी के लिए संघर्षरत है परंतु उसकी राह में अनेक बाधाएं हैं और जब ये बाधाएं धर्म के नाम पर खड़ी की जाती हैं तो उनसे पार पाना और कठिन हो जाता है।
बंबई उच्च न्यायालय ने हाल ;मार्च 2012 में टिप्पणी की है कि विवाहित महिलाओं को देवी सीता की तरह व्यवहार करना चाहिए और अपने पति का साथ पाने के लिए अपना सर्वस्व त्यागने के लिए तैयार रहना चाहिए। विद्वान न्यायाधीशगणों ने यह टिप्पणी तलाक के एक मामले की सुनवाई के दौरान की। यह मामला एक ऐसी महिला से संबंधित था जिसका पति पोर्टब्लेयर में नौकरी कर रहा था और वह अपने पति के साथ पोर्टब्लेयर जाने को तैयार नहीं थी और मुंबई में ही रह रही थी। न्यायाधीश की टिप्पणी अनावश्यक तो थी ही उसमें एक पौराणिक चरित्र का उल्लेख तो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता। जहां तक सीता से तुलना किए जाने का प्रश्न हैए शायद ही कोई महिला सीता जैसा दुःखी जीवन बिताना चाहेगी। भगवान राम की कथा के कई संस्करण उपलब्ध हैं परंतु निःसंदेह इनमें से सबसे अधिक लोकप्रिय है वाल्मीकि।रचित रामायण। वाल्मीकि की रामायण को महर्षि रामानन्द सागर के टेलीविजन धारावाहिक ने घर.घर तक पहुंचा दिया। इस धारावाहिक में सीता को राम की सेविका और उनकी हर आज्ञा को आंख मूंदकर स्वीकार करने वाली पत्नी के रूप में दिखाया गया है। उदाहरणार्थ जब राम सीता की पवित्रता के संबंध में फैल रही अफवाहों के चलते इस दुविधा में रहते हैं कि वे सीता को वनवास पर भेजें या नहीं तब रामानन्द सागर के धारावाहिक के अनुसार सीता स्वयं राम से विनती करती हैं कि वे उन्हें त्याग दें। यह तो वाल्मीकि से भी एक कदम और आगे जाना था।
भगवान राम की कहानी के अधिकांश संस्करणों में यह बताया गया है कि सीता राजा जनक को खेत में तब पड़ी हुई मिलीं थीं जब वे एक धार्मिक अनुष्ठान के तारतम्य में खेत की जुताई कर रहे थे। उनका विवाह राम से कर दिया जाता है और अपनी एक रानी कैकयी को दिए गए वचन को पूरा करने के लिए राम के पिता दशरथ उन्हें चौदह साल के वनवास पर भेज देते हैं। यहीं से सीता की मुसीबतों का दौर शुरू होता है। राम-लक्ष्मण शूर्पनखा का अपमान करते हैं और इसका बदला लेने के लिए शूर्पनखा का भाई रावण सीता को अपह्रत कर अपने महल की अशोक वाटिका मे बंधक बना लेता है। रावण स्वयं सीता से विवाह करने का इच्छुक है परंतु सीता इसके लिए राजी नहीं होतीं। सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाए जाने के दौरान भी उनका जमकर अपमान होता है। राम सीता से कहते हैं कि उन्होंने उन्हें अपने सम्मान की रक्षा की खातिर मुक्त कराया है! इसके बादए सीता को अपनी पवित्रता साबित करने के लिए अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस परीक्षा में सफल हो जाने के बाद वे अपने पति के साथ अयोध्या आ जाती हैं।
परंतु उनकी मुसीबतें कम नहीं होतींए अपितु और बढ़ जाती हैं। महारानी की पवित्रता पर संदेह व्यक्त करने वाली अफवाहें फैलने लगती हैं। सीता ने राम के समक्ष अग्निपरीक्षा दी थी परंतु इसके बावजूद अपनी गर्भवती पत्नी का बचाव करने की बजाएए राम अपने वफादार भाई लक्ष्मण को आदेश देते हैं कि वे सीता को जंगल में छोड़ आएं। गर्भवती पत्नी को अकारण घर से निकाल देना इतिहास के किसी दौर के सामाजिक तौरतरीकों में शामिल नहीं था। सालों बाद राम की संयोगवश सीता से मुलाकात हो जाती है। वे तब भी सीता को अपने साथ ले जाने में हिचकिचाते हैं। इसके बाद सीता आत्महत्या कर लेती हैं। शायद ही किसी पौराणिक चरित्र का जीवन इतना त्रासद रहा हो जितना कि सीता का था।
यह सब दंतकथाओं और लोक व धार्मिक साहित्य का हिस्सा है। परंतु यह समझना मुश्किल है कि कोई विद्वान न्यायाधीश भला कैसे किसी महिला को सीता के पदचिन्हों पर चलने की सलाह दे सकता है किसी महिला के लिए सीता जैसा जीवन बिताने से बुरा शायद ही कुछ और हो सकता है। एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि जब हमारा देश प्रजातांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को सर्वोपरि मानता है तब किसी न्यायालय द्वारा एक पौराणिक चरित्र का हवाला देना कहां तक उचित है रामायण महाभारत व पुराणों में जिस युग का चित्रण किया गया है वह राजशाही और सामंतवाद का युग था। उस युग का समाज जन्म.निर्धारित जातिगत व लैंगिक ऊँच.नीच पर आधारित था। ऐसा प्रचार किया जाता है कि प्राचीन भारत में महिलाओं को अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था और उन्हें समाज में बहुत ऊँचा दर्जा प्राप्त था। इस सिलसिले में यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते रमन्ते तत्र देवता जैसी सुभाषितों को भी उद्धत किया जाता है। सच यह है कि प्राचीन भारत में महिलाओं को पुरूषों की दासी से बेहतर दर्जा प्राप्त नहीं था। उनसे यह अपेक्षा की जाती थी कि वे अपने पिता पति व पुत्रों की हर आज्ञा का पालन करें। shmanusmritis में महिलाओं के कर्तव्यों का वर्णनए इस तथ्य की पुष्टि करता है। श्मनुस्मृति द्वारा लैंगिक व जातिगत ऊँच.नीच के प्रतिपादन के कारण ही डाक्टर bii aara. अम्बेडकर ने इस पुस्तक को सार्वजनिक रूप से जलाया था।
आज महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई आंदोलन चल रहे हैं। सरकारों ने कई नए कानून बनाए हैं और पति पत्नी का मालिक होता हैए इस मान्यता को चुनौती दी जा रही है। इन परिस्थितियों में क्या यह आवश्यक नहीं है कि हमारी अदालतें भी महिलाओं के अधिकारोंए उनकी महत्वाकांक्षाओं और उनके सशक्तिकरण के प्रयासों को सम्मान और प्रोत्साहन दें। आज इस अवधारणा को ही चुनौती दी जा रही है कि विवाह के बाद महिला अपनी पूर्व पहचान खोकर केवल पति के परिवार का अंग बन जाती है। इस अवधारणा को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया गया हैए जोकि पूर्णतः उचित भी है। आज पति.पत्नी के बीच सामांजस्य बिठाने के लिए दोनों पक्षों को प्रयास करने होते हैं। केवल पत्नी से यह अपेक्षा नहीं की जाती कि वह अपने पति के अनुरूप स्वयं को ढाल ले। पश्चिमी देशों में तो ऐसा हो ही रहा है हमारे देश में भी ऐसे उदाहरणों की कमी नहीं है। हमारे देश में भी ऐसे दम्पत्ति हैं जो अपने वैवाहिक संबंधों को निभाते हुए भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। हमें समय के साथ अपनी सोच बदलनी होगी हमें अपने विचारों को प्रजातांत्रिक मूल्यों के अनुरूप ढालना होगाए हमें जन्म.आधारित ऊँच.नीच के विचार को त्यागकरए सबको बराबरी की दृष्टि से देखना सीखना होगा। सभी धर्मों में सामंती और अन्य सड़ेगले मूल्य धार्मिक कट्टरवाद के भेष में समाज में घुसपैठ कर रहे हैं। चाहे वे ईसाई कट्टरपंथी होंए इस्लामिक कट्टरपंथी या हिन्दुत्व के झंडाबरदार.सभी धर्म के नाम पर महिलाओं के दमन को औचित्यपूर्ण ठहराते हैं।
भारत में भी धर्म।आधारित राजनीति के उदय और राम मंदिर आंदोलन के बाद सैकड़ों बाबा और भगवान कुकरमुत्तों की तरह उग आए हैं। ये सभी परिष्कृत भाषा में सामाजिक रिश्तों में यथास्थितिवाद की वकालत करते हैं। पांच सितारा बाबा और गुरू मनुस्मृति के आधुनिक संस्करण के प्रचारक हैं। जहां तक महिलाओं की बराबरी और उनके सशक्तिकरण का प्रश्न है इस मामले में कई टेलीविजन धारावाहिकों की भूमिका भी अत्यंत निकृष्ट है। बाबाओं और टेलीविजन का संयुक्त मोर्चा अत्यंत खतरनाक और शक्तिशाली है। यह समाज को सही दिशा में बढ़ने से रोक रहा है.उस दिशा में जहां हम सामंती व सड़ीगली दकियानूसी मान्यताओं को त्यागकर प्रजातंत्र व बराबरी पर आधारित मूल्यों को अपनाएंगे।
अदालत द्वारा आज की स्त्रियों के संदर्भ में सीता का उदाहरण दिया जाना अत्यंत दुःखद है। वैसे तो अदालतों और अन्य प्रजातांत्रिक संस्थाओं को भारत में प्रजातंत्र के उदय के पूर्व के केवल उन्हीं चरित्रों का हवाला देना चाहिए जो प्रगतिशील मूल्यों के हामी थे और भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्षरत थे। हमें उम्मीद है कि देश की महिलाओं को सीता की राह पर चलने की सलाह देने से पहले हमारी अदालतें इस पर विचार करेंगी कि सीता का जीवन कितना दुःखद और संघर्षपूर्ण था। उन्हें उन सबके के हाथों अपमान और अवहेलना झेलनी पड़ी जिनसे उन्हें सम्मान प्रेम और सहानुभूति की अपेक्षा थी।
-राम पुनियानी

सोमवार, 24 अक्टूबर 2011

अदालतें भ्रष्टाचार से मुक्त हों

न्यायपालिका के पास विशाल शक्तियाँ है क्योंकि वह जो कहती है अंतिम बात होती है, अचूक एवं अमोघ। इतनी शक्तिशाली है न्यायपालिका कि जब कार्यपालिका का कोई अधिकारी कानून का उल्लंघन करता है तो जज उसके आदेश को निरस्त कर सकते हैं और हुक्मनामे की अपनी ताकत से दिशा-निर्देश दे सकते हैं। जब संसद कोई कानून पास करती है और कानून का अतिक्रमण कर देती है या मौलिक अधिकारों की सीमाओं से बाहर निकल कर आदेश जारी करती है तो अदालत उस आदेश और कार्रवाई को खारिज कर सकती है। पर जब उच्च न्यायालय कानून के बेरोकटोक उल्लंघन के अपराधी हों तो उनकी इस चूक, उनकी इस गलती के लिए न कोई तरीका है न संहिता। हर संविधान का एक सामाजिक दर्शन होता है, खासकर भारत के संविधान का एक सामाजिक दर्शन है। हम एक समाजवादी लोकतांत्रिक गणतंत्र हैं। यदि संविधान के इन आदेशों का उल्लंघन होता है और जजों से जिस तरह के बर्ताव की उम्मीद की जाती है वे उस बर्ताव को धता बता देते हैं तो किसी को अधिकार नहीं कि उन्हें सही रास्ते पर लाए और उनके दुराचार को ठीक करे।
“जज लोग तत्वतः दूसरे सरकारी अधिकारियों से कुछ अलग नहीं हैं। न्यायिक ड्यूटियों पर आकर भी सौभाग्य से वे इंसान बने रहते हैं। अन्य इंसानों की तरह उन पर भी समय-समय पर गर्व और मनोविकारों का, तुच्छता एवं चोट खाई भावनाओं का, गलत समझ या फालतू जोश का असर पड़ता है।”
-ह्यूगो ब्लैक
अपनी पुस्तक में डेविड पैमिक जजों के बारे में लिखते हैंः
“अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस जैक्सन ने 1952 में टिप्पणी की कि “जो लोग कुर्सी पर पहुँच जाते हैं कभी-कभी घमंड, गुस्सेपन, तंग नजरी, हेकड़ी और हैरान करने वाली कमजोरियों जैसी उन कमजोरियों का परिचय देते हैं जो इंसानियत को विरासत में मिली हुई है। यह हैरानी की बात होगी, असल में चिंताजनक बात होगी कि जो प्रख्यात मस्तिष्क वाले लोग इंग्लैंड की न्यायपालिका में हैं वे अपने अवकाश, जो उन्हें विरले ही मिलता है, के दिनों में गैरन्यायिक तरीके से काम करें। हाल में लॉर्ड चांसलर हेल्शाम ने स्वीकार किया, उन्होंने कहा कि जो लोग जज की कुर्सी पर बैठते हैं कभी वे उस चीज का शिकार हो जाते हैं जिसे जजी का रोग कहते हैं अर्थात एक ऐसी हालत जिसके लक्षण हैं तड़क-भड़क, चिड़चिड़ापन, बातूनीपन, ऐसी बातें कहने की प्रवृत्ति जो मामले में फैसला करने में जरूरी नहीं होती और शार्टकट का रुझान।”
दुख की बात है कि कानून के अंदर महाभियोग-जो इस बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए एक राजनैतिक इलाज है- के अलावा इसका अन्य कोई इलाज नहीं। इन चिंताजनक बातों से भी बदतर बात है वह जो लार्ड एक्शन ने कही है- ”सत्ता भ्रष्ट बनाती है और चरम भ्रष्ट बनाती है।” लोकतंत्र में लोगों को न्यायपालिका की आलोचना करने का अधिकार है जिससे पारदर्शी, स्वतंत्र, अच्छे व्यवहार वाली, पक्षपात से दूर और हर किस्म की कमजोरियों से मुक्त होने की अपेक्षा की जाती है। कितना भी महत्वपूर्ण मामला क्यांे न हो हर विवाद मंे जज जो फैसला करते हैं वह उस संबंध में अंतिम फैसला होता है। अतः जजों का चयन जाँच-पड़ताल के बाद और उनकी वर्ग राजनीति और वर्ग पूर्वाग्रहों के समीक्षात्मक मूल्यांकन के बाद हद दर्जे की सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। (देखिए, पोलिटिक्स ऑफ जुडिशयरी, लेखक प्रो. ग्रिफिथ)।
“जज लोग आप कहाँ निष्पक्ष हैं?” आप सभी कर्मचारियों की तरह उसी गोल चक्कर में चलते रहते हैं और नियोक्ता लोग जिन विचारों में शिक्षित हुए हैं और पले-बढ़े हैं आप लोग भी उन्हीं मंे शिक्षित हुए और पले-बढ़े हैं। किसी मजदूर या टेªड यूनियन कार्यकर्ता को इंसाफ कैसे मिल सकता है? जब विवाद का एक पक्ष आपके वर्ग का होता है और दूसरा आपके वर्ग का नहीं होता तो कभी-कभी यह सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि आपने इन दो पक्षों के बीच स्वयं को पूरी तरह निष्पक्ष स्थिति में रखा है।”
- लॉर्ड जस्टिस स्क्रटून
न्याय और न्यायतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता और भाई-भतीजावाद। हाल के दिनों में न्यायापालिका में भ्रष्टाचार बहुत अधिक बढ़ा है यहाँ तक कि सर्वोच्च स्तर पर भी। गुनाहगार जजों पर संसद में महाभियोग का तरीका पूरी तरह नाकाफी और बेकार साबित हुआ है, इसका ज्वलंत उदाहरण है रामास्वामी का मामला। प्रशांत भूषण ने
न्यायाधीशों के खिलाफ भ्रष्टाचार का जो आरोप लगाया है, और जिसका समर्थन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वर्मा ने किया है, क्या उसमें रत्तीभर भी अतिशयोक्ति है? जजों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप दिन दूना रात चैगुना बढ़ते ही जा रहे हैं। महाभियोग इनका कतई कोई समाधान नहीं है। अदालतों में बकाया पड़े-मुकदमों का अम्बार बढ़ता जा रहा है, पार्किन्सन्स कानून (संख्या बढ़ा दो) और पीटर प्रिंसिपल (अयोग्यता में वृद्धि)। कोई इलाज नहीं, इसका इलाज है नियुक्ति आयोग (अपॉइटमेंट कमीशन) और एक ऐसा कार्य निष्पादन आयोग (परफार्मेन्स कमीशन) जिनके पास काफी अधिक शक्तियाँ हों। नियुक्ति आयोग के पास यह शक्ति हो कि वह कार्य पालिका द्वारा नियुक्ति के लिए सुझाए गए नामों को खारिज कर सके और नियुक्ति से पहले उनके नाम सार्वजनिक कर सके। परफार्मेन्स कमीशन के पास जजों के दुराचार के खिलाफ जाँच करने की और दोषी पाए जाने पर उन्हें बर्खास्त करने की शक्तियाँ हों। ये चीजें संविधान में संशोधन कर न्यायिक आचरण संहिता का हिस्सा होना चाहिए। प्रस्तावित उम्मीदवार के बारे में कुछ कहने का अधिकार हर नागरिक को होना चाहिए। क्यों?
एक रोमन कहावत हैः जिस चीज का हम सब पर असर पड़ता है उसका फैसला सबके द्वारा होना चाहिए। हमारी न्यायापालिका अभी भी एक प्रतिष्ठित संस्था है। उनके नियतकालिक पाठ्यक्रम होने चाहिए ताकि वे अपने विषय में पूरी तरह पारंगत रहें।

-वी0आर0 कृष्णा अय्यर
Share |