एके हंगल ने लगभग 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है. शोले फिल्म के मशहूर संवाद 'इतना सन्नाटा क्यों है भाई' को उन्होंने डायलॉग अदायगी के इतिहास में अमर कर दिया. हिंदी सिनेमा में उनकी यादगार चरित्र भूमिकाओं के लिए उन्हें पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।
98 वर्षीय ए के हंगल अपने को अपने कार्य से विरत नहीं रखा वरन पिछले वर्ष उन्होंने मधुबाला सीरियल में कार्य करना शुरू कर दिया था और आजीवन इप्टा से जुड़े रहे। भारतीय रंगमंच में उनका विशिष्ठ योगदान था। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे।
लोकसंघर्ष की तरफ से उनको विनम्र श्रद्धांजलि।
सुमन
लोकसंघर्ष
