कर्फ्यू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कर्फ्यू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 नवंबर 2012

डर है या वास्तविकता

मुंबई में शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की तबियत अत्यधिक ख़राब है। प्रदेश सरकार से लेकर भारत सरकार तक चिंतित है कि  कहीं बाला साहेब की मृत्यु न हो जाए और मृत्यु के बाद मुंबई समेत महाराष्ट्र में दंगा फसाद न होने लगे। इस सदी के महानायक तथा बाराबंकी जनपद में जमीन की जालसाजी में लिप्त रहे श्री अमिताभ बच्चन का कुर्ता फाड़ कर मार पिटाई उस वक्त की गयी है जब वह बाला साहेब को देखने उनके निवास गए थे . प्राप्त समाचारों को देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि बॉलीवुड के अधिकांश अभिनेता बाला साहेब के स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं। उद्योगपति भी उनको देखने विशेष रूप से जा रहे हैं। इन समाचारों का विश्लेषण करने से यह भी अनुभव होता है कि बाला साहेब की न्यूसेंस वैल्यू की धमक के डर से लोग ज्यादा अपने को व्याकुल दिखा रहे हैं। मुंबई में कर्फ्यू जैसे द्रश्य अगर देखने को मिल रहे हैं तो उसके पीछे डर ही काम कर रहा है। 
                     बाला साहेब कभी पाकिस्तान के साथ खेलों के खिलाफ रहे हैं तो कभी उत्तर भारतियों को महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी देना, उनका प्रिय कार्य था। उग्र हिन्दुवात्ववादियों की वह पहचान थे। भारतीय समाज में मरणासन्न व्यक्ति को कुछ कहा नहीं जाता है और मरने के बाद भी उस पर टिपण्णी करना भी सभ्यता के खिलाफ माना  जाता है किन्तु इसके बावजूद यह भूला भी नहीं जा सकता है कि हजारों लोगों की हत्याएं जो पूर्णतया निर्दोष थे, महाराष्ट्र में होती रही हैं जो भाषा, प्रान्त, धर्म के नाम पर हुई हैं जिसका श्रेय  हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब को जाता है और उनका डर महाराष्ट्र में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को था। शिव सैनिको का खौफ आज भी है और सरकार की नियत अगर साफ़ नहीं रही तो आगे भी जारी रहेगा। सभी परिस्तिथियों को देखने के बाद विधि का शासन व भारतीय संविधान का अर्थ महाराष्ट्र में शिव सैनिको के आगे नहीं था।

सुमन
लो क सं घ र्ष !


सोमवार, 30 जुलाई 2012

सपा राज में शुरु हुई दंगों की राजनीति


यूपी के सपा राज में महीने दर महीने साम्प्रदायिक दंगों की रोज नई घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी मथुरा के कोसी कला और प्रतापगढ़ के अस्थान के दंगों की आग बुझी भी नहीं थी कि बरेली फिर दंगों की आग में झुलस गया।
दंगे की मुख्य वजह यह थी कि नमाजियों का कहना था कि नमाज के वक्त कावरिए तेज आवाज में लाउडर न बजाएं, पर वे माने नहीं। एक बार फिर पूर्व नियोजित फिरकापरस्त ताकतों ने पूरे शहर को दंगे में झोक दिया।
गौर किया जाए तो इस इलाके में कावरियों को लेकर पिछले कई सालों से तनाव होते आ रहे हैं। दरअसल इसके पीछे हिन्दुत्वादी ताकतों का हाथ है। जिस तरह से शाहबाद इलाके में नमाज के वक्त तेज साउंड सिस्टम को बजाने व बंद करने को लेकर यह तनाव शुरु हुआ, ऐसा प्रयोग हिन्दुत्वादी शक्तियां आजादी के बाद ही नहीं उससे पहले भी करती रही हैं। तीस-चालीस के दशक में तो एक पूरा अभियान ही चलाया गया था कि जुमे की नमाज के वक्त मस्जिदों के सामने जाकर भजन-कीर्तन और नगाड़े बजाने का। उस दौर में इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में हुए दंगे के गर्भ में भी यही साजिश थी। जिसमें मुख्य अभियुक्त के रुप में हिंदुत्ववादी मदन मोहन मालवीय थे।

बरेली में दूसरे दिन यानी 23 जुलाई को भी दंगा अपनी गति में रहा पर दिन के उजाले में जो मंजर देखने को आया उसने साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार दंगे पर काबू नहीं पाना चाहती। जहां एक ओर दंगे में मारे गए इमरान के जनाजे को रोका गया तो वहीं कावरियों के जत्थे को तेज आवाज के साउंड सिस्टम बजाते हुए कर्फ्यू क्षेत्र से पुलिस के प्रोत्साहन में निकाला गया।
इस मंजर पर बरेली कालेज के शिक्षक और पीयूसीएल नेता जावेद साहब की बातें चुभ जाती हैं कि यह ‘मुस्लिम कर्फ्यू’ है। बंद घरों में लोग अपने आंगन में आसमान में धुंआ उठता देखते हैं, और जलती दुकानों-घरों की आंच को महसूस करते हैं और अंदाजा लगाते हैं कि किसका आसियाना जला। एक लंबे समय अन्तराल के बाद पुलिस के सायरन की आवाजों के बीच फायर ब्रिगेड की घंटी की आवाज की टन-टनाहट उन्हें पागल कर देती है। यह सब उस सपा सरकार में हो रहा है, जिसके मुखिया मुलायम सिंह कहते हैं कि उन्हें मुसलमानों ने सौ फीसदी वोट देकर सत्ता में लाया है।
23 जुलाई को ही प्रतापगढ़ के अस्थान गांव में भी प्रवीण तोगडि़या जाते हैं और खुलेआम मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलते हैं। पिछले महीने अस्थान में हुए दंगे में दर्जनों मुस्लिमों के घरों को दंगाइयों ने खाक कर दिया था। इस दंगे में प्रदेश के कारागार मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के लोगों की भूमिका किसी से छिपी नहीं है।
सपा के राज में एक बार फिर से हिन्दुत्ववादी ताकतें प्रायोजित तरीके से दंगें भड़कानें का काम कर रही हैं। फैजाबाद जो पिछले तीन दशक से सांप्रदायिक राजनीति की राजधानी बन गया है वहां भी 23 जुलाई की शाम दंगा भड़काने की कोशिश हुई। अयोध्या शहर से सटे हुए शहादतगंज के पास के गांव मिर्जापुर में नवाज के ऐन वक्त पुलिस मस्जिद में ताला जड़ देती है। भारी तनाव के बाद ईशा की नवाज तो अदा हो गई पर शहर एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा के अंदेशे से सहम गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मस्जिद की उम्र सौ साल से ज्यादा है। 22 जुलाई को अयोध्या में गोरखपुर के सांसद और हिंदू युवा वाहिनी के संचालक योगी आदित्यनाथ शहर में आए थे। शहर में हुए इस तनाव के पीछे भी हिन्दुत्वादी ताकतों का हाथ सामने आ रहा है।
सपा राज में हो रहे दंगों में प्रशासन की उदासीनता यह बताती है कि एक बार फिर से आम-आवाम के बीच सांप्रदायिकता का जहर घोल करके मूलभूत मुद्दों से भटकाने की राजनीति शुरु हो गई है।

-राजीव यादव

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2010

देश सुरक्षा एजेंसियों की कैद में होता जा रहा है ?

भारत के प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह को संसद भवन से सुरक्षा के नाम पर वापस लौटना पड़ा। वहीँ गृहमंत्री पी.चिदंबरम को राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा तैयारी के सम्बन्ध में खेल स्थल पर पहुँचने के लिए 500 मीटर पैदल जाना पड़ा और ड्राईवर व अन्य स्टाफ को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोनों घटनाओ में सुरक्षा एजेंसियों में तालमेल न होना मुख्य कारण बताया गया। इस सम्बन्ध में मेरे एक मित्र मोस्को से लौटने के बाद बताया था कि साधारण सी मीटिंग में उनको 500 मीटर ले जाने के लिए काले शीशे की बंद गाडी में 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर ले जाया जाता था। बैठक समाप्त हो जाने के बाद मेरे मित्र महोदय पैदल टहलते हुए अपने होटल आ जाते थे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का विश्लेषण करते हुए बताया कि जनता और नेताओं के बीच में एक इस्पात की मजबूत दीवाल खड़ी की जा रही है। जिससे नेता और जनता के बीच में संपर्क में न रहे और पूरे देश में खुफिया एजेंसियों के अधिकारीयों का वास्तविक राज कायम हो जाता है। खुफिया अधिकारी तरह-तरह के किस्से और कहानियां गढ़ कर राजनेताओं को भयभीत करने का भी कार्य करते हैं। यह स्तिथि किसी भी देश के लिए खतरनाक होती है।
साधारणतय: चुनाव के दरमियान सुरक्षा व शांतिपूर्वक चुनाव के नाम पर जो गुंडागर्दी प्रशासनिक होती है वह अद्भुद है। दूर-दराज के इलाकों में मतदान करने जाने का मतलब है कि सरकारी मशीनरी द्वारा बेइज्जत होना और पिटना है। प्रशासनिक अधिकारी चुनाव के समय जब निकलता है तो उसके साथ चल रही फ़ौज हटो और बचो के बीच जनता को जबरदस्त तरीके से पीटने का ही कार्य करती है। उच्च न्यायलय द्वारा बाबरी मस्जिद प्रकरण पर फैसला सुनाये जाने से पहले दो बार पूरे प्रदेश में कर्फ्यू जैसी स्तिथि पैदा की गयी। अब यह स्तिथि आम हो गयी है कि सुरक्षा के नाम पर नग्न तांडव होने लगता है और अगर इन सभी प्रकरणों में वित्तीय चीजों की जांच की जाये तो पता चलेगा की करोड़ो रुपयों की हेरा-फेरी भी हो रही है। आज बड़ी जरूरत है कि सुरक्षा के नाम पर हो रहे उत्पीडन को रोका जाए।

सुमन
लो क सं घ र्ष !
Share |