मुंबई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुंबई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 19 नवंबर 2012

ठाकरे ने मुंबई को पीछे ढ़केला

बाला साहब ठाकरे के बारे में उनके लाखों प्रशंसक कुछ भी कहें, मेरे अनुसार उन्हें इतिहास में एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने आधुनिक भारत की रीढ़ को तोड़ने का भरसक प्रयास किया था . उस आधुनिक भारत की रीढ़ को जिसकी नींव महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचन्द्र बोस और भगतसिंह के विचार और आदर्श हैं। ठाकरे उन सभी मूल्यों के विरोधी थे, जिनमें आधुनिक भारत की आत्मा बसती है। वे भारत के उस चरित्र के विरोधी थे, जिसमें सभी धर्मावलंबियों और भाषा.भाषियों को समान सम्मान व अधिकार प्राप्त हैं। वे न्यायपालिका को तिरस्कार की दृष्टि से देखते थे। जब भी किसी अदालत ने उन्हें दंडित करने का प्रयास कियाए उनका उत्तर होता था कि कोई उन्हें छूकर तो देखे, उन्हें छूते ही पूरा बम्बई धू.धू कर जल उठेगा। हमारे देश में कानून का राज है परन्तु वे कानून की कतई परवाह नहीं करते थे। और यह बात भी सही है कि उनके सामने न्यायपालिका और कानून सदा नतमस्तक रहे। सन् 1992 के मुम्बई दंगों की जांच के लिये न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण की अध्यक्षता में आयोग बनाया गया। आयोग ने बाला साहब ठाकरे और शिवसैनिकों को दोषी पाया। महाराष्ट्र की सरकार ने आयोग की सिफारिशों पर अमल करने का आश्वासन भी दिया परन्तु उसका आयोग की एक भी सिफारिश पर अमल करने का साहस नहीं हुआ।

ठाकरे ने बम्बई को बदनाम कर दिया। उस महान शहर के बहुवादी चरित्र को बदल दिया। उस बम्बई के चरित्र को, जो देश की औद्योगिक राजधानी होने के साथ.साथ प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष, उदार और कासमोपोलिटन विचारों और मूल्यों की राजधानी भी थी, जो ट्रेड यूनियन और मजदूरों की एकता की राजधानी भी थी, जिस नगर में कम्यूनिस्ट नेता एस.ए. डांगे और समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीज की तूती बोलती थी। जार्ज कहते थे कि आज टैक्सियां नहीं चलेंगी और उनके  कहने मात्र से पूरी बम्बई में टैक्सियों के पहिये थम जाते थे, जिस शहर में कैफ़ी आजमी, अली सरदार जाफरी, बलराज साहनी और पृथ्वीराज कपूर रहते थे, जिस शहर में ऐसी फिल्में बनीं, जिनका  संदेश होता था वह सुबह कभी तो आएगी, जिस शहर ने 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजी साम्राज्य को ललकारते हुये कहा था अंग्रेजों, भारत छोड़ो जिस धरती से यह नारा उठा था कि आज नहीं तो कभी नहीं करो या मरो,जिस शहर में अंग्रेजों के शासनकाल में नौसैनिकों ने हड़ताल कर दी थी और हड़ताल से ब्रिटिश सरकार इतनी घबरा गई थी कि उसने कांग्रेस और मुस्लिम लीग से हाथ जोड़कर प्रार्थना की थी कि वे नौसैनिकों से हड़ताल समाप्त करने की अपील करें।

हमारे देश के इस महान शहर को, जहां भारत की आत्मा बस्ती थी, संकुचित, तानाशाहीपूर्ण विचारों का केन्द्र बना दिया गया। बाला साहब ने घोषित किया कि मुम्बई सिर्फ मराठीभाषियों का है। उनके इस नारे से बम्बई में रहने वाले गैर.मराठीभाषियों का जीना मुश्किल हो गया। इस नारे के बाद दक्षिण भारतीयों पर हमला हुआ। उनकी दुकानों के साइनबोर्ड तोड़ दिये गये। भारी संख्या में दक्षिण भारतीय मुम्बई छोड़कर चले गये। फिर हिन्दीभाषियों को खदेड़ा गया। कहा जाने लगा कि बिहारियों और उत्तरप्रदेशवासियों का बम्बई में क्या काम है। इन्हें भगाओ। ठाकरे और शिवसैनिक भूल गये कि बिहारियों और उत्तरप्रदेश निवासियों के कारण मुंबई चलती है। यदि ये मुम्बई में नहीं रहेंगे तो मुम्बई के पहिये थम जायेगें।
वे वास्तव में एक तानाशाह थे.एक ऐसे तानाशाह जिनकी शक्ति का आधार घृणा थी। घृणा में जनसमुदाय को संगठित करने की गजब की क्षमता होती है। वे हमेशा कहते थे हिटलर मेरा हीरो है और मीन कैम्फ मेरी बाईबिल। हिटलर की ताकत का आधार भी घृणा थी। उसने जर्मनीवासियों के मनोमस्तिष्क में यह भर दिया था कि जर्मनी में जो कुछ भी बुरा है  उसके लिये यहूदी जिम्मेदार हैं। यहूदियों को समाप्त करने से जर्मनी में खुशहाली आ जायेगी। इसी तरह ठाकरे कहते थे कि बम्बई से गैर.मराठीभाषियों को हटा दो और बम्बई स्वर्ग बन जाएगा। वे शिवसेना के एकमात्र व सर्वशक्तिमान नेता थे। जैसे हिटलर को प्रजातंत्र पसंद नहीं था उसी तरह ठाकरे ने अपने संगठन में प्रजातंत्र को रत्तीभर की जगह नहीं दी। वे जिन्दगी भर तानाशाह रहे।
तानाशाह की एक विशेषता यह होती है कि उसे अपनी जरा सी भी आलोचना कतई पसंद नहीं आती। ठाकरे के व्यक्त्तिव में  भी यह दोष था। जब भी किसी समाचारपत्र ने उनके विरूद्ध लिखा या किसी टी वी चैनल ने उनके विरूद्ध कुछ कहा,  उनके अनुयायियों ने उस समाचारपत्र या टी वी चैनल के दफ्तर में जबरदस्ती घुसकर तोड़फोड़ की और पत्रकारों की टांगें भी तोड़ीं।
हिटलर तो केवल यहूदियों के विरूद्ध घृणा फैलाता था परन्तु ठाकरे गैर.मराठीभाषियों के साथ.साथ मुसलमानों के विरूद्ध भी घृणा फैलाते थे। वे स्पष्ट शब्दों में भारत के प्रति उनकी वफादारी पर संदेह करते थे। जब बाबरी मस्जिद टूटी तो उन्होंने इसका श्रेय मेरे लड़कों को दिया।  जब बम्बई में दंगा हुआ तो उन्होंने फिर दावा किया कि मेरे सैनिकों ने हिन्दुओं की रक्षा की है।
राजनैतिक मामलों के साथ.साथ वे संस्कृति और खेल के मामलों में भी   हस्तक्षेप करते थे। यदि उन्हें कोई फिल्म पसंद नहीं आती थी तो वे उसका प्रदर्शन नहीं होने देते थे। यदि उन्हें कोई पेटिंग पसंद नहीं आती थी तो उनके चेले उसे नष्ट कर देते थे। वे समय.समय पर घोषित करते थे कि कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी बम्बई में क्रिकेट नहीं खेल पाएगा। पाकिस्तान को खेलने से रोकने के लिए एक बार शिवसैनिकों ने क्रिकेट मैदान की पिच ही खोद डाली थी। चूँकि फिल्में उनकी मर्जी से चलती थीं इसलिये अमिताभ बच्चन जैसे शीर्ष फिल्म कलाकार तक उनके सामने नतमस्तक रहते थे। लता मंगेशकर तो उनकी बड़ी प्रशंसकों में से हैं।
आखिर बम्बई में उनका इतना दबदबा कायम कैसे हुआ वैसे उनकी जड़ें उस संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में थीं जो पृथक महाराष्ट्र के गठन के लिये किया गया था। उस आंदोलन ने महाराष्ट्रवासियों का नजरिया संकुचित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यदि राज्य पुनर्गठन आयोग स्वयं पृथक महाराष्ट्र के गठन की सिफारिश कर देता या भारत सरकार स्वयं आयोग की सिफारिश को नामंजूर कर पृथक महाराष्ट्र के निर्माण की मंजूरी दे देती तो बाला साहब ठाकरे जैसा नेता महाराष्ट्र की धरती पर नहीं उभरता। संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने जिस तरह के संकुचित विचारों को जन्म दिया उसका एक उदाहरण मैं देना चाहूँगा। पृथक महाराष्ट्र के गठन की मांग करते हुये नागपुर में एक आमसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुये इस आंदोलन के महत्वपूर्ण नेता प्रोफेसर अत्रे ने कहा कि देश के सभी राज्यों में केवल महाराष्ट्र का इतिहास है और बाकी राज्यों का मात्र भूगोल है। उनकी यह बात सभी को अखरी। परन्तु यही वह नजरिया था जिसने शिवसेना जैसे  संगठन और बाला साहब ठाकरे जैसे नेता को जन्म दिया।
महाराष्ट्र प्रांत के गठन के बाद वे ताकतें, जिनने पृथक महाराष्ट्र आंदोलन का नेतृत्व किया था,  कमजोर पड़ गईं। महाराष्ट्र राज्य के आंदोलन का नारा था मुंबई सह महाराष्ट्र पाहिजे ;मुंबई सहित पृथक महाराष्ट्र बनना चाहिये। इस आंदोलन में महाराष्ट्र की सभी प्रगतिशील ताकतें शामिल थीं। आंदोलन में कम्यूनिस्ट, सोशलिस्ट, किसानए ट्रेड यूनियनें और अनेक राजनैतिक पार्टियां शामिल थीं। सच पूछा जाए तो इनके संयुक्त प्रयासों से महाराष्ट्र बना था परन्तु उसका श्रेय ये संगठन नहीं ले सके और बंबई पर बाला साहेब ठाकरे का कब्जा हो गया। ठाकरे और शिवसेना को बम्बई के उद्योगपतियों ने पूरी मदद दी। वहीं सेक्यूलर ताकतें कमजोर हो गईं। उनकी संगठन क्षमता और संघर्ष करने का माद्दा समाप्त हो गया। ठाकरे की ताकत इतनी बढ़ी कि सेक्यूलर ताकतों का लगभग सफाया हो गया।
इस बदली हुई पारिस्थिति का लाभ भारतीय जनता पार्टी ने उठाया और उसने सत्ता पाने के लिए शिवसेना से हाथ मिला लिया।
भारतीय जनता पार्टी, संघ परिवार का हिस्सा है। संघ परिवार  हिन्दुओं का संगठन होने का दावा करता है। जब शिवसेना कहती है कि बंबई में सिर्फ मराठीभाषी रहेंगें और अन्य नहीं तो उसके इस नारे से सबसे ज्यादा बिहारए उत्तरप्रदेश और दक्षिण भारत का हिन्दू प्रभावित होता है।
इस तरह शिवसेना हिन्दू.हितों के विपरीत काम करती है। मेरी राय में शिवसेना एक तरह से बहुसंख्यक हिन्दुओं के हितों के विरूद्ध काम कर रही है।
इसके बावजूद भाजपा सत्ता की खातिर शिवसेना से हाथ मिलाये हुये है। वैसे बाला साहेब के जीवनकाल में ही शिवसेना कमजोर हो गई थी। उनके भतीजे राज ठाकरे ने अलग संगठन बना लिया है। क्या इससे शिवसेना की बुनियादी राजनीति कमजोर होगी यह भविष्य ही बताएगा। परन्तु यह सेक्युलर तत्वों के लिये एक सुनहरा अवसर है जिसका लाभ लेकर वे अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

-.एल एस हरदेनिया

गुरुवार, 15 नवंबर 2012

डर है या वास्तविकता

मुंबई में शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की तबियत अत्यधिक ख़राब है। प्रदेश सरकार से लेकर भारत सरकार तक चिंतित है कि  कहीं बाला साहेब की मृत्यु न हो जाए और मृत्यु के बाद मुंबई समेत महाराष्ट्र में दंगा फसाद न होने लगे। इस सदी के महानायक तथा बाराबंकी जनपद में जमीन की जालसाजी में लिप्त रहे श्री अमिताभ बच्चन का कुर्ता फाड़ कर मार पिटाई उस वक्त की गयी है जब वह बाला साहेब को देखने उनके निवास गए थे . प्राप्त समाचारों को देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि बॉलीवुड के अधिकांश अभिनेता बाला साहेब के स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं। उद्योगपति भी उनको देखने विशेष रूप से जा रहे हैं। इन समाचारों का विश्लेषण करने से यह भी अनुभव होता है कि बाला साहेब की न्यूसेंस वैल्यू की धमक के डर से लोग ज्यादा अपने को व्याकुल दिखा रहे हैं। मुंबई में कर्फ्यू जैसे द्रश्य अगर देखने को मिल रहे हैं तो उसके पीछे डर ही काम कर रहा है। 
                     बाला साहेब कभी पाकिस्तान के साथ खेलों के खिलाफ रहे हैं तो कभी उत्तर भारतियों को महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी देना, उनका प्रिय कार्य था। उग्र हिन्दुवात्ववादियों की वह पहचान थे। भारतीय समाज में मरणासन्न व्यक्ति को कुछ कहा नहीं जाता है और मरने के बाद भी उस पर टिपण्णी करना भी सभ्यता के खिलाफ माना  जाता है किन्तु इसके बावजूद यह भूला भी नहीं जा सकता है कि हजारों लोगों की हत्याएं जो पूर्णतया निर्दोष थे, महाराष्ट्र में होती रही हैं जो भाषा, प्रान्त, धर्म के नाम पर हुई हैं जिसका श्रेय  हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब को जाता है और उनका डर महाराष्ट्र में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को था। शिव सैनिको का खौफ आज भी है और सरकार की नियत अगर साफ़ नहीं रही तो आगे भी जारी रहेगा। सभी परिस्तिथियों को देखने के बाद विधि का शासन व भारतीय संविधान का अर्थ महाराष्ट्र में शिव सैनिको के आगे नहीं था।

सुमन
लो क सं घ र्ष !


सोमवार, 1 अक्टूबर 2012

कौन रह रहा है किसकी जमीन पर

भारत में जन्मस्थान या धर्म के आधार पर समुदायों को निशाना बनाने की प्रवृत्ति में तेजी से वृद्धि हुई है।  साम्प्रदायिक और जातीय हिंसा की कई हालिया घटनाओं के पीछे यही प्रवृत्ति है। कई अधोगामी राजनैतिक विचारधाराएं हम.यहां.तुमसे.पहले.आए.थे  के आधार पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करना चाहती हैं। वे समस्याएंए जिनके मूल में संसाधनों की कमी विपन्नता और सामाजिक.राजनैतिक असमनताएं हैंए को व्यक्तियों के धर्म या मूल रहवास के क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है। मुंबई में यह राजनीति अपने चरम पर है। शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाए दोनों का अत्यंत संकीर्ण क्षेत्रीय.साम्प्रदायिक एजेन्डा है। वे गिरगिट से भी ज्यादा तेजी से अपना रंग बदलती रही हैं। कभी वे धर्म की बात करती हैं तो कभी क्षेत्र की और कभी.कभी अपनी आक्रामक सड़क.छाप राजनीति के लिए वे साम्प्रदायिकता और क्षेत्रीयता के मिश्रण का उपयोग भी करती हैं।
इस संकीर्ण राजनीति के उभरते सितारे राज ठाकरे हमेशा गलत कारणों से समाचार माध्यमों में छाए रहते हैं। वे आए दिन जिसे चाहे उसे सीधी कार्यवाही की धमकी देकर डराते रहते हैं। इस संदर्भ में यह भी विचारणीय है कि आखिर राज्यतंत्र सीधी कार्यवाही में विश्वास रखने वाले इन संगठनों के खिलाफ सीधी कार्यवाही क्यों नहीं करता हाल में ;सितम्बर 2012द्ध बिहार पुलिस की ओर से महाराष्ट्र पुलिस को एक पत्र लिखकर यह कहा गया कि 11 अगस्त 2012 को मुंबई में हुई हिंसा के दौरानए अमर जवान ज्योति को क्षति पहुंचानें वाले दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार करने के पहले महाराष्ट्र पुलिस को वहां के पुलिस अधिकारियों को सूचना देनी थी। राज ठाकरे ने इसके जवाब में कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाए मुंबई में रह रहे सभी बिहारियों को घुसपैठिया घोषित कर देगी। बिहार पुलिस की आपत्ति में कुछ भी गलत नहीं था। किसी भी राज्य की पुलिस को दूसरे राज्य में कार्यवाही करने के पहले कुछ कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करना होता है जिन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने पूरा नहीं किया था। परंतु राज ठाकरे इस मुद्दे पर भी राजनैतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आए।
जिस समय राज ठाकरे ये अनर्गल प्रलाप कर रहे थे लगभग उसी समय एक दिलचस्प वाकया घटा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने राज ठाकरे के दादा और बाल ठाकरे के पिता प्रबोधनकर ठाकरे द्वारा लिखित एक पुस्तक से एक मजेदार तथ्य खोज निकाला। महाराष्ट्र राज्य साहित्य अणि सांस्कृतिक मंडल ने राज्य में भाजपा.शिवसेना शासनकाल में प्रबोधनकर ठाकरे के लेखन का संकलन प्रकाशित किया था।प्रबोधनकर ठाकरे समग्र वांग्मय के खण्ड 5 में ठाकरे अपने चन्द्रसेनिया कायस्थ प्रभु समुदाय की भौगोलिक जड़ों की चर्चा करते हैं। खण्ड 5 के पृष्ठ क्रमांक 45 में प्रबोधनकर ठाकरे लिखते हैं कि मगध का भ्रष्ट क्षत्रिय राजा महापद्मानंद प्रजा पर करों का अत्यधिक बोझ लादता जा रहा था जिससे परेशान होकर उनके समुदाय के कई परिवार मगध छोड़कर नेपाल कश्मीर और भोपाल चले गए।
इसी पुस्तक में बताया गया है कि जो परिवार मगध ;अब बिहार छोड़कर गए थे उनमें से लगभग 80 परिवारों ने भोपाल में शरण ली और प्रबोधनकर का परिवार भी इन्हीं में से एक था। प्रबोधनकर लिखते हैं कि भोपाल के मुस्लिम नवाब अत्यंत दयालु व सह्दय व्यक्ति थे और उन्होंने ठाकरे परिवार की बहुत मदद की। यही ठाकरे परिवार बाद में मुंबई चला गया। बाल ठाकरे के पुत्र और राज ठाकरे के चचेरे भाई उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि प्रबोधनकर ठाकरे ने जो कुछ लिखा हैए वह उनके परिवार विशेष के बारे में नहीं बल्कि उनके समुदाय के बारे में है। परंतु उद्धव ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा कि उनके अनुसार उनके परिवार का इतिहास क्या है। यह महत्वपूर्ण है कि प्रबोधनकर के लेखन से एक अन्य मिथक का भी खण्डन होता है। प्रबोधनकर ने शायद सपने में भी यह नहीं सोचा होगा कि उनके पुत्र व पौत्र संकीर्ण राजनीति के प्रमुख झंडाबरदार बन जाएंगे और उस राजनैतिक जमात में शामिल हो जाएंगे जो मध्यकाल को मात्र इसलिए इतिहास का काला अध्याय बताती है क्योंकि उस समय देश में अनेक मुसलमान राजा और नवाब शासन कर रहे थे। यह राजनैतिक जमात हिन्दू राजाओं का महिमामंडन भी करती है। वहीं प्रबोधनकर कहते हैं कि क्षत्रिय राजा के अत्याचारों से परेशान होकर हिन्दुओं को उसका राज्य छोड़ना पड़ा और मुस्लिम नवाब ने ठाकरे परिवार की मदद की।
शासकों को उनके धर्म के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में विभाजित करनाए इतिहास के साम्प्रदायिक संस्करण के आधारभूत ढांचे का हिस्सा है। पाकिस्तान और भारत.दोनों में ही अब भी आम लोग यह मानते हैं कि शासकों के निर्णय व उनके कार्यकलापए उनके धर्म से निर्धारित होते थे। इस संदर्भ में ठाकरे सीनियर से हम सब सबक सीख सकते हैं।
वर्तमान समय में नागरिकता के मुद्दे पर हमारा क्या रूख होना चाहिए क्या हम सबको एक.दूसरे के राज्यों में जाने और वहां रहने का अधिकार है  सैद्धांतिक और कानूनी दृष्टिकोण से शायद ही कोई यह कह सकता है कि एक राज्य या क्षेत्र के निवासी किसी दूसरे राज्य या क्षेत्र में जाकर नहीं रह सकते। परंतु मुंबई में शिवसेना और एमएनएस ने इस मुद्दे पर बवाल खड़ा कर दिया है। उनकी संकीर्णता केवल क्षेत्र तक सीमित नहीं है। वे धर्म के मामले में भी उतने ही संकीर्ण हैं। दोनों ही मामलों में वे जो कुछ कहते हैं उसमें सच्चाई का एक अंश भी नहीं है। महानगरों और अन्य शहरों में प्रवासियों के आने का सिलसिला सैकड़ों सालों से चल रहा है। अधिकांश प्रवासी अपने पेट की आग को बुझाने के लिए नगरों में आते हैं। स्वतंत्रता के पहले तक सबसे बड़ी संख्या में प्रवासी कोलकाता आया करते थे। स्वतंत्रता के बादए मुंबई में प्रवासियों के आने का सिलसिला तेजी से बढ़ा। सन् 1960 से लेकर सन् 1980 तक मुंबई में अनेक उद्योगों की स्थापना हुई और इनमें रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ। परंतु मुंबई में आने वाले अधिकांश प्रवासी महाराष्ट्र से बाहर के नहीं थे। वे मुख्यतः राज्य के ही कोंकण इलाके से आए थे। इस समय दिल्ली प्रवासियों की पहली पसंद है। इसके बाद पंजाब और तीसरे स्थान पर मुंबई आता है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइसिंस द्वारा कराए गए एक ताजा सर्वेक्षण के अनुसारए मुंबई आने वाले प्रवासियों में से 70 प्रतिशत महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों से आते हैं। इनमें से मात्र 15 प्रतिशत रोजगार पाने के लिए यहां आते हैं। अन्य सभी या तो शिक्षा हासिल करने या विवाह होने पर मुंबई आते हैं।
ठाकरे परिवार  जो कि मूलतः बिहार का हैए इस समय बिहारियों को ही अपना निशाना बना रहा है। ठाकरे परिवार के निशाने पर अलग.अलग समय पर कई अलग.अलग समुदाय रहे हैं। शिवसेना को मुंबई के उद्योगपतियों ने तत्कालीन शासक दल कांग्रेस की सहायता से खड़ा किया था और इसका उद्देश्य था मुंबई में मिल मजदूरों की यूनियनों को तोड़ना। शिवसेना ने सबसे पहले दक्षिण भारतीयों पर हल्ला बोला। उस समय उसका नारा था उठाओ लुंगी बजाओ पुंगी। फिर कुछ समय के लिए गुजराती उनके निशाने पर आ गए। इस बीच शिवसेना ने आरएसएस की हिन्दुत्ववादी विचारधारा से भी अपना नाता जोड़ लिया और सन् 1992.-93 के मुंबई दंगों में जबरदस्त हिंसा की। उस समय शिवसेना का नारा था मुसलमान के दो ही स्थान पाकिस्तान या कब्रिस्तान। शिवसेना ने मुसलमानों का किस तरह दानवीकरण किया इसका विस्तृत विवरण श्रीकृष्ण जांच आयोग की रपट में उपलब्ध है।
पिछले कुछ समय से उत्तर भारतीय  क्षेत्रवाद की राजनीति के मुख्य शिकार बन रहे हैं। शिवसेना.एमएनएस की राजनीति हमारे संविधान के खिलाफ है। इन आक्रामक नेताओं को तथ्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर मुंबई में आने वाले 70 फीसदी प्रवासी मराठी मानूस हैं तो फिर इस समस्या का हल क्या है दरअसल समस्या बिहारियों या नेपालियों के रोजगार की तलाश में मुंबई आना नहीं है। समस्या यह है कि असंतुलित विकास के चलते देश के कुछ हिस्से बहुत पीछे छूट गए हैं और कुछ अन्य हिस्सों पर बढ़ती आबादी का अकल्पनीय दबाव है। धर्म और क्षेत्रीयता की राजनीति के मुख्य शिकार गरीब लोग बन रहे हैं।
धर्म राष्ट्र.राज्य और क्षेत्र जैसी अवधारणाओं से मानवता के विकास में मदद मिलनी चाहिए। स्पेंसर वेल्स ने यह साबित किया है कि पूरी मानव जाति की अनुवांशिक जड़ें अफ्रीका में हैं। राजशाही के अत्याचारों से मुक्ति के लिए राष्ट्र.राज्य अस्तित्व में आए। राष्ट्र.राज्यों की मानव समाज के लिए उपयोगिता मात्र यह है कि उनके कारण समाज का प्रजातंत्रिकरण हुआ और सामंती मूल्य समाप्त हुए। राष्ट्र.राज्यों को अलग.अलग क्षेत्रों में इसलिए विभाजित किया जाता है ताकि विकास आसानी से हो सके। इसके अलावा उनकी कोई उपयोगिता नहीं है। ठाकरे और उनके जैसे अन्य लोगों को इस बात से सबक सीखना चाहिए कि ठाकरे परिवार जिन लोगों के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है उनके ही क्षेत्र में ठाकरे परिवार के पूर्वज रहा करते थे। हम सबको स्पेंसर वेल्स की मानव जाति के प्रवास संबंधी सिद्धांतों और टैगोर के विष्ववाद से भी  शिक्षा लेनी चाहिए।

-राम पुनियानी

मंगलवार, 19 जून 2012

भाजपा, अल्पसंख्यक और 2014 के चुनाव

मुंबई में हाल में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा को 2014 का चुनाव जीतने के लिए अल्पसंख्यकों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करना चाहिए। गोवा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गोवा में पार्टी, अल्पसंख्यकों का समर्थन हासिल करने में सफल रही और सत्ता हासिल कर सकी। उन्होंने कहा कि गोवा के अनुभव से सीख लेकर पार्टी को पूरे देश में अल्पसंख्यकांे को अपना समर्थक बनाने के लिए अभियान चलाना चाहिए।
गडकरी, जिन्हें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भाजपा की कमान सौंपी है, शायद नन्हंे से गोवा के चुनाव और पूरे भारत के आमचुनाव में अंतर नहीं समझ पा रहे हैं। गोवा में मात्र कुछ विशिष्ट समस्याएं हैं जबकि पूरा भारत, जिसकी आबादी में मुसलमानों का हिस्सा 15 फीसदी है, इतनी विविधताओं और जटिलताओं से भरा हुआ है कि गोवा से उसकी तुलना करना हास्यास्पद ही कहा जा सकता है। दूसरे, गोवा के ईसाई अल्पसंख्यकों के भाजपा के प्रति दृष्टिकोण की मुसलमानों के भाजपा के प्रति नजरिए से तुलना नहीं की जा सकती। भाजपा ने गोवा के ईसाईयों के खिलाफ कोई अपराध नहीं किया है। इसके विपरीत, भारतीय मुसलमानों की नजरों में भाजपा उनकी अपराधी है।
भाजपा सन् 2014 में होने वाले आमचुनाव में सत्ता में आने के लिए छटपटा रही है। पिछले आमचुनाव में भाजपा को 19 प्रतिशत वोट मिले थे परंतु कांग्रेस, जिसकी वोटों मे हिस्सेदारी 27 प्रतिशत थी, ने अन्य दलों से गठबंधन कर यूपीए-2 सरकार बनाने में सफलता हासिल कर ली। भाजपा और कांग्रेस को प्राप्त मतों के बीच केवल 8 प्रतिशत का अंतर था और भाजपा इस अंतर को पाटने के लिए बेताब है। भाजपा जानती है कि अगर उसे मुसलमानों के एक तबके का भी समर्थन मिल गया तो वह इस अंतर को बहुत आसानी से पाट सकेगी।
दुर्भाग्यवश, भाजपा के चुनावी गणित से भी उसकी साम्प्रदायिक सोच उसी तरह झलकती है जैसी कि उसकी अन्य नीतियों और कार्यक्रमों से। भाजपा शायद यह मानती है कि देश के पूरे मुसलमान और पूरे हिन्दू एकसार समुदाय हैं और उनके सभी सदस्य एक ही पार्टी या गठबंधन का समर्थन करते हैं। भाजपा की शायद यह मान्यता है कि केवल साम्प्रदायिक दृष्टिकोण ही मुसलमानों और हिन्दुओं की राजनैतिक पसंद को निर्धारित करता है और इसमें उनके क्षेत्रीय, भाषाई और वर्गीय हितों की कोई भूमिका नहीं होती। भाजपा हमेशा से दिन-रात मुसलमानों के खिलाफ विषवमन इस उम्मीद से करती आ रही है कि इससे मतदाताओं का साम्प्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण हो जावेगा, हिन्दू उसके झंडे तले आ जावेंगे और उनके मतों के सहारे वह सत्ता पर काबिज हो जाएगी। भारत को स्वतंत्र हुए आज 65 साल हो चुके हैं परंतु इस अवधि में एक बार भी भाजपा का यह स्वप्न पूरा नहीं हो सका है।
सन् 1975 में भाजपा (जब वह जनसंघ थी) श्री जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाली जनता पार्टी का हिस्सा बन गई। उसने गांधीवादी समाजवाद को अपनी नीति बताया और यह शपथ ली कि वह कभी साम्प्रदायिक राजनीति का सहारा नहीं लेगी। परंतु जनता पार्टी के भाजपाई सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सदस्यता त्यागने से इंकार कर दिया और दोहरी सदस्यता के इसी मुद्दे पर जनता पार्टी बिखर गई। इसके बाद सन् 1980 के बाद जनसंघ, भाजपा कहलाने लगा और उसने एक बार फिर अपना साम्प्रदायिक दुष्प्रचार शुरू कर दिया।
जनता पार्टी प्रयोग असफल हो जाने के बाद भाजपा और अधिक साम्प्रदायिक हो गई। उसने सन् 1980 के दशक में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दे को उछालकर भारत का इस हद तक साम्प्रदायिकीकरण कर दिया जितना कि उसके पहले कभी न हुआ था। उसका यह वादा खोखला साबित हुआ कि वह साम्प्रदायिकता का सहारा नहीं लेगी। यह स्पष्ट हो गया कि जनता पार्टी काल में तत्कालीन जनसंघ द्वारा जो कुछ किया और कहा गया था वह शुद्ध अवसरवादी राजनीति थी। भाजपा बहुत दिनों तक धर्मनिरपेक्ष होने का नाटक भी नहीं कर पाई। यह तो साफ है कि जिस दौर में वह गांधीवादी समाजवाद की बात करती थी उस समय भी उसके असली इरादे कुछ और ही थे। उसने अपना रूप केवल रणनीतिक कारणों से बदला था। उसकी आंतरिक सोच में कोई बदलाव नहीं आया था।
हर ऐसे कार्यक्रम और नीति का भाजपा भरसक विरोध करती है जिससे मुसलमानों का जरा सा भी लाभ पहुंचने की संभावना हो। वह सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू करने का अपने पुराने नारे,“मुसलमानों का तुष्टिकरण बंद हो“, के नाम पर विरोध कर रही है। भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार, मुस्लिम बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि का इस आधार पर उपयोग नहीं कर रही है कि वह धर्म के नाम पर भेदभाव में विशवास नहीं रखती। कर्नाटक और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों ने गौहत्या के विरूद्ध अत्यंत कड़े कानून बनाए हैं जिनके निशाने पर भी मुख्यतः मुसलमान हैं। ये कानून पुलिस को मुसलमानों को जबरन परेशान करने का एक और हथियार मुहैय्या कराएंगे। मैं यह नहीं कहता कि मुसलमानों को गौमांस खाना चाहिए-जैसा कि जमियतुलउलेमा ने भी मुसलमानों को सलाह दी है, उन्हें अपनी ओर से यह घोषणा कर देनी चाहिए कि वे हिन्दुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए गौमांस का भक्षण नहीं करेंगे। परंतु उन्हें एक कानून बनाकर उनकी पसंद के भोजन से वंचित करना और उन्हें पुलिस के हाथों प्रताडि़त होने के लिए छोड़ देना किसी भी तरह से उचित नहीं कहा जा सकता। गौहत्या के विरूद्ध बनाए गए कानून अत्यंत कड़े हैं और इनका
विरोध वे दलित समुदाय भी कर रहे हैं जो परंपरागत रूप से गौमांस भक्षण करते आए हैं। हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय के दलित छात्रों ने अभी हाल में बीफ फेस्टिवल का विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजन किया था।
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने स्कूलों के पाठ्यक्रम में सूर्य नमस्कार जैसे विशुद्ध हिन्दू क्रियाकलापों को शामिल कर दिया है। उसे मुसलमानों की भावनाओं की तनिक भी चिंता नहीं है। जब भी भाजपा सत्ता में आती है वह अन्य समुदायों पर हिन्दू परंपराएं और कर्मकाण्ड लादने की कोशिश करती है। ऐसा नहीं है कि हिन्दू परंपराओं और कर्मकाण्डों में कुछ भी गलत है परंतु किसी समुदाय की भावनाओं की परवाह न करते हुए उस पर कुछ भी लादा जाना प्रजातंात्रिक मूल्यांे का हनन ही कहा जा सकता है।
संघ परिवार का प्रजातंत्र से कोई लेना-देना नहीं है। गुजरात की पाठ्यपुस्तकों में हिटलर को एक महान व्यक्ति बताया गया है। राजस्थान में जब भाजपा सत्ता में थी, उस समय पाठ्यपुस्तकों में फासीवाद का जमकर महिमामंडन किया गया था। यह तर्क भी दिया गया था कि फासीवाद, भारत के लिए अत्यंत उपयुक्त है क्योंकि इस शासन व्यवस्था में नेता सही समय पर सही निर्णय ले सकता है। यह जानकर आपको धक्का लग सकता है परंतु यह सच है। मैंने इस ओर तत्कालीन केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री अर्जुन सिंह का ध्यान आकर्षित किया था और उन्हें भी यह विशवास नहीं हुआ था कि किसी भारतीय पाठ्यपुस्तक में फासीवाद को सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्था बताया जा सकता है। फासीवाद और नाजीवाद- ये दोनों राजनैतिक विचारधाराएं अल्पसंख्यक-विरोधी हैं और धार्मिक बहुवाद के प्रति अत्यंत असहिष्णु। पाठ्यपुस्तकों में इन विचारधाराओं की प्रशंसा की जाना गैर-प्रजातांत्रिक है और हमारे देश की सहिष्णुता और बहुवाद की सदियों पुरानी परंपरा के खिलाफ है। यह असंवैधानिक भी है।
संघ परिवार, भारत के स्वतंत्र होने के समय से ही, मुसलमानों के विरूद्ध हिंसा भड़काता रहा है। वह अक्सर यह आरोप लगाता है कि मुसलमान भारत के प्रति वफादार नहीं हैं और वे पाकिस्तान से प्रेम करते हैं। वह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सारे मुसलमानों की देशभक्ति पर प्रश्नचिन्ह लगाता आ रहा है। इससे बड़ा झूठ शायद ही कोई हो सकता है।
गुजरात के सन् 2002 के कत्लेआम की जिम्मेदारी लेने तक से नरेन्द्र मोदी ने साफ इंकार कर दिया। -खेद प्रकट करने या मुसलमानों से क्षमायाचना करने का तो विचार भी संभवतः उनके मन में नहीं आया होगा। उल्टे, वे मुसलमानों से “भूल जाओ और आगे बढ़ो“ की नीति अपनाने की अपेक्षा करते हैं। मुसलमानों से माफी मांगने की बजाए वे “सद्भावना अभियान“ चला रहे हैं जिसके अंतर्गत उन्होंने गुजरात के कई जिला मुख्यालयों में एक दिन का उपवास रखा। गुजरात के मुसलमानों ने मोदी के बिछाए इस जाल में फंसने से इंकार कर दिया। सद्भावना रैलियों में मुसलमान शामिल नहीं हुए। केवल बोहरा मुसलमानों ने इनमें भाग लिया क्योंकि उनके धर्मप्रमुख सैय्यदाना मोहम्मद बुरहानुद्दीन अपने निहित स्वार्थों के चलते मोदी को प्रसन्न रखना चाहते हैं (गुजरात की वक्फ संपत्तियों और वहां स्थित मजारों से सैय्यदाना को भारी-भरकम आय होती है जिसका कोई हिसाब नहीं रखा जाता)।
अब तो नरेन्द्र मोदी के प्रतिद्वंदी श्री संजय जोशी तक उनपर आरोप लगा रहे हैं कि मोदी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए सन् 2002 में गुजरात में दंगे करवाए। मोदी के समर्थकों ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें कहा गया है, “मैं आरएसएस का सदस्य हूं। मैं जमीनों की खरीद-फरोख्त नहीं करता। मैं सत्ता की खातिर कत्लेआम नहीं करवाता। मैं सत्ता के लिए रंग नहीं बदलता (सद्भावना रैलियों के संदर्भ में)“।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल ने भी नरेन्द्र मोदी पर हल्ला बोल दिया है। उन्होंने पटेल बिरादरी से अपील की है कि वह मोदी के खिलाफ उठ खड़ी हो और अगले विधानसभा चुनाव में उनकी हार सुनिष्चित करे। “पार्टी विथ ए डिफरेन्स“ इन दिनों “पार्टी विथ डिफरेन्सिस“ बन गई है। भाजपा के नेताओं में मतभेद तो हैं हीं, मनभेद भी हैं। भाजपा, कांग्रेस से अधिक नहीं तो कम से कम उसके बराबर भ्रष्ट है। भाजपा “भ्रष्ट कांग्रेस“ को हराने के लिए अन्ना का समर्थन कर रही है और अन्ना भी केवल कांग्रेस क® निशाना बना रहे हैं। भाजपाईयों के भ्रष्टाचार के बारे में वे अपना मुंह तक नहीं खोलते।
अगर भाजपा सचमुच मुसलमानों का समर्थन चाहती है तो उसे सबसे पहले बाबरी मस्जिद के ढ़हाए जाने के लिए मुसलमानों और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए और इस बात पर सहमति देनी चाहिए कि बाबरी मस्जिद का उसी स्थान पर पुनर्निमाण हो जहां वह पहले थी। भाजपा को नरेन्द्र मोदी को इस बात के लिए मजबूूर करना चाहिए कि वे सन् 2002 के कत्लेआम के लिए मुसलमानों से माफी मांगे। भाजपा को देश को यह विशवास दिलाना होगा कि आज के बाद वह साम्प्रदायिकता और साम्प्रदायिक हिंसा का सहारा नहीं लेगी और किसी भी स्थिति में देश को धोखा नहीं देगी।
इससे भाजपा के पाप नहीं धुल जावेंगे परंतु इससे मेलमिलाप का रास्ता खुलेगा और हम सब-हिन्दू, मुसलमान, सिक्ख, ईसाई व आदिवासी-मिलजुलकर भारतीय राष्ट्र को आगे बढ़ा सकेंगे और उसे एक शांतिपूर्ण व समृद्ध राष्ट्र बना सकेंगे। भाजपा को कंधमाल (उड़ीसा) में हुए दंगों के लिए ईसाईयों से भी क्षमायाचना करनी चाहिए। तभी हम एक ऐसा सच्चा राष्ट्र बन सकेंगे जो धर्म, जाति और नस्ल के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं करता।
ऐसा होने पर अल्पसंख्यक भाजपा को सत्ता में आने का मौका अवश्य देंगे बशर्ते वह अपने आश्वासनों से पीछे न हटे और सन् 70 के दशक की तरह, देश से विश्वासघात न करे। दक्षिण अफ्रीका में ठीक इसी रास्ते पर चल कर शान्ति और सद्भाव का वातावरण निर्मित किया गया था। सत्य, भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और क्षमाभाव, प्राचीन भारत की अमूल्य विरासत है। अगर भाजपा को सचमुच भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व है तो उसे इस राह पर चलने में संकोच नहीं होना चाहिए।
मुसलमानों की वक्फ संपत्तियां बचाने जैसे सतही वादों-जैसा कि श्री नितिन गडकरी ने किया है- से मुसलमान भाजपा के झंडे तले नहीं आएंगे। मुसलमानों ने भाजपा और उसकी साम्प्रदायिक राजनीति के चलते पिछले साठ सालों में बहुत दुःख झेले हैं। केवल वक्फ संपत्तियों को बचाने से वे ये सब नहीं भूल जाएंगे। भाजपा नेताओं को हम यह विशवास दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस, केवल भाजपा का भय दिखाकर, मुसलमानों के वोट नहीं पा सकेगी। उसकी साम्प्रादयिक सोच का भी पर्दाफाश हो सकेगा और उसे भी मुसलमानों का दिल जीतने के लिए मेहनत करनी होगी। तभी इन दो महान राजनैतिक दलों के बीच सच्ची प्रतियोगिता हो सकेगी और देश के सभी नागरिकों के बीच एकता का भाव पनपेगा। यही हमारी राजनीति का अंतिम लक्ष्य है। हमारा देश जिंदाबाद, हमारी एकता अमर रहे!


-डाॅ. असगर अली इंजीनियर

सोमवार, 28 मई 2012

अंधविश्वास की तिजारत और राजनीति

-सनल इडामारूकू

जहाँ एक ओर समेले इडामरक्कू नामक तार्कितावादी, “धार्मिक विश्वासों को चोट पहॅुचाने“ के आरोप में कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे हंै वहीं दूसरी ओर, निर्मल बाबा पर धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। निर्मल बाबा का दावा है कि वे दैवीय शक्तियों के स्वामी हैं। उनके कार्यक्रम 40 से अधिक टी.व्ही. चैनलों पर प्रसारित होते हैं और उनकी “कृपा“ प्राप्त करने के लिए बाकायदा पैसा भी चुकाया जाता है। निर्मल बाबा के पास आपकी और मेरी हर समस्या का दैवीय हल मौजूद है। एक स्थानीय अदालत ने पुलिस को निर्मल बाबा के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। यद्यपि सेमेल इडामरक्कू और निर्मल बाबा के मामले अलग-अलग धर्मों से संबंधित हैं तथापि उनके बीच गहरा रिष्ता है।
इडामरक्कू यह साबित करने में सफल रहे कि मुंबई के इरला इलाके में, क्रास पर टंगे यीशु की मूर्ति के पैरों के बीच से निकल रही पानी की धार कोई दैवीय चमत्कार नहीं था। दूर-दूर से श्रद्धालु इस चमत्कार को देखने और दैवीय पानी का सेवन करने उस चर्च में पहँच रहे थे। इडामरक्कू ने पता लगाया कि दरअसल, चर्च के पास से बह रही एक नाली चोक हो गई थी और उसका पानी “केपिलरी एक्षन“ के जरिए ऊपर चढ़ कर मूर्ति के पैरों के बीच से बह रहा था। इडामरक्कू के अपने समुदाय के लोग उनसे बहुत नाराज हैं। उनका कहना है कि इडामरक्कू ने उनकी आस्था को चोट पहुँचाई है।
निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह नरूला ने अपने जीवन की शुरूआत व्यवसायी के रूप में की। उनका धंधा चला नहीं और सन् 1970 के आसपास वे अचानक गायब हो गए। जब वे वापस लौटे तो वे दैवीय शक्तियों से लैस थे। पहले उन्होंने पैसे खर्च कर टी.वी. चैनलों पर समय खरीदा। उनके षो में शामिल श्रोताओं को अपनी समस्याओं के बारे में उनसे प्रश्न पूछने के लिये पैसे दिए जाते थे। जब धंधा चलने लगा तो लोगों से “निर्मल दरबार“ में हिस्सा लेने के लिए पैसे वसूले जाने लगे। “निर्मल दरबार“ में बाबा अपने भक्तों की समस्याओं का हल सुझाते थे और इसके बदले हजारों रूपये लेते थे। कुछ ही सालों में निर्मल बाबा अरबपति बन गए और उन्होंने करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित कर ली।
जो लोग यीशु मसीह के पैरों से बह रहे नाली के पानी को श्रद्धापूर्वक पीते थे उन्हें उस पानी का असली स्त्रोत बताना, उनके धार्मिक विश्वासों को ठेस पहुँचाना था! निर्मल बाबा से अपनी समस्याओं का हल चाहने वाले सैकड़ों लोग भी आस्था और विशवास के कारण ऐसा करते थे। अक्सर, विष्वास और अंधविश्वास के बीच की विभाजक रेखा बहुत अस्पष्ट होती है। आस्था और तार्किकता के बीच हमेशा आपसी संघ चलता रहता है। अज्ञात और अदृश्य ताकतों में विशवास और भविष्य के बारे में चिंता, अतार्किक आस्थाआने का मुख्य स्त्रोत हंै। इस आस्था के केन्द्र में है विभिन्न धर्मगुरूओं की तथाकथित दैवीय शक्तियां और दर्जनों स्वनियुक्त बाबा और भगवान। महामारियां, सूर्य एवं चन्द्रग्रहण और हमारी पृथ्वी के आकार जैसे मामलों में पिछली कुछ सदियों में आस्था का स्थान तार्किकता ने ले लिया है। आज हम में से अधिकाँश जानते हैं और मानते भी हैं कि महामारियाँ ईश्वरीय प्रकोप से नहीं फैलतीं और न ही राहू-केतू के कारण ग्रहण होते है।
इसके बावजूद, राजनीति सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आज भी आस्था और विशवास का बोलबाला है। राममंदिर आन्दोलन आमजनांे की आस्था के दोहन का एक उदाहरण है। शरीयत के नाम पर सड़ी-गली मान्यताओं और प्रथाओं से चिपके रहना इसका एक अन्य उदाहरण है।
गुजरे समय में प्राकृतिक घटनाओं को भी आस्था से जोड़ा जाता रहा है। यह माना जाता था कि धरती चपटी है और इस संसार की रचना ईश्वर ने की है। ये बातें सही नहीं हैं परंतु इस तरह के किसी को हानि न पहुंचाने वाले विशवास और लोगों की आस्था को सुनियोजित ढंग से एक दिशा में मोड़कर टी.वी. और मीडिया के एक हिस्से के माध्यम से इसे व्यवसाय बना कर उससे अरबोे रूपये कमाने में बहुत फर्क है। हमें यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि आज के समाज में आमजन स्वयं को अत्यन्त असुरक्षित अनुभव करते हैं और आस्था उन्हें जीवन की कठिनाईयों से जूझने की भावनात्मक ताकत देती है। इस सबके बावजूद हमें कही न कही एक रेखा खींचनी होगी। हमें यह कोशिश करनी होगी कि वैज्ञानिक सोच-जिसे बढ़ावा देने की बात हमारा संविधान भी करता है-की समाज में स्वीकार्यता बढ़े।
निर्मल बाबा के मामले में पुलिस और प्रषासन की नींद टूटी है और उनके विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, समाज और राज्य को इडामरक्कू और उनके जैसे अन्य लोगों को कानून के पंजे से बचाने की कोशिश करनी चाहिए। “दूसरों की आस्था को चोट पहुँचाने“ संबंधी काूनन का इस्तेमाल इस तरह से होना चाहिए की भारतीय संविधान की तार्किक सोच को बढ़ावा देने की मंशा भी पूरी हो सके और इडामरक्कू जैसे लोगों को संरक्षण मिले। निर्मल बाबा के मामले में मीडिया को भी आत्मचिंतन करना चाहिए। आखिरकार, निर्मल बाबा को भगवान बनाने में मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
यह कहना गलत होगा कि निर्मल बाबा की गतिविधियां धार्मिक हैं और इडामरक्कू की धर्म-विरोधी। यह मान्यता धर्म की गलत समझ पर आधारित है। हर धर्म की आत्मा है वे नैतिक सिद्धांत जिनका प्रतिपादन पैगम्बरों और अन्य धार्मिक नेताओं ने समय-समय पर किया। संस्थागत धर्म और शरीयत व कर्मकाण्डों को धर्मगुरूओं ने धर्म का हिस्सा बनाया है। इन धर्मगुरूओं के अपने निहित स्वार्थ होते हैं और वे नहीं चाहते कि आमजन तार्किक ढंग से सोचें और धार्मिक मसलों पर बहस करें। हर धर्म के पैगम्बरों ने तत्कालीन समाज में प्रचलित बुराईयों के खिलाफ संघर्ष किया। वे न्याय के लिए लड़े। उनके नाम पर जिस संस्थागत धर्म की स्थापना की गई वह बुराईयों के खिलाफ संघर्ष नहीं करता उल्टे वह बुराईयों और यथास्थितिवाद का पोशक है। वह ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना चाहता है जिसमें चन्द लोग आनंद करें और बाकी कष्ट में अपना जीवन काटें। इतिहास गवाह है कि वैज्ञानिकों और तार्किक सोच रखने वालों को धर्मगुरूओं के कोप का षिकार होना पड़ा है। गैलिलियो को इसलिए सजा दी गई थी क्योंकि उन्होंने कहा था कि धरती गोल है। जिन लोगों ने यह कहने का साहस दिखाया कि महामारियां ईश्वरीय प्रकोप का नतीजा नहीं होतीं, उन्हें जमकर प्रताडि़त किया गया।
हर धर्म का पुरोहित वर्ग तार्किक सोच का घोर विरोधी रहा है क्योंकि इससे उनके विशेषाधिकार प्रभावित होते हैं। जहां यूरोप के समाज ने अंधश्रद्धा के विरूद्ध लड़ाई में लगभग विजय प्राप्त कर ली है वहीं हम भारतीय आज भी अंधविश्वासों के मकड़जाल से स्वयं को मुक्त नहीं कर पाए हैं। आधुनिक भारतीय इतिहास का कोई भी अध्येता यह जानता है कि जोएतिबा फुले, अम्बेडकर, पेरियार रामास्वामी नाईकर और भगतसिंह जैसे लोग, जो सामाजिक परिवर्तन और न्याय के हामी थे, में एक बात समान थी-उन सबकी सोच तार्किक थी। इसके विपरीत वे लोग जो सामाजिक रिश्तों को जस का तस बनाए रखना चाहते थे उन्होंने हमेशा धर्म का सहारा लिया। धर्म के नाम पर उन्होंने पहचान-आधारित मुद्दों को खोद निकाला और उनका इस्तेमाल अपने प्रभाव को बढ़ाने और अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए किया।
हमारे देश के अधिकाँश निवासियों की मानसिकता आज भी सामन्ती है। नई अर्थव्यवस्था के उदय, उदारीकरण और वैश्वीकरण से उत्पन्न हुए असुरक्षा के भाव से भी उन्हें जूझना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में आमजनों-विशेषकर मध्यम और उच्च वर्ग-का बाबाओं की शरण में जाना स्वाभाविक है। निर्मल बाबा तो बाबाओं की फौज के मामूली सिपाही हैं। इस फौज में कई ऐसे बाबा शामिल हैं जो निर्मल बाबा से कहीं अधिक वाकपटु, बुद्धिजीवी और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से अपने अनुयायियों की बड़ी-बड़ी सेनाएं तैयार कर ली हैं। ये भगवान आस्था के सौदागर हैं। वे आस्था, चमत्कार और आध्यात्मिकता की एक ऐसी चटनी तैयार करते हैं जिसे असुरक्षा और भविष्य के प्रति संशकित मध्यमवर्गीय लोगों को चटाकर वे अपना उल्लू सीधा कर सकें। जानी-मानी समाज वैज्ञानिक मीरा नंदा अपनी पुस्तक “गाँड मार्केट“ (भगवानों का बाजार) में लिखती हैं कि पिछले तीन दशकों में इस बाजार में जबरदस्त उछाल आया है। बाबाओं और भगवानों की भीड़ से घिरा आम आदमी मानो तार्किक ढंग से सोचने की क्षमता ही खो बैठा है। इन भगवानों के अनुयायियों में शक्तिशाली राजनेता, शीर्ष अधिकारी, डाॅक्टर, जज व अरबपति व्यवसायी शामिल हैं। ये भक्त इन भगवानों को रईस और प्रभावशाली बनाते हैं। इसके विपरीत, इडामरक्कू जैसे लोगों को प्रताडि़त किया जाता है। यही दर्शाता है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है।
जो लोग बाबाओं की चरण-वंदना करते हैं और जो इडामरक्कू जैसे लोगों के खिलाफ मुकदमें दायर करते हैं, उन्हें परखने की कसौटी यह होनी चाहिए कि उनमें से कितने अपने-अपने धर्म की नैतिक शिक्षाओं का पालन करते हैं, उनमें से कितनों को समाज में हो रहे अन्याय और अत्याचार को देखकर गुस्सा आता है, उनमें से कितने जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इन सभी मसलों पर बाबा और भगवान कभी अपना मुंह नहीं खोलते। इस बात की महती आवश्यकता है कि हम तार्किक और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दें और निर्मल बाबा जैसे धोखेबाजों के जाल में न फँसें। जिन तथाकथित “चमत्कारों“ की व्याख्या मान्य वैज्ञानिक सिद्धांतों के आधार पर की जा सकती है उन्हें चमत्कार मानने से हम सबको स्पष्ट इंकार कर देना चाहिए।
-राम पुनियानी

मंगलवार, 19 जुलाई 2011

हर हिंदू शांतिप्रिय होता है लेकिन हिंदूव्त्व वाला हिंदू आतंकी होता है

आज कुछ मित्रों के साथ बैठे हुए चाय के साथ गपशप हो रही थी किी एक मित्र ने नया जुमला ढूँढ निकाला किी हर हिंदू शांतिप्रिय होता है लेकिन हिंदूव्त्व वाला हिंदू आतंकी होता है. इस पर कई मित्रो ने तस्दीक़ करते हुए कहा किी जब कोई आतंकी घटना होती तो उसकी जाँच मदरसों से शुरू होती है जबकि यह भी वास्तविकता है किी संघ क कार्यालय और उसके सहयोगी संगठन आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और लिप्त हैं. जाँच उनकी भी होनी चाहिए और अगर द्विपक्षिशेय जाँच हो तो सही आतंकी पकड़े जाएँगे और और आतंकी घटनाओं पर रोक लग सकती है. प्रगया ठाकुर से लेकर असीमनंद तक भगवा आतंकवाद के एक लंबी श्रंखला है. और अपने आकाओं को खुश करने क लिए यह लोग आतंकी घटनायें करते रहते हैं और पाकिस्तान विरोध क नाम पर पूर्व मानसिकता क आधार पर ज़बरदस्ती एक दिशा में जाँच कर कुछ प्रतिफल ना मिलने पर भी कुछ लोगों को जेल भेज कर घटना का खुलासा कर इतिश्रि कर लेते हैं हद तो यहाँ तक हो गयी किी 15 अगस्त 2000 की पूर्व संध्या पर साबरमती बम विस्फोट कांड में कोई पुख़्ता सबूत ना होने क बावजूद भी अभियुक्तों क बयान के आधार पर आरोप पत्र दाखिल कर दिए गये क्योंकि जिस वाद की जाँच की दिशा ही मदरसे की ओर से ही शुरू की गयी थी यदि सही विवेचना हुई होती तो वास्तविक आतंकी पकड़े जाते और आतंकवाद क ख़ात्मे की ओर हमारा एक कदम होता.

सुमन
लोकसंघर्ष

रविवार, 17 जुलाई 2011

दिग्विजय सिंह ने ग़लत नही कहा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 1925 को जर्मन नाजीवादी विचारों से प्रेरित होकर हुई थी. राष्ट्रीय आज़ादी की लड़ाई में इस संगठन का कोई योगदान नही था इसके विपरीत यह संगठन ब्रिटिश साम्राज्यवाद की मदद करता रहा और आज़ादी क बाद इस देश क महानायक महात्मा गाँधी की हत्या भी इस संगठन के लोगों के हाथों से हुई. साध्वी प्रगया की गिरफ्तारी क बाद हिंदूव्त्व वादी आतंकवाद का पर्दाफाश हुआ और स्वामी असीमनंद क अंतर्गत धारा 164 सी आर पी सी के बयान के बाद यह स्थिति और भी सॉफ हो गयी किी इस संगठन का हाथ आतंकवादी गतिविधियों में है मुंबई आतंकी घटना का दूसरा चरण उस समय होता है जब देश की स्तितियाँ ठीक ना हो मंट्रिगन घोटाले में फँस रहे हों. कालका मैल जैसी भीषण दुर्घटना हो चुकी ही ऐसे समय देश की जनता का ध्यान हटआअनए क लिए कुछ भी संभव है. अमेरिकन साम्राज्यवाद की दूसरी पसंद संघ है और संघ चाहता यह है किी हिंदू मुसलमान की राजनीति बढ़े जिससे उसकी मुख्य मुखौटा पार्टी को लाभ हो. दिग्विजय सिंह का बयान भी यह संकेत करता है की संघ क नेताओं की तरफ भी जाँच की जानी चाहिए और भारत सरकार को चाहिए इस बात की पुख़्ता जाँच कराए.

सुमन

लो क सं घ र्ष !

Share |