रेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 27 जून 2013

आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज है......................

आज जिनका जन्मदिन है
आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज है
आपसे भी खुबसूरत आपके अंदाज है |

याद है बारिशो के दिन थे वो पंचम और पहाड़ी के नीचे  वादी में धुंध से झाककर निकलती हुई रेल की पटरिया गुजरती थी | धुंध में ऐसे लग रहे थे हम जैसे दो पौधे  पास बैठे हो हम बहुत देर  पटरियों बैठे हुए उस मुसाफिर का जिक्र करते रहे जिसको आना था पिछली सब लेकिन उसकी आमद का वक्त ढलता रहा | हम बहुत देर पटरियों पर बैठे हुए ट्रेन का इन्तजार करते रहे ट्रेन आई उसका वक्त हुआ और हम यू ही दो कदम चलकर धुंध पर पाँव रखकर गुम हो गये | मैं अकेला हूँ अन्त में -------- |
मुसाफिर हूँ यारो ना घर है ठिकाना मुझे चलते जाना है |
याद  है मेरा पहला गाना तुम्हारे साथ  कहा था नीचे चलो तुम्हे गाना सुनाता हूँ और तुम सुबह तक तुम गाडी चलाते रहे और कैसेट पर तुम गाना सुनते रहे | पंचम में एक बहुत बड़ा मासूम सा बच्चा था | जो तुम्हारे अन्दर तुम्हारे मिजाज में जीता था उसको हमने कभी उदास नही देखा | पंचम तुम्हारे साथ सीरियसली गाना लिखना बहुत मुश्किल था तब तुमने कहा था की तुम बन्द बोतल की तरह क्यों  सीरियस हो | क्या पता था पंचम तुम चुप हो जाओगे और मैं तुम्हारी आवाज को ढूढता फिरूंगा |

ऐसे गीतों के  रचना शिल्पी
राहुल अपने आप में एक विलक्ष्ण प्रतिभा थे | 27 जून 1939 में एक ऐसे प्रख्यात संगीतकार सचिन देव बर्मन और माँ मेरे देव के पुत्र के रूप में जन्म लिया | माँ मीरा देव खुद एक अच्छी संगीत साधिका थी | राहुल को बचपन से ही उनकी माँ ने विरासत में संगीत सृजन दिया |
राहुल के पिता सचिन देव बर्मन बहुत बड़े संगीतकार थे | एक दिन अशोक कुमार एस . डी . बर्मन से मिलने उनके घर गये | इस दौरान एस . डी . बर्मन ने अशोक कुमार को संगीत के पांच सुर "" सा रे गा माँ पा ' गाकर सुनाया , जिसके बाद अशोक कुमार ने उनका नाम पंचम रख दिया पंचम दा ने महज नौ वर्ष की उम्र में अपनी पहली धुन  बनाई जिसको सुनकर सचिन देव  ने उन्हें संगीत शिक्षा दी बर्मन पंचम दा की पूरी शिक्षा कलकत्ता में हुई और इनके पिता ने संगीत शिक्षा के लिए इनको उस्ताद अली अकबर खा से सरोद सिखाया इसके बाद इन्होने समता प्रसाद से तबला सिखा सचिन देव बर्मन चाहते थे की कि पंचम दा संगीत के सारे  वाद्य यंत्रो को बजाना सीखे पंचम दा ने अनेको गुरुओ से वाद्य यंत्र बजाना सिखा | पंचम दा संगीत की दुनिया में अपना गुरु सलिल चौधरी को मानते थे | इनके बनाये धुनों को सचिन देव बर्मन ने कागज के फूल और चलती का नाम गाडी में इस्तेमाल किया | सन 1961 में महमूद साहब छोटे नबाब बना रहे थे उस वक्त वो सचिन देव बर्मन को अपने फिल्म में संगीतकार चाहते थे पर वो खाली नही थे उस वक्त राहुल देव बर्मन को उन्होंने अपनी फिल्म छोटे नबाब में लिया और राहुल के संगीत ने उस वक्त फ़िल्मी दुनिया में उस फिल्म से अपना अलग स्थान बना लिया | छोटे नबाब के गीतों ने "" इलाही को सुन ली '' आज हुआ दिल मेरा मतवाला '' की गीतों को जो संगीत दिया उससे पूरी फिल्म जगत में पंचम दा अपने को एक संगीतकार के रूप में स्थापित कर लिए उसके बाद निर्माता नासिर हुसैन की फिल्म '' तीसरी मंजिल '' के सुपरहिट गाने '' आजा आजा मैं हूँ प्यार तेरा '' और ओ हसीना जुल्फों वाली '' जैसी सदाबहार गीतों के जरिये पंचम दा बतौर संगीतकार शोहरत की बुलंदियों को छूने लगे |  '' मैं शायर बदनाम मैं चला मैं चला पंचम दा ने भुत बंगला फिल्म में अभिनय भी किया है |राहुल देव बर्मन ने राजेश खन्ना के फिल्मो में जादू भरी संगीत और किशोर कुमार की आवाज का जो प्रयोग किया उससे राजेश खन्ना की फिल्मे हिट होने लगी और राजेश खन्ना सुपरस्टार हो गये |
यह कहना गलत होगा की पंचम दा ने सिर्फ किशोर कुमार के लिए ही सगीत दिया उन्होंने रफ़ी साहब के लिए भी बहुत ही शानदार संगीत से गीतों को सजाया है | पंचम दा एक प्रयोगधर्मी संगीतकार थे उन्होंने  अपने संगीत में पूरब और पश्चिम के संगीत का मिश्रण करके नई धुनें बनाई | हालाकि इसके लिए उनकी आलोचना बहुत हुई | उनकी ऐसी धुनों के लिए एक आवाज की तलाश थी यह आवाज उन्हें पाशर्व गायिका आशा भोसले में मिली | लम्बी अवधि तक एक दुसरे का गीत संगीत में साथ निभाते रहे |
राहुल देव बर्मन की पहली शादी रीमा पटेल से हुई थी पर वो जल्दी ही तलाक में बदल गयी | इसके बाद पंचम दा ने आशा भोसले से जीवन भर का नाता जोड़ लिया | संगीत निर्देशन के अलावा पंचम दा कई फिल्मो के लिए अपनी आवाज दी है | आर डी बर्मन ने अपने चार धसक से भी ज्यादा लम्बे फ़िल्मी कैरियर में लगभग तीन सौ से ज्यादा फिल्मो में संगीत दिया है | हिंदी फिल्मो के साथ ही बँगला , तेलगु , तमिल , उडिया ,और मराठी फिल्मो में अपने संगीत के जादू से श्रोताओं को मदहोश किया | | पंचम दा ने गुलजार की शायरी और नज्मो पे भी कमाल का संगीत दिया है | राहुल देव बर्मन को अपने फ़िल्मी कैरियर में तीन बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्म फेयर पुरूस्कार से नवाजा गया है | इनमे सनम तेरी कसम , मासूम और १९४२ ए लवस्टोरी शामिल है | फिल्म संगीत के साथ -- साथ राहुल देव बर्मन गैर फ़िल्मी संगीत से भी श्रोताओं का दिल जीतने में कामयाब रहे | अमरीका के मशहूर संगीतकार जोस फ्लोरेंस के साथ उनकी निर्मित एलबम '' पटेरा '' काफी लोकप्रिय रही | चार दशक तक अपनी संगीत के स्वर लहरियों से पंचम दा श्रोताओं को आनन्द विभोर किया | आज उन्ही पंचम दा का जन्म दिन है |
-सुनील दत्ता
राहुल देव बर्मन का आज जन्म दिन है |
 स्वतंत्र पत्रकार और समीक्षक

रविवार, 17 जून 2012

अंग्रेजी राज प्रेम : लार्ड मैकाले


ब्रिटिश साम्राज्यवाद के आधीन भारत में सत्तारूढ़ अंग्रेजो ने भारतीय प्रजा के साथ जो-जो अत्याचार किये हैं। उनकी कहानियाँ आज भी भारतीय जनमानस में हैं। आदमी को जिन्दा जला देना, बरगद और बड़े-बड़े पेड़ों पर फांसी लगा देना और फिर जनता के ऊपर रौब ग़ालिब करने के लिये उनकी लाशों को महीनो तक टंगे रहने देना, जैसा अपराध अंग्रेज भारतीय जनता के साथ करते थे। इस देश की प्राकृतिक सम्पदा से लूट कर इंग्लैंड ले जाते थे। यहाँ के कुटीर उद्योगों को तबाह करते थे ताकि जनता भूखी और नंगी रहे लेकिन कुछ अंग्रेज चाटुकार अंग्रेजों की प्रशंसा में तरह-तरह के कसीदे गढ़ते रहते हैं। कभी वह कहते हैं कि अंग्रेजों ने भारतीयों को सुसंस्कृत बनाया। पढने लिखने के लिये स्कूल खोले, पोस्ट ऑफिस और तार घर खोले, रेल चलाई आदि आदि। जबकि उनको यह मालूम होना चाहिए। चपरासी और चौकीदार के लिये भारतीय लोगों की जरूरत है तो उन्होंने उनको शिक्षित करने के लिये स्कूल खोले। अपनी डाक को एक स्थान से दूसरे स्थान तक शीघ्र से शीघ्र पहुँचाने के लिये डाक एवं तार घर की स्थापना की। कच्चा माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिये तथा सेना को त्वरित कार्यवाई के लिये रेल चलाई। हाँ इन चीजों का खर्चा निकलने के लिये इनको व्यावसायिक भी बनाया जिससे लाभ भी हुआ। लार्ड मैकाले ने ब्रिटिश संसद को 2 फरवरी 1835 को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय समाज व्यवस्था को नष्ट करना आवश्यक है अन्यथा अंग्रेजी राज्य कायम नहीं रखा जा सकता है। भारतीय व्यवस्था उच्च कोटि की है इस सन्दर्भ में उनके दिए गए भाषण का सारांश प्रस्तुत किया जा रहा है-

I have travelled across the length and breadth of India and have not seen one person who is beggar, who is thief. Such wealth I have seen in this country, such high moral values, people of such calibre, that I do not think we would ever conquer this country, unless we break the very backbone of this nation, which is her spritual and cultural heritage. And, therefore, I propose that we replace her old and ancient education system, her culture, for if the Indians think all that is foreign and English is good and greater than their own, they will lose their self-esteem, their native culture and they will become what we want them, a truly dominated nation.

किन्तु इस भाषण की पुष्टि नहीं हो पा रही है। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव २००९ के घोषणा पत्र में भी इस भाषण का उल्लेख किया गया था।

अंग्रेजों ने इस देश को स्थायी रूप से हिन्दू मुसलमान समस्या, हिंदी उर्दू विवाद, भारत का विभाजन उपहार स्वरूप दिया था। उसके बाद भी अगर अंग्रेज भक्तों की आँखें नहीं खुलती हैं तो उनको खोला भी नहीं जा सकता है चाटुकारिता उनका स्वभाव है।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

रविवार, 17 जुलाई 2011

दिग्विजय सिंह ने ग़लत नही कहा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 1925 को जर्मन नाजीवादी विचारों से प्रेरित होकर हुई थी. राष्ट्रीय आज़ादी की लड़ाई में इस संगठन का कोई योगदान नही था इसके विपरीत यह संगठन ब्रिटिश साम्राज्यवाद की मदद करता रहा और आज़ादी क बाद इस देश क महानायक महात्मा गाँधी की हत्या भी इस संगठन के लोगों के हाथों से हुई. साध्वी प्रगया की गिरफ्तारी क बाद हिंदूव्त्व वादी आतंकवाद का पर्दाफाश हुआ और स्वामी असीमनंद क अंतर्गत धारा 164 सी आर पी सी के बयान के बाद यह स्थिति और भी सॉफ हो गयी किी इस संगठन का हाथ आतंकवादी गतिविधियों में है मुंबई आतंकी घटना का दूसरा चरण उस समय होता है जब देश की स्तितियाँ ठीक ना हो मंट्रिगन घोटाले में फँस रहे हों. कालका मैल जैसी भीषण दुर्घटना हो चुकी ही ऐसे समय देश की जनता का ध्यान हटआअनए क लिए कुछ भी संभव है. अमेरिकन साम्राज्यवाद की दूसरी पसंद संघ है और संघ चाहता यह है किी हिंदू मुसलमान की राजनीति बढ़े जिससे उसकी मुख्य मुखौटा पार्टी को लाभ हो. दिग्विजय सिंह का बयान भी यह संकेत करता है की संघ क नेताओं की तरफ भी जाँच की जानी चाहिए और भारत सरकार को चाहिए इस बात की पुख़्ता जाँच कराए.

सुमन

लो क सं घ र्ष !

Share |