महेश शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महेश शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 दिसंबर 2015

ध्वंस के अपराधियों को सजा कराओ

बाबरी मस्जिद के ध्वंस के बाद, ध्वंस करने वाले लोगों पर रायबरेली की सीबीआई न्यायालय में मामला विचाराधीन है. वहीँ, संपत्ति किसकी है उसका वाद माननीय उच्चतम नयायालय में लंबित है लेकिन केंद्र सरकार के मंत्री आये दिन उस विवादित स्थल पर निर्माण करने की बात करते रहते हैं और अब उनकी देखा-देखी दूसरा पक्ष भी निर्माण की बात करने लगा है. सरकार के मंत्रियों व सत्तारूढ़ दल के गैर जिम्मेदाराना बयानों के कारण देश की एकता और अखंडता को गंभीर खतरा हो सकता है. जिस तरह से सांप्रदायिक आधार पर सोची-समझी रणनीति के तहत विभाजन कराया जा रहा है. वह देश के संविधान की प्रस्तावना में लिखित शब्द " धर्मनिरपेक्षता" की भावना का स्पष्ट उल्लंघन है. सरकार की अगर मंशा नहीं है तो कैसे शिलापूजन और निर्माण के लिए पत्थर तराशे जा रहे हैं. क्या सरकार को मालूम है उच्चतम न्यायलय का फैसला उन्ही पक्ष में आएगा. सरकार को चाहिए की अविलम्ब ध्वंस के जिम्मेदार अपराधियों को न्यायलय से प्राथमिकता के आधार पर सजा कराये. कोई भी मंत्री ध्वंस के मामले में अपराधियों को सजा कराने की बात नहीं करता है.
                    आज ही केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि उनकी सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वह या तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेगी या मंदिर निर्माण पर परस्पर सहमति पर पहुंचेगी. इससे पहले भी अयोध्या में साधू-संतों ने विवादित परिसर के पास शिलापूजन किया था. सत्ता रूढ़ दल व उसके सहयोगी संगठन एक-एक शिला का पूजन कर विवादित परिसर पर निर्माण कार्य करने की उद्घोषनाएं करते रहते हैं और सामाजिक वातावरण में सांप्रदायिक सद्भाव को जबरदस्त खतरे में डालते हैं जब सरकारें ही देश के संविधान और कानून का पालन नहीं करेंगी तो जनता से कैसे उम्मीद कैसे की जा सकती है की वह उसका पालन करे. भारतीय लोकतंत्र में यह अद्भुत द्रश्य जनता के सामने परिलक्षित हो रहा है.
                     मजेदार बात तो यह है कि इस सरकार का एक मंत्री उत्तेजक बयान देकर चुप होता है तो दूसरा मंत्री यह बताने लगता है कि उस मंत्री का बयान उसका व्यक्तिगत विचार है. तबतक सहयोगी संगठन का कोई फायर ब्रांड नेता नया सवाल खड़ा कर देता है. विकास की बात महंगाई की बात, बेरोजगारी कैसे दूर हो इन सवालों की कोई चर्चा या समाधान की दिशा में प्रयास नहीं हो रहा है. कभी-कभी यह लगता है कि प्रधानमंत्री का मंत्रिमंडल के सदस्यों के ऊपर नियंत्रण ही नहीं रहा है या वह जानबूझकर मंत्रिमंडल के सदस्यों और दल व सहयोगी संगठनो से बहुसंख्यक आबादी की भावनाओं को उभार कर उनको अपने पक्ष के मतदाता के रूप में बदल रहे हैं. देश व उसके संविधान से कोई लेना-देना नहीं है. 

सुमन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015

मोदी टोडीज का मतलब अंधविश्वास

देश के सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा ने एलानिया तौर पर यह वक्तव्य जारी किया हैकि लेखकों को लेखन कार्य बंद कर देना चाहिए. इसका सीध -सीधा अर्थ यह है की नागपुरी कथित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए ही लेखन करने की स्वतंत्रता अब देश में है. नागपुरी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सीधा-सीधा अर्थ यह है कि देश के अन्दर चुड़ैल है, भूत हैं, प्रेत हैं, जिन्नाद हैं, जिन्द हैं, नटवीर हैं, भुइंया हैं, भवानी हैं, देवी आती हैं, जिन्नाद आता है, पुनर्जन्म है, स्वर्ग है, नर्क है. 
इस देश के अन्दर तर्क और बुद्धि वाले लोगों की साम्यवादी दलों की यथार्थवादी दलों की विचारधारा  ने  यह सारे भ्रम समाज से लगभग ख़त्म कर दिए थे लेकिन प्राइवेट इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स ने भूत-प्रेत, जिंद-जिन्नाद की काल्पनिक कहानियो से पुन: जिन्दा कर दिया है. सुबह होते ही लगभग सभी प्राइवेट इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स ज्योतिष से लेकर तंत्र-मन्त्र-घंट का प्रवचन प्रारंभ कर देते हैं. जिसके कारण देश के अन्दर लाखों महिलाओं को चुड़ैल या डायन बता कर पीट-पीट कर मार डाला गया. नागपुरी मुख्यालय शैतान की तरह हँसता और मुस्कुराता रहा. पुष्पक विमान से इस देश के निवासियों को उडाता रहा. हकीकतन यह है कि एक अच्छी खासी तादाद के लोग गोबर से गेंहू निकाल कर खाने के आदी हो गए हैं. पत्ते व पेड़ों की छालें उबाल कर जिन्दा रहने की कोशिश प्रारंभ हुई है. हद तो तब हो गयी है कि एक बहुसंख्यक समाज के बड़े तबके के ऊपर यह भावनात्मक रूप से यह बात हावी हो गयी है कि गाय उनकी अम्मा है. सोचने समझने की स्तिथि को कुंद कर दिया है. एक जानवर को जो हमारे लिए बहु उपयोगी अवश्य है उसको माँ का रूप दे दिया गया लेकिन बुद्धिनिर्पेक्ष लोगों की समझ में यह आ गया की गाय माँ है और उसका मांस खाने वाले लोगों को मार डालना चाहिए. उनकी बुद्धि ने यह कभी नहीं सोचा की कोई अपनी माँ के खाल का जूता पहनता है. हड्डियाँ निकाल कर बेचता है. बीमार होने पर या दूध न देने पर कसाई के हाथ माँ को बेच देने का प्रचलन कभी नहीं रहा है लेकिन बुद्धि निरपेक्ष लोगों को यह स्तिथि भी स्वीकार हो गयी की माँ की खाल के जूते पहन लेने माँ के पुत्र बैल के अंडकोष समाप्त कर बधिया बना देंगे और फिर लाचार हो जाने पर अपने भाई को काट कर बेच डालेंगे. घर के अन्दर आज भी यह बड़े गर्व के साथ कहा जाता है कि क्या बैल हो गए हो. गौ पुत्र यानी मोदी टोडीज बैल हो गए हैं. तभी देश का सांस्कृतिक मंत्री लेखकों से कहता है कि सोचना समझना बंद कर दो, लिखना बंद कर दो.
        देश में गाय के सवाल के ऊपर लोगों को पीट-पीट कर मार डाला जायेगा दूसरी तरफ देश के आधे हिस्से में गाय अम्मा नहीं रहेगी, उसको काट कर खाया जायेगा. मंत्री मंडल में गाय खाने वाले भी रहेंगे उनको कभी पीट-पीट कर मारा नहीं जायेगा जैसे किरण रिजिजू या पारिकर उनको देश में सम्मानित किया जायेगा और निरीह लोगों को गाय के सवाल के ऊपर पीट-पीट कर मार डाला जायेगा. अब गाय रहेगी, बैल बुद्धि का प्रतीक हो जायेगा. लेखक, विचारक, दार्शनिक, वैज्ञानिक बैल हो यही सरकार की मंशा है. बुद्धि और विवेक की बात करना, तर्क की बात करने का मतलब  अपनी हत्या गोविन्द पानसरे, नरेन्द्र दाभोलक व एम एम कुलबर्गी की तरह से कराना होगा. इसका मतलब है की बैलगाड़ी से चलना किसी दुसरे मुल्क का गुलाम होना, नागपुरी मुख्यालय की मंशा है और इसी दिशा में देश को दूसरी गुलामी की तरफ देश को ले जाने का प्रयास हो रहा है. अब आपको सोचना है की आप गुलाम रहना चाहते हैं या आजाद। आजाद रहना चाहते हैं तो मैदान-इ-जंग में आना पड़ेगा. इसमें जान भी जा सकती है.


सुमन 
Share |