कांग्रेसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कांग्रेसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 3 अक्टूबर 2011

महा भ्रष्ट कांग्रेसियों से भी बदतर है पवित्र गंगा का ढोंग रचाने वाले भाजपाई


कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में वाकयुद्ध प्रारंभ है वह उनको भ्रष्ट कहते हैं और वह उनको। वस्तुस्तिथि यह है कि अगर दोनों में तुलना की जाये तो इस समय महा भ्रष्ट कांग्रेसियों की सरकार में भी ए.राजा से लेकर सुरेश कलमाड़ी और अमर सिंह से लेकर सुधीर कुलकर्णी तक तिहाड़ जेल में पिकनिक मना रहे हैं। वहीँ भाजपा येदुरप्पा से लेकर बंगारू लक्ष्मण तक किसी भी अपने नेता को या सहयोगी दल के नेता को तिहाड़ जेल की पिकनिक नही करा पायी क्यूंकि उसका मानना है कि वह पवित्र गंगा है और उस पवित्र गंगा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के कथित दामाद से लेकर पीसी धनिया में घोड़े की लीद मिला कर बेचने वाला कार्यकर्ता पवित्र गंगा के नाम से पवित्र रहता है।
हद तो यहाँ तक हो गयी कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजीव भट्ट को शपथ पत्र देने की सजा भुगतनी पड़ रही है। उनको निलंबित कर फर्जी केस गढ़ कर उनके घर में पुलिस द्वारा तोड़ फोड़ की गयी और उनको गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग न्यायालय में की गयी जिस पर न्यायालय ने पुलिस कस्टडी रिमांड के प्रार्थना पत्र को ख़ारिज कर दिया। अडवाणी से लेकर नागपुर मुख्यालय तक किसी भी नेता की नैतिकता जाग्रत नही हुई। संजीव भट्ट की पत्नी ने गृह मंत्री चिदंबरम को पत्र लिखकर संजीव भट्ट की सुरक्षा की मांग की है। इस प्रकरण से पवित्रता का दंभ भरने वाली भाजपा को जरा भी शर्म नही महसूस हुई। यह काम उसी तरीके से है जिस तरह से एक थर्ड क्लास पुलिसिया आये दिन जनता में करता रहता है। हम न कांग्रेस की वकालत कर रहे हैं और न भाजपा की। दोनों राजनीतिक दल भारतीय राजनीति में एक सिक्के के दो पहलु हैं और दोनों ही दल इस समय अमेरिकन साम्राज्यवाद के भक्त हैं।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

गुरुवार, 21 जुलाई 2011

हिन्दुवात्वादियों का नारा है राम नाम की लूट है देश लूट सको तो लूट


हिन्दुवात्वादी शक्तियां हमेशा सामाजिक सुचिता, सत्य व ईमानदारी का पाठ पढ़ाने से बाज नहीं आती हैं लेकिन स्वयं बगुला भगत की तरीके से हर तरह की लूट व खसोट करने में आगे रहती हैं. अभी-अभी कर्नाटक के लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने खनन घोटाले की रिपोट दी है जिसमें 1800 करोड़ रुपये का सीधा-सीधा घोटाला मुख्यमंत्री बी.एस येदुरप्पा, जी. जनार्दन रेड्डी पुर्व मुख्यमंत्री एच.डी कुमार स्वामी, कैबिनेट नेता मंत्री करुणाकर रेड्डी, मंत्री श्री रामुलु भाजपा विधायक बी. नागेन्द्र और इन सब के साथ इनके मौसेरे भाई कांग्रेसी राजसभा सांसद अनिल लाड शामिल हैं. मुख्यमंत्री येदुरप्पा के बेटे ने अपने बाप की कुर्सी से फायदा उठाते हुए सस्ती कीमत पर खान प्राप्त कर ली जिसे कुछ समय बाद ही 10 गुना कीमत पर खनन माफिया को बेच दी.
वोट फॉर नोट के मामले अडवाणी जी सी लेकर सुषमा स्वराज तक हल्ला गुल मचाते नजर आयेंगे लेकिन कर्नाटक में 1800 करोड़ रुपये के एक घोटाले पर यह सभी लोग चुप्पी साध लेते हैं. इन्ही हिन्दुवत्व वादी संगठन के तत्कालीन अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण साहब दूरदर्शन पर रुपया लेते नजर आये थे. इन सभी बगुला भगत की मुख्य विशेषता यह है कि इनके भ्रष्टाचारों से सहमत न हो वह पाकिस्तानी आदमी है, मुस्लिम तुष्टिकरण करता है, छद्म धर्मनिरपेक्ष है जैसे थोथे आरोप लगाना शुरू कर देते हैं. हमारे जनपद में एक हिन्दुवत्व वादी नेता जी के बच्चा नहीं पैदा हो रहा था तो उसमें भी उनको मुसलमानों का षड्यंत्र नजर आ रहा था. ऐसे तत्वों ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भी बदनाम किया है और राजनीति की कुर्सी के लिये यह लोग किस हद तक नीचे गिर सकते हैं उसकी कोई सीमा रेखा नहीं है.

सुमन
लो क सं घ र्ष !
Share |