डॉ गिरीश शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डॉ गिरीश शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 मई 2017

सीमा पर जवान सरकार की नीतियो के कारण शहीद हो रहे है-डा0 गिरीश

बाराबंकी। फतेहपुर कस्बें में आयोजित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के तीन दिवसीय शिक्षा अध्ययन शिविर के तीसरे दिन कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सचिव डा0 गिरीश शर्मा ने कहा कि सीमा पर जवानो को सरकार की नीतियो के कारण लोग शहीद हो रहे है। और सत्तारुढ़ दल उनकी शहादत पर राजनीति कर वोट बैंक को बढ़ाने का काम कर रही है।
                                        अध्ययन शिविर को सम्बोधित करते हुये गोण्ड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओ को नित्य अपने कार्यक्रम निश्चित करना चाहिए। और प्रतिदिन उसकी समीक्षा करनी चाहिए और समय का सद्उपयोग करना चाहिए। अध्ययनशील होकर जनपक्षीय साहित्य का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। भौतिकवादी चिन्तन धारा के महापुरुषो की कृतियो की जैसे राहुल सांकृत्यायन, मुंशी प्रेमचन्द, डा0 अम्बेड़कर आदि का अध्ययन कर प्रचारित करना चाहिए। भारतीय संविधान की मूल धाराओ की रक्षा करने के लिए पढ़े-लिखे चिन्तनशील व्यक्तियो को व प्रमुख रुप से अधिवक्ताओ का आगे आना चाहिए। 
                                  पार्टी के केन्द्रीय शिक्षा विभाग अध्यक्ष अनिल राजिमवाले ने शिविर को सम्बोधित करते हुये कहा कि साथियो को वैचारिक प्रशिक्षण के लिए आज ज्यादा महत्व का हो गया है। क्योकि शासक पार्टी द्वारा बहुत बड़ा वैचारिक आक्रमण किया जा रहा है। देश के इतिहास संस्कृति, राष्ट्रभाषा की अलग-अलग परिभाषा बताई जा रही है। अर्थव्यवस्था और जनतन्त्र इन दोनो पर खतरा है। इसलिए हमारा प्रशिक्षण शिविर इसका जवाब देने मे सक्षम बनाएंगा। 
                                     पार्टी के जिला सचिव बृज मोहन वर्मा ने सभी शिक्षार्थियो को जनपद आने के लिए धन्यवाद किया। वही पार्टी सहसचिव रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि संघ की जहरीली विचारधारा को समाप्त करने के लिए जनपद के विभिन्न जगहो में आयोजित किये जायेगें। 
                                        शिविर मे पुष्पेन्द्र सिंह, विनय कुमार, गिरीश चन्द्र, रामनरेश, अधिवक्ता सरदार भूपिन्दर पाल सिंह, अमर सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रवीन कुमार निर्मल वर्मा, अमर सिंह प्रधान, आनन्द प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह राणा, कर्मवीर सिंह, नीरज वर्मा मौजूद रहे।

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

मोदी चुनाव में काला धन बाँट रहे है

  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ गिरीश चन्द्र शर्मा
भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक मोदी उडन खटोलो से काला धन बांट रहे हैं और उसी से उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है चुनाव आयोग के निर्देहो के अनुसार जनता की तलाशी लेने वाले उनकी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं                     
                                                                                    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार विनोद कुमार यादव के समर्थन में छेदा बाजार में चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ गिरीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि कभी सपा कभी बसपा कभी भाजपा अपना अपना रंग बदल कर मजदूर किसानों को ठगनें का काम करते हैं इन सरकारों की नीतियों के कारण लाखों किसान आत्महत्या कर चुके हैं और कार्पोरेट जगत के रुपयों से यह पार्टियों चुनाव लड़ती है और चुनाव के बाद पूंजीपतियों को लाखों लाख करोड़ रुपयों का मुनाफा कमवाती है इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार विनोद कुमार यादव के चुनाव निशान हंसिया और बाली का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए
                                               चुनाव सभा को ब्रज मोहन वर्मा रण धीर सिंह सुमन विनय कुमार सिंह डॉ कौसर हुसेन रामेंद्र सिंह मुनेश्वर वर्मा ने भी संबोधित किया
Share |