रविवार, 12 अक्टूबर 2025

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष के भाई संघी रामकुमार बिंदल बलात्कार में गिरफ्तार - वैदिक इलाज कर रहे थे

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष के भाई संघी रामकुमार बिंदल बलात्कार में गिरफ्तार - वैदिक इलाज कर रहे थे हिमाचल प्रदेश में रेप केस में गिरफ्तार BJP के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाई को शनिवार शाम सोलन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 81 वर्षीय राम कुमार बिंदल को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। हालांकि, आरोपी अभी अस्पताल में भर्ती हैं। कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी से मेडिकल ऑफिसर की मौजूदगी में पूछताछ करनी होगी। दरअसल, सोलन पुलिस शुक्रवार शाम को राम कुमार को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई थी। इस दौरान उसके सीने में दर्द उठा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जहां उसके दिनभर टेस्ट किए गए। शाम पांच बजे के डॉक्टरों ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी दी। राम कुमार बिंदल वैद्य है, जिस पर 25 साल की युवती ने उपचार के बहाने रेप का आरोप लगाया है। मामला 7 अक्टूबर का है। 8 तारीख को एक युवती ने सोलन के महिला थाना में राम के खिलाफ शिकायत दी थी। उधर, इस मामले हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने सोलन SP गौरव सिंह को फोन कर मामले की रिपोर्ट मांगी है। 7 अक्टूबर को इलाज कराने गई पीड़िता: पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही है। इसका उपचार भी कराया, मगर ठीक नहीं हुई। इसके बाद 7 अक्टूबर को वह सोलन बस स्टैंड के साथ राम कुमार बिंदल के पास वैदिक उपचार कराने गई। वैद्य ने पूछा कि कहां से आए हो। पता पूछने के बाद उसने उसे जांच के लिए बैठा लिया। वैद्य ने 100 फीसदी ठीक करने का दिया भरोसा: युवती ने बताया कि वैद्य ने उसका हाथ पकड़कर नसें दबानी शुरू की। इसके बाद वह यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा। वैद्य को अपनी बीमारी के बारे में पूरी बात बताई। इसके बाद वैद्य ने आश्वासन दिया कि वह उसे 100 फीसदी ठीक कर देगा और संबंधित कोई बुक भी दिखाई। इसके बाद वह उसकी जांच करने लग पड़ा। प्राइवेट पार्ट चेक करने लगा वैद्य: युवती ने बताया कि जांच करते समय वैद्य ने कहा कि प्राइवेट पार्ट से भी चेक करना है। जिसके लिए उसने मना किया। मगर आरोपी ने चेक करने के बहाने उसके साथ गलत काम किया। इस पर उसने उसे धक्का दिया और बाहर आईI घटना के वक्त दुकान में कोई और नहीं था। इसी का उसने फायदा उठाया। पीड़िता को पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग हिमाचल में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेनब चंदेल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़िता को पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की हुई है तो बीजेपी के लोग खामोश क्यों हैं। क्या नैतिकता के आधार पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल इस्तीफा देंगे। केवल नारों से बेटी बचने वाली नहीं। उन्हें लगता है कि अब नारा देना चाहिए कि भाजपा से बेटी बचाओ। कौन है आरोपी राम कुमार बिंदल आरोपी राम कुमार बिंदल सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट का प्रधान है। वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा रहा है। राम कुमार सोलन का मशहूर वैद्य है। उसके पिता बालमुकुंद भी मशहूर वैद्य रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |