शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
किसानों के पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है - राजन क्षीरसागर
गोंडा। देश में गन्ने से पैदा चीनी का अस्सी प्रतिशत औद्योगिक इस्तेमाल होता है और अठ्ठारह प्रतिशत घरेलू खर्च होता है गन्ने से सैकड़ों तरह की वस्तुओं का निर्माण होता है और उद्योगपतियों को बेइंतहा लाभ होता है वही सरकारे गन्ने का दाम बढते नही है किसान कर्जदार उद्योग पति मालामाल है आल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर ने किसान सभा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन टाउन हॉल गोंडा का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। किसान आन्दोलन से जनता में एकता पैदा होती है।
किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग महामंत्री राजेन्द्र यादव आयोजक दीना नाथ तिपाठी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष छित्तर सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक तिवारी सत्य नारायण त्रिपाठी सुरेश त्रिपाठी आदि प्रमुख लोगों ने सम्बोधित किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें