रविवार, 18 जनवरी 2026
अपने अधिकारों के लिए महिलाओं को संगठित होना जरूरी-महिला फेडरेशन
अपने अधिकारों के लिए महिलाओं को संगठित होना जरूरी-महिला फेडरेशन
"भारतीय महिला फेडरेशन का इंदौर जिला सम्मेलन सम्पन्न"
भारतीय महिला फेडरेशन की इंदौर इकाई का जिला सम्मेलन एकजुटता और महिलाओं के हक़ के साथ इंसानियत की आवाज़ बुलंद करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।
भारतीय महिला फेडरेशन की इंदौर इकाई के जिला सम्मेलन में सर्वसहमति से शैला शिंत्रे को जिला अध्यक्ष एवं मालती को जिला सचिव चुना गया। भारतीय महिला फेडरेशन का संविधान पढ़कर सुनाया एवं समझाया गया उसके बाद पुरानी सदस्यता का नवीनीकरण हुआ और नए लोगों ने भी सदस्यता ली और संगठन को बढ़ाने एवं उसके लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ साथी शैला शिंत्रे ने कहा कि पूर्व में पेरिन दाजी, श्रीमती मायंकर, इंदु मेहता आदि के नेतृत्व में इंदौर में महिला फेडरेशन की जीवंत इकाई रही है। आगे भी हम इंदौर में सक्रिय रहेंगे।
भारतीय महिला फेडरेशन की पूर्व सचिव नेहा ने इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारतीय महिला फेडरेशन का इतिहास बताया एवं कहा कि महिलाएँ परिवार ही नहीं देश की धुरी हैं इसलिए महिलाओं का आगे बढ़ना देश का आगे बढ़ना है।
इस जिला सम्मेलन में शैला शिंत्रे, नेहा, मालती, सुशीला, अनीता, लक्ष्मी, गायत्री, अयोध्या, अनुराधा, मधुमिता इत्यादि गणमान्य महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
महिलाओं के साथ अपनी एकजुटता और समर्थन देने के लिए सर्वश्री विनीत तिवारी, रुद्रपाल यादव, कैलाश गोठानिया, भारत सिंह, अजय बागी आदि साथियों की सहयोगात्मक मौजूदगी भी रही। सभी ने नये नेतृत्व को सहयोग का वादा किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें