प्राकृतिक सम्पदा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्राकृतिक सम्पदा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 सितंबर 2014

अमरीकी दहशतगर्दी का शिकार एशिया----------------3

इन्दिरा गांधी के बाद भारत में अपने पैर जमाने का रास्ता साम्राज्यी शक्तियों के लिए साफ था। राजीव गांधी से उन्हें अपने विरोध की अधिक उम्मीद नहीं थी। साम्राज्यी शक्तियों ने राजीव को अपने जाल में फंसाने का ताना बाना बुनना प्रारम्भ कर दिया। अमरीकी पार्लियामेन्ट में उन्हें बोलने का अवसर दिया गया, उनकी योग्यता व दर्शन की अमरीका व अन्य यूरोपीय राष्ट्रों की मीडिया ने जमकर तारीफ की। प्रारम्भ में राजीव गांधी, अरुण नेहरू, वीर बहादुर और आरिफ मो0 खान जैसे लीडरों के राय मशवरे पर चलते हुए गल्तियाँ पर गल्तियाँ करते गए और कांग्रेस कमजोर होती चली गई। सिक्खों के बाद हिन्दू आतंकवाद ने सिर उठाना शुरू किया। इससे पूर्व राजा नहीं फकीर का नारा देकर वी0पी0 सिंह ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण की टीम के योद्धा लालू यादव, शरद यादव और नीतीश कुमार वो उ0प्र0 से मुलायम सिंह को साथ लिया और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना हाथ वी0पी0 सिंह से मिला लिया। फिर शुरू हुआ मंडल कमीशन अन्तर्गत पिछड़ों के आरक्षण का खेल और इसके जवाब में लाल कृष्ण अडवाणी के कमंडल का खेल। मंडल व कमंडल ने पूरे देश में रक्तरंजित राजनीति का खेल प्रारम्भ कर दिया और गुजरात के सोमनाथ मंदिर से रथ पर सवार लालकृष्ण अडवाणी के सफर का अंत अयोध्या में राम भक्तों के प्राणों की आहुति पर हुआ। नतीजे में वी.पी. सिंह की हुकूमत गिर गई और भाजपा एन.डी.ए. का गठन कर गैर कांग्रेसी हुकूमत पहली बार अपने नेतृत्व में बनाने में सफल रही। पहले 13 दिन, फिर 13 माह और उसके बाद पूरे पांच साल तक भाजपा ने देश पर हुकूमत की। इस दौरान अपने परिवार के दो राजनेताओं को गँवा कर सहमी हुई सोनिया गांधी ने अपनी हिम्मत बटोर कर कांग्रेस का तिनका जोड़ना प्रारम्भ किया और एन.डी.ए. के विरुद्ध धर्म निरपेक्ष ताकतों के जिसमें वामपंथी भी शामिल थे, मिलाकर यू0पी0ए0 का गठन संयुक्त न्यूनतम साझा कार्यक्रम का एजेन्डा सामने रख कर किया। जनता ने वर्ष 2004 के आम लोक सभा चुनाव में इस नए राजनैतिक गठबंधन को समर्थन दिया तो उसमें मुख्य योगदान, उस समय तक काफी शक्तिशाली हो चुकी इलेक्ट्रानिक मीडिया का रहा। जिसने सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के उसी प्रकार कसीदे पढ़े जैसे आज कल नरेन्द्र मोदी के वह पढ़ रही है। मनमोहन सिंह ने साम्राज्यी शक्तियों की इच्छा के अनुरूप पूरे देश में आर्थिक उदारीकरण की ऐसी बयार चलाई और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को उन्होंने इतनी छूट दी कि देसी उद्योगों का जनाजा निकल गया। घरेलू उत्पाद विदेशी उद्योगपतियों के कब्जे में चला गया। किसान मजदूर बेरोजगार होकर आत्महत्या पर मजबूर हो गए। देश के करोड़ों लोगों के हाथों मंे मोबाइल तो आ गया परन्तु करोड़ों लोग भुखमरी का शिकार भी हो गए। परमाणु समझौता एफ0डी0आई0 इत्यादि नीतियों को लेकर कांग्रेस की यू0पी0ए0 सरकार से वामपंथी दल नाराज होकर साथ छोड़ गए। कांग्रेस ने 2009 में दोबारा सत्ता प्राप्त तो कर ली, परन्तु  वामपंथियों का साथ छोड़कर चले जाने से वह काफी कमजोर हो गई। भाजपा का मुकाबला करने के लिए उसके पास राजनैतिक निपुण नेताआंे का अभाव सदन में नजर आने लगा। नतीजा यह हुआ कि वह भाजपा के आक्रामक रुख के आगे रक्षात्मक होती चली गई और अन्ततः 2014 के लोकसभा चुनाव में यू0पी0ए0 चारो खाने चित हो गई। केन्द्र में पहली बार पूर्ण बहुमत से भाजपा को उस व्यक्ति के नेतृत्व में सत्ता की प्राप्ति हो गई जो साम्प्रदायिक एवं साम्राज्यी शक्तियों का समर्थक माना जाता है।
    पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान में पहले निजामें मुस्तफा के नारे पर जिस प्रकार
धर्मराज की स्थापना कर मुस्लिम आतंकवाद का उदय साम्राज्यी शक्तियों ने कराया था और जिसके नतीजे में पाकिस्तान की अर्थ व्यवस्था की ईंट से ईंट बज चुकी है उसी राह पर भारत को भी लेकर साम्राज्यी शक्तियाँ चल पड़ी हैं। हिन्दू राष्ट्र का सपना देशवासियों को इस्लामी राष्ट्र के नाम पर दिखाया जा रहा है। आकाश से तारे तोड़ लाने के सलोने सपने दिखाए जा रहे हैं। साथ ही हिन्दू आतंकवाद का दानव भी तेजी से सिर उठा रहा है। विगत दो ढाई माह के भाजपा शासन काल में अब तक 500 से अधिक साम्प्रदायिक दंगे हो चुके है जिसमें अधिकांश उस उत्तर प्रदेश में हुए हंै जो देश विभाजन की तहरीक व उसके पश्चात राम मंदिर तहरीक मंे भी कमाबेश शान्त रहा था। कमजोर समाजवादी सरकार की नीतियाँ हिन्दू दहशतगर्दी को पूरा सहभोग दे रही हैं। उसके नेताओं की बयान बाजियाँ आग में घी का काम कर रही हैं। देश का माहौल तेजी से गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है लेकिन केन्द्र सरकार नीरों की तरह बंसी बजा रही है। देशवासियों को उस सुन्दर भविष्य के सपने दिखा रही है जो बगैर साम्प्रदायिक सद्भावना व अहिंसा के सम्भव ही नहीं है। अभी भी समय है देशवासियों को सोचना चाहिए कि जब 99 प्रतिशत एक धर्म के लोगों द्वारा इस्लामी राष्ट्र का प्रयोग पाकिस्तान में सफल न हो सका तो 20 प्रतिशत गैर हिन्दू आबादी वाले भारत में हिन्द राष्ट्र की स्थापना क्या गुल खिलाएगी?
   साम्राज्यी शक्तियों ने जिस प्रकार धार्मिक आतंकवाद के द्वारा मध्य एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया व उपमहाद्वीप को रक्त रंजित किया है और इंसानियत के नाम पर इंसानी जाने लेने का जो क्रम अमरीका व इसके सहयोगी राष्ट्र ईराक, लीबिया में खेल चुके हंै और अपने नए कामयाब हथियार सोशल मीडिया के द्वारा जिस प्रकार इस क्षेत्र में वह अराजकता का माहौल बना कर अपने उद्देश्यों को
साधने में लगे हुए हैं यह विश्व शान्ति एवं जनसुरक्षा के लिए कतई ठीक नहीं है। पहले दो विश्वयुद्धों में यूरोप ही प्रभावित हुआ था एशिया का कुछ अंश ही प्रभावित हुआ। परन्तु अब लगता है तृतीय विश्वयुद्ध का रणक्षेत्र एशिया व अफ्रीका के मध्य रहेगा और उसका तमाशा यूरोप में अपने ड्राइंग रूम में बैठकर उसी प्रकार देखेंगे जैसे जार्ज बुश ईराक पर हवाई हमलों की बमबारी व मिजाइल हमलों का नजारा देखकर ठहाके लगा रहे थे।
-तारिक खान
लोकसंघर्ष पत्रिका -सितम्बर अंक में प्रकाशित
 मो0-09455804309

शुक्रवार, 5 सितंबर 2014

अमरीकी दहशतगर्दी का शिकार एशिया-----------------2

 
साम्राज्यी शक्तियों को करारा झटका उस समय लगा जब उनके पिट्ठू पाकिस्तान ने भी भुट्टो के नेतृत्व में आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ाने शुरू किए। भारत की सोशलिस्ट आर्थिक नीतियों पर चलते हुए भुट्टो ने भी अपने देश में कुटीर उद्योगों व घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना शुरू कर दिया और साम्राज्यवादी शक्तियों का पाकिस्तानी बाजार पर आधिपत्व समाप्त होता नजर आने लगा। इसी दौरान अरब इस्राईल युद्ध छिड़ गया और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो जिनके रिश्ते अमरीका से काफी खराब हो चुके थे, ने सऊदी अरब के शाह फैसल को इस्राईल के समर्थक साम्राज्यी राष्ट्रों के विरुद्ध पेट्रोल बम्ब का प्रयोग किया। सारे अरब देशों में साम्राज्यी शक्तियों के द्वारा संचालित तेल शोधक कार्य बंद हो गया, पूरे विश्व में तेल के अभाव से हाहाकार मच गया। परिणाम स्वरूप इस्राईल के अरब राष्ट्रों की ओर बढ़ते हुए कदम ठिठक गए और साम्राज्यी शक्तियों के सरदार अमरीका ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर इस्राईल को युद्धविराम के लिए विवश कर दिया।
       अपनी इस शिकस्त का बदला साम्राजी शक्तियों ने शाह फैसल का कत्ल उनके सगे भतीजे से कराकर तुरन्त ले लिया। उसके पश्चात मिश्र के राष्ट्रपति अनवर सादात को उन्हीं के फौजी जनरल ने परेड की सलामी लेते समय गोलियों की बौछार कर कत्ल कर डाला। अब नम्बर आया जुल्फिकार अली भुट्टो व भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का। पहले दोनों की राजनैतिक हत्या का प्रोग्राम बनाया गया। दोनों देशों के अन्तरिक हालात बिगाड़े गए। पाकिस्तान में बलूचिस्तान व पख्तूनिस्तान की समस्या में तेजी पैदा की गई और भारत से पाकिस्तान जाकर बसे मुहाजरीन की तंजीम कौमी मुहाजिर मूवमेन्ट के अगवाकार अलताफ हुसैन के ऊपर साम्राज्यी शक्तियों ने हाथ रखकर भुट्टो की परेशानियाँ बढ़ाई गईं। दूसरी ओर इंदिरा गांधी की साम्राज्य विरोधी नीतियो से परेशान साम्राज्यवादी शक्तियों ने गांधी वादी विचारधारा के मानने वाले कहे जाने वाले लोक नायक जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में सम्पूर्ण क्रान्ति का आह्वान करा के देशव्यापी आन्दोलन पैदा कर देश में राजनैतिक अस्थिरता अराजकता उत्पन्न कर दी। इस आन्दोलन में जहाँ एक ओर साम्राज्यी शक्तियों की नीतियों के समर्थक जनसंघ के लोग थे तो वहीं डाॅ. राममनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा के समर्थकों का समर्थन प्राप्त रहा और सबसे अधिक अचम्भित करने वाली बात इस आन्दोलन की यह रही कि वामपंथी विचारधारा के लोगों का भी समर्थन इसे प्राप्त हो गया।
      परिणाम स्वरूप देश के बिगड़ते हालात को दृष्टिगत रखते हुए इन्दिरा गांधी ने देश मे आपातकाल घोषित कर दिया और लोकतंत्र की हत्या कर डिक्टेटर की भूमिका में वह सामने आ गईं। इसका नतीजा यह निकला कि देश के गरीबों, अल्पसंख्यकों व अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों से उनकी पार्टी कांग्रेस के रिश्ते बिगड़ गए। इन्दिरा गांधी के इर्द-गिर्द मौजूद संघी विचारधारा के सलाहकारों ने उनसे जबरन नसबंदी व तुर्कमानगेट दिल्ली में मुस्लिम वर्ग के दुकानदारों के ऊपर बर्बर लाठी चार्ज जैसे काम करवा कर मुस्लिम वर्ग को उनसे जुदा कर दिया साथ ही पिछड़े व दलित तबके के लोग भी कांग्रेस से दूर होते चले गए।
    इन्दिरा गांधी को सत्ता से हटाने के लिए प्रेस ने भी कमर कस ली, बदले में पत्रकारों को भी इन्दिरा गांधी ने जेलांे में ठूस दिया। लगभग ढाई वर्ष तक देश में इंदिरा गांधी की नादिर शाही हुकूमत कायम रही जिसका जवाब जनता ने 1977 में हुए आम चुनाव में जनता पार्टी को सफल व कांग्रेस को शिकस्त देकर दे दिया। पहली बार देश में गैर कांग्रेसी हुकूमत कायम हुई और
प्रधानमंत्री पद पर साम्राज्यी नीतियों के समर्थक मोरारजी देसाई विराजमान हुए। परन्तु जनता पार्टी के चूं-चूं का मुरब्बा हुकूमत के दिन अधिक नहीं रहे। मात्र सवा दो वर्ष में ही जनसंघ के सदस्यों की आरएसएस के साथ रिश्तों के चलते आए उबाल से सरकार का पतन हो गया और वर्ष 1980 में हुए आम लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी को क्षमादान देकर देश की जनता ने कांग्रेस को पुनः सत्ता में वापस लाकर राष्ट्र का भविष्य उसके हाथों में सौंप दिया।
       साम्राज्यी शक्तियों को इन्दिरा  गांधी की सत्ता में वापसी से बहुत हताशा हुई। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में भी अमरीका जुल्फिकार अली भुट्टों के हाथों काफी उत्पीडि़त रहा। वर्ष 1977 में जब इन्दिरा गांधी को सत्ता से हटाने में अमरीका कामयाब हो गया था तो जुल्फिकार अली भुट्टो ने अपनी राजनैतिक कुटनीतिक चालों से अमरीका को छलते हुए सत्ता दुबारा प्राप्त कर ली। अमरीका ने पाकिस्तान में सेना द्वारा एक बार फिर प्रजातंत्र का गला घोंट डाला और एक धार्मिक कट्टरपंथी जनरल जियाउल को सत्ता में बैठा दिया, जिसने अमरीका के इशारे पर जुल्फिकार अली भुट्टो पर फर्जी आरोपों का मुकदमा चलवा कर तमाम अन्तर्राष्ट्रीय जनमत की उपेक्षा कर जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी के तख्ते पर लटका दिया।
    जुल्फिकार अली भुट्टो के बाद साम्राज्यी शक्तियों का अगला निशाना इन्दिरा गांधी को बनाया गया। इसके लिए उन्हें पाकिस्तान की आईएसआई से पूरी मदद मिली। जिसने खालिस्तान आन्दोलन को हवा  देकर सिक्खों को भारत के विरुद्ध बगावत के लिए उकसाया जिसका दुष्परिणाम आॅपरेशन ब्लूस्टार के रूप में सामने आया और पूरी सिक्ख कौम इन्दिरा गांधी के विरुद्ध उठ खड़ी हुई।
    इसके पश्चात इन्दिरा गांधी को उन्हीं के सिक्ख सुरक्षा कर्मियों ने प्रधानमंत्री  आवास में गोलियों से भूनकर आपरेशन ब्लू स्टार का बदला ले लिया। उल्लेखनीय है कि जिस प्रकार महात्मा गांधी को मारने वाले हाथ नाथूराम गोड्से के थे परन्तु दिमाग किसी और का, उसी प्रकार इन्दिरा गांधी की हत्या भले ही उनके सुरक्षा कर्मियों ने की लेकिन साजिश रचने वाला दिमाग साम्राज्यवादी शक्तियों का था।
-तारिक खान
क्रमस :
लोकसंघर्ष पत्रिका -सितम्बर अंक में प्रकाशित

गुरुवार, 4 सितंबर 2014

अमरीकी दहशतगर्दी का शिकार एशिया-----------------1

साम्राज्यवादी शक्तियों ने वर्तमान समय में न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया, दक्षिण एशिया, मध्य एशिया व अफ्रीका को अपने चंगुल में दबा रखा है और इन सभी राष्ट्रों में पूँजीवाद का दानव इंसानियत को शर्मसार करने वाले मजालिम ढाते हुए अपने मकसद को हासिल करने में लगातार जुटा हुआ है। एक-एक करके सारे देशों की प्राकृतिक सम्पदा एवं उनका खनिज खजाना लूटता चला जा रहा है।
       लोकतंत्र की आड़ में अपना साम्राज्यवादी निजाम पूरे विश्व में स्थापित करने में बहुत तेजी के साथ साम्राज्यी शक्तियाँ लगी हुई हैं, उन्होंने अपने उद्देश्यों की पूर्ति में बाधक बनने वाले विश्व के तमाम बड़े लीडरों को एक-एक करके ठिकाने लगा डाला है, चाहे सद्दाम हुसैन हों या कर्नल गद्दाफी चाहे महात्मा गांधी हों या इन्दिरा गांधी। भारत में साम्राज्यवादी शक्तियों ने अपना पहला निशाना बनाया 79 वर्ष के महात्मा गांधी को। उनका कत्ल करने वाले हाथ तो नाथू राम गोड्से के थे परन्तु दिमाग साम्राज्यी शक्तियों व उनके एजेन्टों का था। कहा तो यह गया कि नाथूराम गोड्से भारत के खजाने से 50 करोड़ रूपया पाकिस्तान को देने के लिए राजी हो चुके महात्मा गाधी से नाराज था इसीलिए उसने उनकी हत्या कर दी, परन्तु यह बात सत्य नहीं है।
    वास्तव में साम्राज्यी शक्तियों को शिकस्त देकर हिन्द महासागर से खदेड़ देने वाले वृद्ध व्यक्ति महात्मा गांधी को साम्राजवादी शक्तियों ने इसलिए मारा कि वह समाजवाद और गरीबों के पक्षधर तथा साम्राज्यवादी व्यवस्था के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने ही असहयोग आन्दोलन के जरिए इन शक्तियों की आर्थिक कमर तोड़ कर उन्हें भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। बाकी काम द्वितीय विश्वयुद्ध ने कर दिखाया था
    गांधी की हत्या के बावजूद भारत में साम्राज्यी शक्तियाँ कई वर्षों तक अपने कदम जमा न सकीं और पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व व उनकी दूरदर्शिता के चलते भारत को आर्थिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने का ढांचा बना लिया गया। इस काम में पंडित नेहरू को सोवियत यूनियन से बहुमूल्य मदद प्राप्त हुई।
    परन्तु पंडित नेहरू दो सुपर शक्तियों     के बीच से अपना रास्ता निकालने के पक्षधर थे। अतः उन्होंने यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटू व मिश्र के राष्ट्रपति जमाल अब्दुल नासिर के साथ मिलकर गुट निरपेक्ष राष्ट्रों का एक समूह बनाया जिसमें सभी विकासशील देशों ने अपनी सहभागिता निभाई। साम्राज्यवादी शक्तियों को भला यह बात कहाँ कुबूल थी सो उन्होंने नेहरू को पड़ोसी राष्ट्र चीन से भिड़ाने की योजना बना डाली और तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा को मैदान में उतार नेहरू से चीन को लड़ाने की योजना पर अपना काम शुरू कर दिया। नतीजा साम्राज्यी शक्तियों की इच्छानुसार निकला और चीन ने भारत पर न केवल हमला कर दिया बल्कि डेढ़ लाख वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा भी कर लिया।
         पंडित जवाहर लाल नेहरू की विदेशी एवं सुरक्षा नीतियों का जमकर विरोध विपक्षी पार्टियों जिनका नेतृत्व आरएसएस की राजनैतिक जमात जनसंघ कर रहा था, ने करना शुरू कर दिया। इन सबसे परेशान पंडित नेहरू की हृदयाघात से मृत्यु हो गई और लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने। अभी चीन के द्वारा दिए गए आघात से भारत सँभल भी न सका था कि साम्राज्यी शक्तियों के इशारे पर एक दूसरे पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण कर दिया।
    भारत के मित्र राष्ट्र ने साम्राज्यी शक्तियों की चालों में फँसते भारत को सहारा देने के लिए कदम बढ़ाए और ताशंकद में भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व पाक राष्ट्रपति मिलिट्री शासक जनरल अय्यूब खां को बुलाकर वार्ता उपरान्त समझौता कराने में सफलता प्राप्त कर ली। इससे हतोत्साहित साम्राज्यवादी शक्तियों ने भारत में मौजूद अपने सहयोगी राजनैतिक दलों से विरोध कराना शुरू कर दिया। योजना यहाँ तक बनाई गई कि लाल बहादुर शास्त्री का स्वागत दिल्ली एयरपोर्ट पर काले झण्डों से किया जाएगा। इन खबरों से लाल बहादुर शास्त्री को इतना सदमा पहँुचा कि जिंदा भारत न आ पाए, उनका पार्थिव शरीर भारत पहुँचा।
    भारत में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल पैदा कर साम्रज्यी शक्तियाँ प्रसन्न थीं कि अब कांग्रेस के पास नेहरू की समाजवादी नीतियों की गाड़ी आगे बढ़ाने वाला कोई लीडर नहीं बचा। इंदिरा गांधी अपने पिता पंडित नेहरू की उँगली पकड़ राजनीति का सबक सीख ही रही थीं, लेकिन शास्त्री जी की असामयिक मृत्यु के बाद भारत की सत्ता की डोर सँभालने वाली इंदिरा गाधी जिन्हें उस समय के निपुण राजनेता अटल बिहारी बाजपेयी ने गूँगी गुडि़या के खिताब से नवाजा था, ने अपने नेतृत्व एवं राजनैतिक योग्यता के ऐसे जौहर दिखलाए कि उन्हीं अटल बिहारी बाजपेयी को एक दिन उन्हें दुर्गा का अवतार कहना पड़ा।
    इंदिरा गांधी के दौर में भारत के कदम तेजी के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने लगे। उनकी तेजी से परेशान साम्राज्यी शक्तियों ने उपमहाद्वीप में अपने सबसे चहीते एजेन्ट पाकिस्तान का इस्तेमाल फिर भारत के विरुद्ध किया। उन्होंने पहले तो उस पाकिस्तान में गृहयुद्ध की स्थिति उत्पन्न कर दी जिसका असर दो कौमी विचाराधारा पर हुआ और लाखों की तादाद में बंगलादेशी पाक सेना के जुल्म से असुरक्षित होकर भारत में घुसने लगे। इंदिरा गांधी ने मुक्ति वाहिनी का समर्थन किया बदले में पाकिस्तान ने     इंदिरा गांधी के दौर में भारत के कदम तेजी के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने लगे। उनकी तेजी से परेशान साम्राज्यी शक्तियों ने उपमहाद्वीप में अपने सबसे चहीते एजेन्ट पाकिस्तान का इस्तेमाल फिर भारत के विरुद्ध किया। उन्होंने पहले तो उस पाकिस्तान में गृहयुद्ध की स्थिति उत्पन्न कर दी जिसका असर दो कौमी विचाराधारा पर हुआ और लाखों की तादाद में बंगलादेशी पाक सेना के जुल्म से असुरक्षित होकर भारत में घुसने लगे। इंदिरा गांधी ने मुक्ति वाहिनी का समर्थन किया बदले में पाकिस्तान ने अपना तीसरा हमला भारत पर कर दिया परन्तु इस बार पाकिस्तान को इंदिरा गांधी ने सबक सिखाने वाली शिकस्त देकर उसकी ईंट से ईंट बजा डाली, पाक सेना के 90 हजार फौजी बंदी बनाए गए, कई सौ किमी0 जमीन भी भारत के कब्जे में आ गई, परन्तु पाकिस्तान में तख्ता पलट होने के बाद सत्ता में आए जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला में इंदिरा गांधी से संधि करके न केवल नियंत्रण रेखा स्थापित की बल्कि भारत से वह अपने युद्ध बंदी फौजी व कब्जा हुआ इलाका भी वापस ले जाने में सफल रहे।
 -तारिक खान
क्रमस :
लोकसंघर्ष पत्रिका -सितम्बर अंक में प्रकाशित

Share |