नेहरु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नेहरु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 दिसंबर 2015

कांग्रेस की खाल ओढ़कर ...

कांग्रेस का 131वां स्थापना दिवस के अवसर पर  मुंबई से प्रकाशित कांग्रेस दर्शन ने नागपुर मुख्यालय द्वारा नेहरु-पटेल व सोनिया गाँधी के सम्बन्ध में की जा रही सुनियोजित तरीके से चरित्र हत्या को प्रकाशित किया है. कांग्रेस दर्शन में छपे लेख के बाद नागपुर मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार को तेज कर दिया गया है. 
इस लेख में कश्मीर, चीन और तिब्बत जैसी समस्याओं के लिए नेहरु को जिम्मेदार माना है तथा नेहरु व पटेल के वैचारिक भिन्नता को आधार बनाया है. वहीँ, सोनिया गाँधी के सम्बन्ध में उनके पिता को फासीवाद का सैनिक बताया है.यह दुष्प्रचार काएक तरीका है कि नेहरु और पटेल में कोई टकराव था. अगर टकराव होता तो सरदार पटेल उप-प्रधानमंत्री बन कर नेहरु की नीतियों को आगे नही बढाते. दोनों विराट व्यक्तित्व के स्वामी थे और कांग्रेस के नेता थे. नागपुर मुख्यालय के पास अपना कुछ न होने के कारण कभी गाँधी की चरित्र हत्या, कभी नेहरु की और कभी तीनो लोगों का टकराव दिखाना इनकी मजबूरी. आजादी के पहले से भी और बाद में नागपुर मुख्यालय के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की खाल ओढ़कर देश के अन्दर सांप्रदायिक सद्भाव व एकता को विखंडित करने का काम किया था. आज भी कांग्रेस के अन्दर नागपुर मुख्यालय के विषाक्त विचारधारा को मानने वाले बहुत सारे लोग हैं. यहाँ तक की कांग्रेस की नीतियों को भी सांप्रदायिक आधार पर प्रभावित करने का काम भी यही लोग करते हैं.कांग्रेस को अगर आगे बढ़ना है तो निश्चित रूप से नागपुरी लोगों की कांग्रेसी खाल उतारनी पड़ेगी अन्यथा समय-समय पर कांग्रेस की नीतियों को यह प्रभावित कर उसको नुक्सान पहुंचाते रहेंगे. स्थापना काल 1925 से लेकर 1947 तक स्वतंत्रता संग्राम में इन्होने कोई योगदान नहीं दिया. भगत सिंह की फांसी का जब सवाल आया तब भी नागपुर मुख्यालय चुपचाप रहा और ब्रिटिश नीतियों का समर्थन करता रहा. आज यह देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति की बात करते हुए नहीं थकते हैं. जम्मू एंड कश्मीर की क्रॉस बॉर्डर फायरिंग को लेकर यूपीए सरकार को हर समय कोसने वाले यह लोग अमेरिकी इशारे पर लाहौर जाकर पैर छूने से गुरेज नहीं करते हैं. वहीँ, इनका असली राष्ट्रीय स्वाभिमान देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति दिखाई देती है. पाकिस्तान यात्रा भी अमेरिकी इशारे पर हुई है. ईरान, रूस के प्रभाव को कम करने के लिए तथा तुर्कमेनिस्तान से अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान होकर भारत तक जाने वाली ’तापी गैस पाईपलाईन’ का निर्माण-कार्य शुरू कराया था। इसके अलावा तुर्कमेनिस्तान ने अपने सबसे बड़े ’गालकिनिश’ गैस भण्डार के विकास का तीसरा दौर भी शुरू कर दिया है। ’गालकिनिश’ गैस भण्डार से ही तुर्कमेनिस्तान तापी गैस पाईपलाईन को जोड़ेगा। तुर्कमेनिस्तान के सबसे बड़े गैस भण्डार ’गालकिनिश’ से शुरू होने वाली यह गैस पाईपलाईन 1814 किलोमीटर लम्बी होगी। यह पाईपलाईन अफ़ग़ानिस्तान के हेरात और कन्धार नगरों तथा पाकिस्तान के क्वेटा और मुल्तान नगरों से गुज़रकर भारतीय-पाक सीमा पर स्थित भारतीय शहर फ़ाज़िल्का तक जाएगी। तापी गैस परियोजना को अमरीका का समर्थन प्राप्त है जो इसे ईरान-पाकिस्तान-भारत गैस पाइपलाइन की जगह बढ़ावा देना चाहता है जबकि ईरान-पकिस्तान-भारत गैस लाइन की लागत कम होती तथा सस्ते पेट्रोलियम पदार्थ मिलते. मोदी के पाकिस्तान में पहुंचने ने से पहले  सज्जन जिंदल ने ट्वीट करके यह बताया था कि वो भी पी एम नवाज़ शरिफ़ के जन्मदिन पर लाहौर में है और उनसे मुलाकात भी करेंगे.
पहले ब्रिटिश साम्राज्यवाद द्वारा यह संरक्षित थे और अब अमेरिकी साम्राज्यवाद से संरक्षित हैं.अफवाह फैलाना इनका मुख्य धर्म है. इसी से इनको उर्जा मिलती है.
सुमन
 लो क सं घ र्ष !


शुक्रवार, 14 नवंबर 2014

बाल दिवस पर विशेष-नरेन्द्र मोदी बड़े या मोहन भागवत

नरेन्द्र मोदी की जगह अगर भारत के प्रधानमंत्री आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत होते तो नागपुर से सन्देश सरकार को देने के लिए कोई प्रयास नहीं करना पड़ता . अयोध्या में राम मंदिर, संविधान से अनुच्छेद 370 का खात्मा, पूर्ण गौहत्या निषेध के साथ देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने में कोई परेशानी या दिक्कत नहीं होती . नरेन्द्र मोदी बड़े हैं या मोहन भगवत ? 
              नागपुर की प्रयोगशाला से नेहरु और पटेल के सम्बन्ध में तरह-तरह की अफवाहबाज़ कहानियां नेट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया प्रचारित की जा रही हैं जबकि वस्तुस्तिथि इसके विपरीत है संघ अपने जन्मकाल 1925 से लेकर 1947 तक इस देश की आजादी की लड़ाई में उसका का कोई योगदान नहीं रहा है. नेहरु , पटेल इस देश की जंग ए आजादी के नायक रहे हैं और महानायक महात्मा गाँधी थे . संघी भक्त नाथू राम गोडसे ने गाँधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी उसका कोई प्रयाश्चित नागपुर न करके केरल के संघी मुखपत्र में नेहरु की हत्या के बाद करता है. आजादी की लड़ाई में भाग न लेकर आज वह सबसे बड़े देश प्रेमी व देश भक्त हैं . इसके विपरीत जो धाराएं आजादी की लड़ाई लड़ रही थी उसमें छोटा व बड़ा बताने का काम संघियों के अलावा किसी के पास नहीं है  आज वह बड़ी बेशर्मी से यह अफवाह फैलाते हैं . अगर देश के प्रधानमंत्री पटेल हुए होते तो देश विकास की नयी उचाईयों पर और आगे बढ़ा होता . यह बात कहकर संघी आजादी की लड़ाई में कोई योगदान न होने के बाद छिपाने की कोशिश करते हैं . संघ प्रशिक्षित कई बड़े नेता ब्रिटिश साम्राज्यवाद के लिए मुखबिरी करने का काम करते रहे हैं . 
            पटेल व नेहरु के बीच कोई विवाद नहीं था. यह वह लोग थे जो मानव के बजाए महा मानव थे.
आई बी एन खबर के पंकज श्रीवास्तव के ब्लॉग में नेहरु पटेल का पत्र व्यवहार प्रकाशित हुआ है जो इस प्रकार है-
1 अगस्त 1947 को पंडित नेहरू ने पटेल को लिखा-'कुछ हद तक औपचारिकताएं निभाना जरूरी होने से मैं आपको मंत्रिमंडल में सम्मिलित होने का निमंत्रण देने के लिए लिख रहा हूं। इस पत्र का कोई महत्व नहीं है, क्योंकि आप तो मंत्रिमंडल के सुदृढ़ स्तंभ हैं।'
जवाब में पटेल ने 3 अगस्त को नेहरू के पत्र के जवाब में लिखा-'आपके 1 अगस्त के पत्र के लिए अनेक धन्यवाद। एक-दूसरे के प्रति हमारा जो अनुराग और प्रेम रहा है तथा लगभग 30 वर्ष की हमारी जो अखंड मित्रता है, उसे देखते हुए औपचारिकता के लिए कोई स्थान नहीं रह जाता। आशा है कि मेरी सेवाएं बाकी के जीवन के लिए आपके अधीन रहेंगी। आपको उस ध्येय की सिद्धि के लिए मेरी शुद्ध और संपूर्ण वफादारी और निष्ठा प्राप्त होगी, जिसके लिए आपके जैसा त्याग और बलिदान भारत के अन्य किसी पुरुष ने नहीं किया है। हमारा सम्मिलन और संयोजन अटूट और अखंड है और उसी में हमारी शक्ति निहित है। आपने अपने पत्र में मेरे लिए जो भावनाएं व्यक्त की हैं, उसके लिए मैं आपका कृतज्ञ हूं।
2 अक्टूबर 1950 को इंदौर में एक महिला केंद्र का उद्घाटन करने गये पटेल ने अपने भाषण में कहा-'अब चूंकि महात्मा हमारे बीच नहीं हैं, नेहरू ही हमारे नेता हैं। बापू ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था और इसकी घोषणा भी की थी। अब यह बापू के सिपाहियों का कर्तव्य है कि वे उनके निर्देश का पालन करें और मैं एक गैरवफ़ादार सिपाही नहीं हूं।'
ये सारे पत्र अहमदाबाद के नवजीन प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक 'सरदार पटेल के चुने हुए पत्र (1945-50)' में मौजूद हैं।

सुमन 

मंगलवार, 15 जुलाई 2014

पहले गोडसे को नकारा - अब वैदिक को

महात्मा गाँधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नाथूराम गोडसे से अपने संबंधों से इनकार कर दिया था  और तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को माफीनामा लिख कर अपने संगठन के ऊपर से प्रतिबन्ध हटवाया था कि वह सांस्कृतिक संगठन के रूप में काम करेगा राजनीति से उसका सम्बन्ध नहीं रहेगा . प्रतिबन्ध हटने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने "गाँधी वध क्यों" किताब को अपने स्टालों से बेचना प्रारंभ कर दिया था और गाँधी वध को सही ठहराने का प्रयास आज भी जारी है . वध शब्द का अर्थ अच्छे कृत्य के रूप में लिखा जाता है जबकि गाँधी की हत्या की गयी थी .
          आज जब डॉ वेद प्रताप वैदिक ने जाकर हाफिज सईद से मुलाकात की और फिर कश्मीर को स्वतन्त्र मुल्क घोषित करने की वकालत की और पाकिस्तान के न्यूज चैनल डॉन न्यूज को दिए वैदिक का इंटरव्यू भी सामने आ गया, जिसमें एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि अगर भारत और पाकिस्तान राजी हों तो कश्मीर की आजादी में कोई हर्ज नहीं है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर दोनों तरफ के कश्मीरी तैयार हो और दोनों देश भी तैयार हो तो आजाद कश्मीर बनाने में कोई बुराई नहीं है। वैदिक ने आगे कहा कि गुलाम कश्मीर और आज़ाद कश्मीर से दोनों से सेना हटनी चाहिए, दोनों की एक विधानसभा हो, एक मुख्यमंत्री हो, एक गवर्नर हो,  यही बात अमरीका व सी आई ए  भी चाहता है ,तो आरएसएस से बीजेपी में गए राम माधव ने भी साफ किया है कि वैदिक संघ से नहीं जुड़े हैं। संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने भी सफाई देते हुए कहा कि वैदिक हमारे साथ जुड़े नहीं हैं। इन बातों से संघ की गिरगिट जैसी चालों का पर्दाफाश होता है . जबकि वास्तविकता ये है कि डॉ वेद प्रताप वैदिक बीजेपी सरकार बनवाने के लिए कार्य कर रहे थे . डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में उनका भी योगदान है।
   संघ कभी भी नेहरु या गाँधी के योगदान को नहीं मानता है और आजादी के बाद से ही नेहरु और गाँधी की चरित्र हत्या सम्बंधित समाचार, आलेख प्रकाशित करता रहता है और जब जरूरत होती है तो उसी गाँधी और नेहरु की कसम भी खाता है. संघ का प्रेरणा श्रोत्र हिटलर और मुसोलिनी है और वर्तमान में सबसे प्रिय राष्ट्र इजराइल व अमेरिका है . आज संघी ताकतें खामोश हैं अगर हाफिज सईद से किसी अन्य व्यक्ति ने मुलाकात कर ली होती तो देश द्रोही का प्रमाणपत्र यह लोग जारी कर रहे होते और कश्मीर पर आये हुए डॉ वैदिक के साक्षात्कार को लेकर पूरे देश में पुतला दहन कर रहे होते . आज उनकी असली सूरत दिखाई दे रही है . आजादी की लड़ाई में एक भी संघी जेल नहीं गया था . उसके बाद भी सबसे बड़े देश प्रेमी व देश भक्त का प्रमाणपत्र स्वयं के लिए जारी करते रहते हैं और दुसरे लोगों को देशद्रोही बात-बात में कहना इनकी आदत का एक हिस्सा है .
रंगा सियार शेर नहीं हो सकता है  लेकिन शेर बनने की कोशिश जरूर करता है . 

शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

स्वप्नदर्शी नेहरु ने कांग्रेस में शामिल होने के लिये मुख्यमंत्री पद देने की बात कही थी


राष्ट्रपति भवन में थोड़ी देर बाद मैंने उन्हें अपनी टेबल की ओर आता देखा। मई घबरा गयी और कुछ नर्वस हो गयी। तब तक नेहरूजी मेरे पास आ पहुंचे। इतने नजदीक देखकर मुझे कुछ सूझ नही रहा था। मैं खड़ी हो गयी। वे काफी वरिष्ठ थे लेकिन उनकी उम्र से उनके व्यक्तित्व पर तब तक कोई असर नहीं पड़ा था। उनके साथ उनका कोई असिस्टेंट भी चल रहा था। मेरी ओर देखने के बाद प्रश्नवाचक दृष्टि से उसकी ओर देखा। उसने जल्दी से अंग्रेजी में उन्हें कहा, "शी इज एन एमपी"ज वाइफ फ्रॉम एम.पी।" मुझे आज तक नहीं पता कि उस व्यक्ति को ये कैसे पता था। पर ये सुनकर नेहरूजी ने कुछ क्षण मुझे अपलक देखा और फिर आँखों में प्रश्न लाकर पूछा, "होमी दाजी?" मैंने "हाँ" में सर हिलाया लेकिन मैं क्या बताऊँ कि मेरी हालत क्या हो रही थी। नेहरूजी द्वारा पहचान लिये जाने से बहुत ख़ुशी तो हो ही रही थी लेकिन पता नहीं क्यों, शर्म भी बहुत आ रही थी।
मेरा सर हिलाना था कि नेहरूजी ने मुझे कन्धों से पकड़ लिया और बोले, "ही इज ए ब्रिलियंट बॉय।" उस वक्त दाजी सबसे काम उम्र के सांसद थे। फिर नेहरु जी बोले, "पता नहीं ये लड़का कहाँ-कहाँ से चीजें ढूंढ कर लाता है और हमसे पार्लियामेंट में इतने सवाल करता है कि हमें मुश्किल हो जाती है। तुम जरा उसकी लगाम खींचकर उसे घर में ही रखा करो ताकि हमें थोडा आराम रहे। हम रोज ये सोचकर सदन में जाते हैं कि पता नहीं आज दाजी क्या पूछेगा।" नेहरु जी के मजाकिया लहजे ने मेरी घबराहट कुछ कम कर दी। मैंने भी सम्मान से जवाब दिया, "सर, संसद बेलगाम न हो जाए, इसके लिये मैंने उनकी लगाम छोड़ दी है।" यह सुनते ही नेहरूजी ठहाका मारकर हँसे और मेरी पीठ थपथपाकर अपने साथ वाले व्यक्ति से बोले, "देखो, ये तो दाजी से भी दो कदम आगे है।" कहकर वे आगे बढ़ने लगे। मैंने उन्हें नमस्कार किया। वे तीन-चार कदम आगे चलकर रुके और वापस आकर बोले, " अगर वह मेरी पार्टी में आ जाए तो मैं उसे चीफ मिनिस्टर बना सकता हूँ।" मैं एकदम हडबडा गयी। फिर मुंह से निकला, "सर , एक ईमानदार और समर्पित कम्युनिस्ट वहां कांग्रेस में कैसे काम कर सकता है? वह जहाँ है, वहीँ ठीक है। उसे वहीँ रहने दीजिये।" कह तो दिया लेकिन मन में बहुत घबराहट भी हुई। इतने महान, विद्वान और देशभक्त व्यक्ति को उसकी पार्टी के बारे में ऐसा कहना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा था। पर अब क्या। अब तो बात निकल गयी। लेकिन नेहरूजी की बात ही कुछ और थी। उन्होंने हँसते हुए मेरी पीठ पर एक बुजुर्ग की तरह हाथ फेरा और चले गए।
यह बात पेरिन दाजी की किताब "यादों की रौशनी में" संपादक विनीत तिवारी से साभार लिया गया है।
Share |