मोहन भागवत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मोहन भागवत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 जून 2016

देश का पिछड़ा वर्ग: भूत, वर्तमान और भविष्य


 “We must shape our course ourselves and by ourselves." -Babasaheb Ambedkar

  भारतीय वर्ण-जाति आधारित सामाजिक व्यवस्था के दुष्प्रभाव इतने गहरे और प्रभावी हैं कि तमाम संवैधानिक उपचारों और लंबे समय तक चलने वाले जनसंघर्ष और सामाजिक न्याय के आंदोलनों के बाद भी अभी तक कोई स्वस्थ सामाजिक संरचना देश में निर्मित नहीं की जा सकी है। देश का पिछड़ा वर्ग यहाँ की विशालकाय आबादी है। भिन्न-भिन्न जातियों के समूह इस वर्ग में सम्मिलित हैं यद्यपि जातीय अस्मिताओं में जी रहे इस वर्ग में रंचमात्र भी वर्गबोध होता तो यह आज इस देश का प्रभु वर्ग होता। यह वह वर्ग है जिसने औपनिवेशिक भारत में दलितों और अंत्यजों के साथ दोहरीगुलामी झेली है। ये अंग्रेजों के गुलाम तो थे ही साथ ही साथ देश की सवर्ण जातियों के गुलाम अलग से थे। सवर्ण जातियों का अपना एक अलग एजेंडा रहा है। विदेशी आक्रमण कारियों के शासन से लेकर मुगलों ब्रिटिशों तक वे अपने हितों और स्वार्थों के लिए तत्काल सत्ता के साथ हो जाते थे। उन्हें देश की बहुसंख्यक आबादी से कोई सरोकार नहीं था। भारत की सवर्ण जातियों ने अनेक मुस्लिम, तुर्क, गुलाम शासकों की दीवानी और दरबारी की। वे मुगलों के दरबार में उनके सेनापति और नवरत्न बनकर रहे, उनसे रोटी-बेटी का संबंध रखा। अंग्रेजों से ठेके लेने और राय बहादुर तथा राजा के खिताब पाने के लिए वे उनके भी चापलूस बने रहे। सवर्णों ने भारत की दलित-पिछड़ी जातियों को हाशिए पर
धकेल कर अंग्रेजों से प्राप्त न केवल आर्थिक उत्पादन के स्रोतों पर बल्कि राजनैतिक सत्ता पर भी अधिकार कर लिया। वही रंग आज भी विभिन्न राजनैतिक पार्टियों में दिखता है। ये केवल सत्ता के साथ रहना ही जानते हैं।  दूसरी तरफ पिछड़े वर्ग की कोई सांस्कृतिक अस्मिता नहीं रही। दलितों ने फिर भी एक दीर्घकालीन आंदोलन चलाया। क्योंकि उनके तो अस्तित्व पर ही संकट था। वे तो अमानवीय स्थितियों में जी रहे थे। उनके पास अंबेडकर जैसे नेता भी थे और उन्होंने लंबी लड़ाई लड़कर अपनी खोई हुई अस्मिता को प्राप्त किया। आज सरकारी नौकरियों से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में दलितों का संतोषप्रद प्रतिनिधित्व है। लेकिन यदि सिरे से कोई गायब है तो वह हैं पिछड़े। पिछड़े वर्ग की कई सांस्कृतिक, राजनैतिक समस्याएँ हैं। इनके अस्तित्व पर कोई संकट नहीं था न ये अस्पृश्यता के शिकार थे। जिसका फायदा उठाकर सवर्ण हिन्दुत्व और ब्राह्मणवाद ने इन्हें सवर्ण बनाने का सफल प्रयास जारी रखा तथा दलितों का उत्पीड़न करने और अल्पसंख्यकों के खिलाफ सांप्रदायिक राजनीति में इन्हें राजनैतिक औजार की तरह इस्तेमाल किया। जबकि अपनी मूल सामाजिकता में भारत की पिछड़ी जातियाँ सांप्रदायिक नहीं हैं। ब्राह्मण धर्म के चंगुल में फँसने के कारण इनका और भी बुरा हश्र हुआ। देश के मंदिर-मठों में सबसे अधिक चढ़ावा यही चढ़ाते हैं क्योंकि इनकी आबादी देश की कुल आबादी की लगभग साठ फीसदी है। इनके द्वारा किए गए धार्मिक दान और चढ़ावे के बल पर ही इस देश का ब्राह्मणवाद फलता-फूलता और मुटाता है। पिछड़े व्यवसाय के स्तर पर किसान, पशुपालक, कामगार और खेतिहर मजदूर हैं। इसी तरह पसमांदा मुसलमानों में पिछड़ी जातियाँ नाई, जुलाहे, कसाई, घोसी, धुनिया आदि हैं। लक्ष्यार्थ यह कि देश में सबसे अधिक मेहनत का या शारीरिक श्रम का कार्य भी यही करते हैं क्योंकि सवर्ण जातियों ने पूर्णतया स्वयं को शारीरिक श्रम से दूर कर रखा है। प्रकारांतर से भारत की 15 प्रतिशत सवर्ण आबादी देश की पचासी प्रतिशत दलित, पिछड़ी, अल्पसंख्यक और आदिवासी जनता के श्रम पर न केवल जीती है बल्कि उसी की प्रदान की गयी शक्ति से उसको शासित और शोषित भी करती है। पिछड़े आज भी सवर्णों के लठैत बने हुए हैं। स्वतंत्रता के बाद जमींदारी उन्मूलन ने कुर्मी और यादव जैसी जातियों को थोड़ी बहुत जमीन अवश्य दिला दी लेकिन कहार, लोहार, निषाद, महरा, केवट, माली, नाई और कुम्हार जैसी पिछड़ी जातियाँ लगभग भूमिहीन ही रहीं। ये अभी भी गाँवों में रहती हैं। बीसवीं सदी के अंतिम दशक तक भारत की सवर्ण जातियाँ पूरी तरह से शहरों में बस चुकी थीं। जमींदारी उन्मूलन ठीक से न होने की वजह से इनके पास पर्याप्त भूमि थी जिसे या तो इन्होंने बेच दिया या फिर शहर में रहकर ही खेतिहर मजदूरों से उस पर कृषि कराते रहे। उनके खेतिहर मजदूर भी पिछड़ी जाति के थे। इससे उन्हें दोहरा लाभ हुआ एक तो वे शहर में अंग्रेजी शिक्षा पाकर महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर काबिज हो गए और दूसरी तरफ कृषि के उत्पादन का लाभ भी उन्हें मिला जिससे उनकी स्थिति निरंतर सुदृढ़ होती गई और सामाजिक असमानता बढ़ती रही। दलितों का भी एक बड़ा जनसमूह शहरों की तरफ निकल गया। अंबेडकर ने दलितों को शहरों की ओर जाने का नारा दिया, उनकी नजर में भारतीय गाँव ‘जातीय भेदभाव का नर्क’ थे। इससे दलितों को लाभ भी हुआ। वे न केवल सरकारी नौकरियों में स्थान बना सके बल्कि एक समझदार, जागरुक मध्यवर्ग और उनके हितों-अधिकारों के लिए लड़ने वाला एक दलित बुद्धिजीवी वर्ग भी अस्तित्व में ला सके। पिछड़े वर्ग का दुर्भाग्य रहा कि वह सवर्णवाद के झाँसे में आ गया और स्वयं को श्रेष्ठ हिन्दू मानने (क्षत्रिय आदि) एवं अपने आंतरिक ब्राह्मणवाद के चक्कर में फँसकर ही उसकी स्थिति आज इतनी सोचनीय हो गई है। पिछड़ा वर्ग केवल वोट बैंक बना रहा। स्वतंत्र भारत में सामाजिक न्याय की गति अत्यंत धीमी रही है। पिछड़ों के लिहाज से और भी धीमी। अंग्रेजों से सत्ता का जो हस्तांतरण हुआ वह भारत की सवर्ण जातियों को हुआ। भारत का पहला प्रधानमंत्री और भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री ब्राह्मण थे। उन्होंने सामाजिक न्याय को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई क्योंकि यह उनके वर्चस्ववादी हितों के खिलाफ थी। मण्डल कमीशन की रिपोर्ट को लंबे समय तक कांग्रेस के सवर्ण नेतृत्व ने दबाए रखा। जब तक इसे लागू किया जाता तब तक देश की सरकारी नौकरियों पर पूरी तरह से सवर्ण काबिज हो चुके थे। देश की दूसरी सवर्णवादी पार्टी भाजपा ने सांप्रदायिक सवर्ण हिन्दू संगठन आरएसएस के सहयोग से मण्डल के विरोध में कमंडल की राजनीति प्रारम्भ की और देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक दिया। यह सत्य है किं मण्डल कमीशन के पश्चात पिछड़ों को जो 27 फीसदी आरक्षण मिला उससे उनकी राजनैतिक मानसिकता में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ। मुंगेरीलाल, कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार जैसे बड़े सामाजिक क्रांतिकारी नेता भी पिछड़े वर्ग में सामने आए। किन्तु आज भी केंद्रीय सरकारी नौकरियों में उनका प्रतिनिधित्व केवल 12 फीसदी है जबकि उनकी आबादी लगभग 60 फीसदी है। हालात बहुत बुरे हैं। जितने सोचे जा रहे थे उससे अधिक ! देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में केवल एक प्रोफेसर और एक वाइस चांसलर पिछड़ी जाति का है। देश के शीर्ष बीस अरबपतियों में एक भी पिछड़ा नहीं है। इसी तरह मीडिया, फिल्म, न्याय पालिका, कारपोरेट और साहित्य में भी पिछड़ों का यही हाल है। यह महज इत्तिफाक नहीं है कि आजादी के आधी सदी से अधिक का समय बीतने के बाद भी पिछड़ों की इतनी बुरी हालत है। इसके पीछे भयानक सवर्ण, वर्चस्ववादी, यथास्थितिवाद है। पिछड़ों को कई कानूनी दाँव-पेचों से समाज की मुख्य
धारा में आने से रोका जा रहा है। सवर्णवाद और हिन्दुत्व की बूटी से पिछड़े अपने वोट बैंक की ताकत को भी भूल जाते हैं और यही ब्राह्मणवाद की सफलता है। किन्तु अब पिछड़ों में एक नई चेतना देखी जा रही है। उन्होंने अपने कबीर, फुले, अंबेडकर और पेरियार जैसे नायकों को पहचान लिया है। ललई सिंह यादव और रामस्वरूप वर्मा जैसे विचारकों को भी पिछड़ों ने समझ लिया है। इन्हें अपनी वोट की ताकत को पहचानना होगा और अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरना होगा। सबसे पहले तो जातिवार जनगणना के आँकड़ों को सार्वजनिक करने की माँग करनी होगी। इससे पता चल जाएगा की इनकी आबादी की वास्तविक स्थिति क्या है। तभी ये अपनी आबादी के अनुपात में
प्रतिनिधित्व माँग सकेंगे। हालाँकि इस विषय पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों का ढुलमुल रवैया है क्योंकि दोनों ही सवर्णवादी राजनीति करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को पिछड़ा बताकर वोट मांगते हैं लेकिन पिछड़ों के हक की बात पर मौन धारण कर लेते हैं क्योंकि ऐसा करने के लिए ब्राह्मणवादी मोहन भागवत उन्हें निर्देश देते हैं। इसमें संदेह नहीं कि पिछड़ों का वोट ही भारतीय राजनीति का भविष्य तय करता है लेकिन पिछड़ों का भविष्य और वर्तमान हमेशा हाशिए पर क्यों रखा जाता है? इस प्रश्न पर पिछड़ों को विचार करना चाहिए। राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा आयोग को अभी तक संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया है। आरक्षण एक्ट के लिए पिछड़ों को माँग करनी चाहिए। आरक्षण एक्ट के तहत यह कानून होना चाहिए कि, किसी संस्था में आरक्षण के नियमों का विधिवत पालन न होने पर उस संस्था के प्रमुख को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय। क्योंकि व्यवस्था में बैठे हुए सवर्ण साजिश करके पिछड़े वर्ग की सीटों को सामान्य में बदलकर उस पर स्वजातीय भर्ती कर लेते हैं। यह सब खुले आम हो रहा है। पिछड़ों को सोचना चाहिए के वे इस देश में सबसे अधिक मेहनत करने वाले वर्ग की श्रेणी में हैं, जिसकी मेहनत का कोई और मजा लूट रहा है। सांप्रदायिकता और उग्र हिन्दुत्व से इन्हें दूर रहना चाहिए क्योंकि यह सारा ढोंग इन्हीं का हक लूटने के लिए किया जाता है। जातीय और धार्मिक भेदभाव को भूल कर पिछड़ों को एक वर्ग के रूप में सामने आना चाहिए तभी वे अपने अधिकार प्राप्त कर सकेंगे। हिंदुओं के पिछड़े और मुसलमानों के पसमांदा मुसलमान एक जैसे ही हैं। उनकी उनके धर्म में एक जैसी ही हालत है। इसलिए पिछड़ा, पिछड़ा एक समान होना चाहिए वह हिन्दू हो या मुसलमान! हजारों साल से भारतीय सामाजिक व्यवस्था में जड़ें जमाए हुए सवर्णवाद और ब्राह्मणवाद को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होना होगा। दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक तो पहले से ही पिछड़ों के साथ हैं।
   -संतोष अर्श
मोबाइल: 09033510239
लोकसंघर्ष  पत्रिका  के जून अंक 2016  में प्रकाशित

शुक्रवार, 14 नवंबर 2014

बाल दिवस पर विशेष-नरेन्द्र मोदी बड़े या मोहन भागवत

नरेन्द्र मोदी की जगह अगर भारत के प्रधानमंत्री आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत होते तो नागपुर से सन्देश सरकार को देने के लिए कोई प्रयास नहीं करना पड़ता . अयोध्या में राम मंदिर, संविधान से अनुच्छेद 370 का खात्मा, पूर्ण गौहत्या निषेध के साथ देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने में कोई परेशानी या दिक्कत नहीं होती . नरेन्द्र मोदी बड़े हैं या मोहन भगवत ? 
              नागपुर की प्रयोगशाला से नेहरु और पटेल के सम्बन्ध में तरह-तरह की अफवाहबाज़ कहानियां नेट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया प्रचारित की जा रही हैं जबकि वस्तुस्तिथि इसके विपरीत है संघ अपने जन्मकाल 1925 से लेकर 1947 तक इस देश की आजादी की लड़ाई में उसका का कोई योगदान नहीं रहा है. नेहरु , पटेल इस देश की जंग ए आजादी के नायक रहे हैं और महानायक महात्मा गाँधी थे . संघी भक्त नाथू राम गोडसे ने गाँधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी उसका कोई प्रयाश्चित नागपुर न करके केरल के संघी मुखपत्र में नेहरु की हत्या के बाद करता है. आजादी की लड़ाई में भाग न लेकर आज वह सबसे बड़े देश प्रेमी व देश भक्त हैं . इसके विपरीत जो धाराएं आजादी की लड़ाई लड़ रही थी उसमें छोटा व बड़ा बताने का काम संघियों के अलावा किसी के पास नहीं है  आज वह बड़ी बेशर्मी से यह अफवाह फैलाते हैं . अगर देश के प्रधानमंत्री पटेल हुए होते तो देश विकास की नयी उचाईयों पर और आगे बढ़ा होता . यह बात कहकर संघी आजादी की लड़ाई में कोई योगदान न होने के बाद छिपाने की कोशिश करते हैं . संघ प्रशिक्षित कई बड़े नेता ब्रिटिश साम्राज्यवाद के लिए मुखबिरी करने का काम करते रहे हैं . 
            पटेल व नेहरु के बीच कोई विवाद नहीं था. यह वह लोग थे जो मानव के बजाए महा मानव थे.
आई बी एन खबर के पंकज श्रीवास्तव के ब्लॉग में नेहरु पटेल का पत्र व्यवहार प्रकाशित हुआ है जो इस प्रकार है-
1 अगस्त 1947 को पंडित नेहरू ने पटेल को लिखा-'कुछ हद तक औपचारिकताएं निभाना जरूरी होने से मैं आपको मंत्रिमंडल में सम्मिलित होने का निमंत्रण देने के लिए लिख रहा हूं। इस पत्र का कोई महत्व नहीं है, क्योंकि आप तो मंत्रिमंडल के सुदृढ़ स्तंभ हैं।'
जवाब में पटेल ने 3 अगस्त को नेहरू के पत्र के जवाब में लिखा-'आपके 1 अगस्त के पत्र के लिए अनेक धन्यवाद। एक-दूसरे के प्रति हमारा जो अनुराग और प्रेम रहा है तथा लगभग 30 वर्ष की हमारी जो अखंड मित्रता है, उसे देखते हुए औपचारिकता के लिए कोई स्थान नहीं रह जाता। आशा है कि मेरी सेवाएं बाकी के जीवन के लिए आपके अधीन रहेंगी। आपको उस ध्येय की सिद्धि के लिए मेरी शुद्ध और संपूर्ण वफादारी और निष्ठा प्राप्त होगी, जिसके लिए आपके जैसा त्याग और बलिदान भारत के अन्य किसी पुरुष ने नहीं किया है। हमारा सम्मिलन और संयोजन अटूट और अखंड है और उसी में हमारी शक्ति निहित है। आपने अपने पत्र में मेरे लिए जो भावनाएं व्यक्त की हैं, उसके लिए मैं आपका कृतज्ञ हूं।
2 अक्टूबर 1950 को इंदौर में एक महिला केंद्र का उद्घाटन करने गये पटेल ने अपने भाषण में कहा-'अब चूंकि महात्मा हमारे बीच नहीं हैं, नेहरू ही हमारे नेता हैं। बापू ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था और इसकी घोषणा भी की थी। अब यह बापू के सिपाहियों का कर्तव्य है कि वे उनके निर्देश का पालन करें और मैं एक गैरवफ़ादार सिपाही नहीं हूं।'
ये सारे पत्र अहमदाबाद के नवजीन प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक 'सरदार पटेल के चुने हुए पत्र (1945-50)' में मौजूद हैं।

सुमन 

सोमवार, 28 जनवरी 2013

ब्रिटिश राज के खिलाफ



भारत की बलात्कार संस्कृति शहरी या ग्रामीण

 .

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने फरमाया कि बलात्कार भारत में नहीं वरन् इंडिया में होते हैं। भागवत के लिए भारत पर्याय है ग्रामीण क्षेत्र का और इंडिया से उनका आशय है शहरी इलाके। उनके अनुसार, शहरी क्षेत्रों के लोगों ने पाश्चात्य जीवनशैली अपना ली है जिसके कारण महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं।
आप देश के गांवों और जंगलों में जाईये। वहां सामूहिक बलात्कार और सेक्स अपराध नहीं होते। उनके कहने का अर्थ यह है कि जहां शहरी क्षेत्रों में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव है वहीं गांव भारतीय संस्कृति में रचे.बसे हैं। प्राचीन भारतीय पंरपरा में महिलाओं को अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था और इन्हीं प्राचीन भारतीय मूल्यों और परंपराओं के कारण गांव, आज भी महिलाओं के विरूद्ध अपराधों से मुक्त हैं।
आंकड़े और तथ्य भागवत के दावे को पूरी तरह गलत साबित करते हैं। नेशनल ला यूनिवर्सिटी, दिल्ली में शिक्षक मृणाल सतीश द्वारा किया गया बलात्कार की घटनाओं का सांख्यिकीय अध्ययन एक अलग ही कथा कहता है। वे अदालतों के आंकड़ों के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि भारत में बलात्कार की 75 प्रतिशत घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में होती हैं। उनके निष्कर्ष 1983 से लेकर 2009 तक की अवधि के क्रिमिनल ला जर्नल में प्रकाशित आंकड़ों पर आधारित हैं।
खैरलांजी जैसे मामले और आदिवासी महिलाओं के साथ आए दिन होने वाले बलात्कारों की जानकारी शायद भागवत तक नहीं पहुंच सकी है। परंतु उनकी यह विभाजक रेखा उन लोगों के गले नहीं उतर सकती जो दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के बीच काम करते हैं। भागवत इस समस्या का अति सरलीकरण कर रहे हैं।
प्राचीन भारत में महिलाओं को अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता थाए यह केवल एक मिथक है जिसे सघन प्रयास से गढ़ा गया है। प्राचीन भारत में समय.समय पर महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन आते रहे हैं। घुमन्तु आर्य सभ्यता से लेकर बाद की कृषि आधारित सभ्यता.जब लोग एक स्थान पर रहने लगे थे.तक महिलाओं की स्थिति एक सी रही होगी यह मान्यता गलत है। घुमन्तु आर्य सभ्यता के काल में भी महिलाओं को अपने पति की मृत्यु के बाद सांकेतिक आत्मदाह करना पड़ता था। रामायण में भगवान राम अपनी गर्भवती पत्नी सीता को मात्र इसलिए अपने घर से बाहर निकाल देते हैं क्योंकि अयोध्या में उनके चरित्र को लेकर कुछ अफवाहें फैल गईं थीं। महाभारत में पांडव अपनी सांझी पत्नी द्रोपदी को किसी वस्तु की तरह इस्तेमाल करते हैं और उसे जुएं में इस तरह दांव पर लगा देते हैं मानो वह उनकी संपत्ति हो। पांडवों के भाई.बंधु भी पीछे नहीं रहते और द्रोपदी को भरी सभा में नग्न करने का प्रयास करते हैं। यह था प्राचीन भारत में महिलाओं का उच्च दर्जा!
इसके बाद के काल के मूल्यों को मनुस्मृत्ति प्रतिबिंबित करती हैए जिसमें महिलाओं के शिक्षा प्राप्त करने की स्पष्ट मनाही की गई है और जिसके अनुसार पति की सेवा और घर.गृहस्थी के काम करना ही महिलाओं की शिक्षा और उनकी नियति है। गुप्तकाल ;तीसरी से सातवीं ईसवी जो कि भारतीय इतिहास का स्वर्णिम युग बताया जाता हैए में भी शिक्षा तक महिलाओं की पहुंच बहुत सीमित थी।  मैत्रेयी और गार्गी जैसी कुछ महिलाएं इसका अपवाद थीं और उन्हीं का नाम बार.बार दुहराकर यह साबित करने का प्रयास किया जाता है कि उस काल में महिलाओं को अत्यधिक सम्मान प्राप्त था। तथ्य यह है कि अधिकांश महिलाएं शिक्षा से वंचित थीं और केवल चन्द महिलाएं ही ज्ञानार्जन कर पातीं थीं। यज्ञों में महिलाओं का स्थान दूसरे दर्जे के यजमान ;वह व्यक्ति जो यज्ञ करवाने के लिए पंडित को बुलाता है रहता था। यह दिलचस्प है कि यजमान शब्द का कोई स्त्रीलिंग नहीं है।
भागवत और उनके संघ परिवार के सदस्य वर्तमान भारत की सभी बुराईयों के लिए मुसलमानों के देश में आगमन को दोषी ठहराते हैं। यह दलितों और महिलाओं के आतंरिक दमन के लिए बाहरी कारकों को दोषी ठहराने की कुटिल चाल है। इतिहास के आधुनिक काल मेंए ब्रिटिश शासन के दौरान, धार्मिक मान्यता प्राप्त कई बुराईयों के विरूद्ध समाज सुधारकों को लंबी और कठिन लड़ाई पड़ी। भागवत परिवार आज भी सती जैसी भयावह धार्मिक.सामाजिक प्रथा को दबे स्वर में सही ठहराता है। रूपकंवर के सती हो जाने के बाद विजयाराजे सिंधिया ने सती.निरोधक कानून के विरूद्ध मोर्चा निकाला था। उनका कहना था कि सतीप्रथा न केवल एक गौरवशाली परंपरा है वरन् वह हिन्दू महिलाओं का अधिकार भी है।
राजा राममोहन राय को सती प्रथा के अपने विरोध के चलते क्या.क्या कष्ट झेलने पड़े थे, यह सब जानते हैं। बाल विवाह भी ऐसी ही एक कुप्रथा थी। ब्रिटिश सरकार बाल विवाह को प्रतिबंधित करने के लिए कानून बनाना चाहती थी परंतु  हिन्दू धार्मिक नेता इसके विरोध में खड़े हो गए। यह कहा गया कि हिन्दू धर्म का यह तकाजा है कि लड़कियों का विवाह उनके पहले मासिकधर्म के पूर्व कर दिया जाना चाहिए। विधवा पुनर्विवाह, देवदासी प्रथा का उन्मूलन आदि के लिए समाज सुधारकों को जितना संघर्ष करना पड़ा और जो कष्ट झेलने पड़ेए उनसे ही यह साफ हो जाता है कि प्राचीन भारत मंे महिलाओं की असल में क्या स्थिति थी।
शिक्षा महिला सशक्तिकरण की कुंजी है और महिलाओं को पुरूषों के समकक्ष दर्जा दिलवाने का एक प्रभावी हथियार भी। परंतु महिलाओं को शिक्षा पाने का अधिकार दिलवाने के लिए सावित्रीबाई फुले को फातिमा शेख व उन जैसी अन्य महिलाओं के सहयोग से एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। ये महिलाएं सच्चे अर्थों में क्रांतिकारी थीं और उनके प्रयासांे का विरोध जिन आधारों पर किया गयाए उनमें से एक यह भी था कि महिला शिक्षा धर्म.विरूद्ध है।
दरअसल, भागवत उस आधुनिकीकरण का विरोध कर रहे हैं, प्रजातंत्र जिसका अविष्कार है। महिला अपराधों का कारण आधुनिकता या प्रजातंत्र नहीं है। बल्कि इसके उलट जातिगत और लैंगिक समानता का संघर्ष, आधुनिकीकरण की प्रक्रिया का अविभाज्य हिस्सा है। प्रजातंत्रीकरण समाज के औपचारिक समानता से वास्तविक समानता की ओर बढ़ने की प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया हर सामाजिक आंदोलन के एजेन्डे में होनी चाहिए। महिलाओं के दमन की एक महत्वपूर्ण वजह है पितृसत्तात्मक व्यवस्था। यह व्यवस्था उन प्राचीन और मध्यकालीन मूल्यों को संरक्षित रखना चाहती है जो सामंती समाज में विद्यमान थे। यह उन मूल्यों मंे विश्वास करती है जिनके अनुसार महिलाओं को घर की चहारदीवारी के भीतर और पुरूषों के अधीन रहना चाहिए। आज भी देश में विधवाओं की जो हालत है, वह उस महान प्राचीन परंपरा की याद दिलाती है जिसे भागवत पुनर्जीवित करना चाहते हैं। बल्कि शायद वे यह भी चाहते होंगे कि विधवाओं को उनके पतियों की चिता पर जिन्दा जला दिया जाए। भागवत और उनके साथीगण भारत को पीछे ढकेलना चाहते हैं। वे हमसे वह सब छीन लेना चाहते हैं जो हमने अपने लंबे स्वाधीनता संग्राम से हासिल किया है.उस संग्राम से जो ब्रिटिश राज के खिलाफ तो था ही साथ ही, जिसका लक्ष्य लैंगिक और जातिगत समानता स्थापित करना भी था
-राम पुनियानी

बुधवार, 10 नवंबर 2010

संघी हिन्दुवत्व के साथ हिन्दू नहीं

फोटो कैपसन : संघ का हिंसा में विश्वास नहीं
मालेगांव से लेकर अजमेर शरीफ तक की आतंकी घटनाओ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम आने व गिरफ्तार कर जेल जाने से बौखला कर आज देश में धरना प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरसंघ चालक श्री मोहन भागवत जी के नेतृत्व संघ के समस्त अनुवांशिक संगठनो ने धरना प्रदर्शन किया। जानकारों के अनुसार इस धरना प्रदर्शन में लगभग 500 के आसपास संघी शामिल हुए। जिससे यह साबित होता है कि संघी हिन्दुवत्व के साथ हिन्दू मतावलंबी नहीं हैं। मोहन भागवत ने केंद्र में कांग्रेसी सरकार के इशारे पर संघ के नेताओं को फर्जी फ़साने की बात कही। वहीँ श्री भागवत ने संघ का मुसलमानों से कोई बैर नहीं की बात कहकर अपनी पुरानी बगुला भगत वाली छवि को प्रदर्शित किया। श्री मोहन भागवत ने यह भी कहा संघ का हिंसा में कोई विश्वास नहीं है लेकिन जब वह यह कहते हैं तब वह विस्मृति के शिकार होते हैं। गाँधी की हत्या, सिखों का नरसंहार, मालेगांव से अजमेर शरीफ की आतंकी घटनाएं भूल जाते हैं। संघ का इतिहास रहा है कि यह अपनी स्थापना काल से ही जर्मन नाजी विचारधारा से ओत-प्रोत रहा है। अगर दूसरे मतावलम्बियों से उनका बैर नहीं है तो वह धर्म निरपेक्ष भारत को हिन्दू राष्ट्र क्यों बनाना चाहते हैं। हिन्दू राष्ट्र बनाने का अर्थ यह है कि दूसरी संस्कृतियों को मानने वाले लोगों के ऊपर अपने धर्म की सुपरियारिटी को लागू करना। बाबरी मस्जिद प्रकरण में 22-23 दिसम्बर 1949 की रात को मूर्ति रख दी गयी थी और अगर उनका दूसरे मतावलंबियों से बैर नहीं है तो बाबरी मस्जिद के अस्तित्व को माने और बाबरी मस्जिद की जगह मस्जिद बनाने दे। पुराने इतिहास के आधार पर बदला लेने की प्रवित्ति संघ की प्रवित्ति है, यही काम हिटलर ने जर्मनी में किया था और उसकी चरम प्रणत्ति लाखो लोगों की गैस चम्बरों में हत्या से हुई थी। जिस समय मस्जिद बनी होगी उस समय के शासन सत्ता के कानून के हिसाब से जायज होगी। उन सम्राटो ने मंदिरों के लिए भी जो सुविधाएं दी थी उन सुविधाओं का उपभोग उनके महंतों ने किया था और आज भी बहुत सारे मंदिरों के पास जमीनें मुस्लिम सम्राटो के द्वारा दी गयी जमीनें ही मौजूद हैं। कांग्रेस के ऊपर आरोप लगाना उचित नहीं है। हाँ, ये जरूर है के कांग्रेस के अन्दर हजारो संघी प्रष्टभूमि के नेतागण मौजूद हैं जो कांग्रेस के धर्म निरपेक्ष सवरूप को ही बदल के रख दिए हैं।
अच्छा यह होगा श्री मोहन भागवत जी देश के निरपेक्ष स्वरूप को बनाये व बचाए रखने के लिए आप संघ के पदाधिकारियों को निर्देश दें कि वह आतंकी घटनाओ में हिस्सा लेना छोड़ कर इस देश को बहुभाषीय, बहुजातीय, बहुधार्मिक देश के रूप में विकसित होने दें। जिससे यह देश एक बगिया की तरह विकसित हो जिसमें तरह-तरह के फूल हों और तरह-तरह की खुशबू हो। एक माली की तरह हम और आप इस देश को एक चमन की तरह विकसित करें।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

मंगलवार, 9 नवंबर 2010

हिन्दू धर्म का विरोध नहीं है हिन्दुवत्व का विरोध है, मोहन भागवत जी

अजमेर शरीफ के बम धमाकों में इन्द्रेश कुमार सहित संघ के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नाम ए.टी.एस की जांच में आये हैं और आरोप पत्र में उनके नाम लिखे हैं। जिससे पीड़ित होकर संघ के इतिहास में पहली बार आपने बगैर किसी मुखौटे के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 10 नवम्बर को धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। मोहन भागवत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरना प्रदर्शन की अगुवाई भी करेंगे। संघ की प्रमुख विशेषता यह है कि वह अर्ध्य सत्यों का सहारा लेकर जर्मन नाजीवादी विचारधारा से ओत-प्रोत हिन्दुवत्व के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करती है और जब आतंकी गतिविधियों में वह फंसने लगती है तब हिन्दुवत्व की बजाये हिन्दू धर्म का प्रयोग करने लगती है। कल के मुख्य प्रदर्शन का एजेंडा है ' कांग्रेस की कथित हिन्दू विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन ' है। संघ की वेबसाइट से आतंकी गतिविधियों में संलग्न संघीयों के नाम हटा दिए गए हैं। महात्मा गाँधी जी की हत्या के बाद नाथू राम गोडसे के सम्बन्ध में भी संघ ने कहा था कि वह हमारे कार्यकर्ता नहीं हैं और बाद में नाथू राम गोडसे के भाई ने प्रेस कांफ्रेंस कर संघ से जुड़े हुए होने की बात स्वीकार की थी। 1984 में श्रीमती इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद हुए नरसंहार में संघ की हिन्दुवत्व की विचारधारा का महत्वपूर्ण योगदान था। संघ यह भी दवा करता है कि प्राकृतिक आपदाओं के समय हम निस्वार्थ भाव से सभी की मदद करते हैं। हिटलर ने भी नरसंहार करने से पहले जनता के हित में कुछ अच्छे कार्य भी किये थे। चम्बल के डाकू भी सभी को नहीं लूटते हैं और लूटने के बाद कुछ रुपया इधर-उधर अपनी शोहरत को अच्छा साबित करने के लिए खर्च करते हैं।
मोहन भागवत जी यदि आप में जरा भी ईमानदारी है तो महात्मा गाँधी से लेकर मालेगांव होते हुए अजमेर शरीफ के ब्लास्ट तक की संघीय कार्यवाइयों की जिम्मेदारी लीजिये। हिन्दू धर्म नरसंहारों का, विस्फोटो का, आतंकियों का धर्म नहीं है लेकिन संघ के हिन्दुवत्व के कारण आपकी आतंकी घटनाओ के कारण हिन्दू धर्म बदनाम होता है। जरा, इमानदारी से दिल पर हाथ रख कर सोचिये हमसे ज्यादा आप अच्छी तरीके से इन बातों को जानते हैं।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

बुधवार, 27 अक्टूबर 2010

संघ के हिन्दुवत्व का असली चेहरा

हम हैं हिन्दुस्तानी
अजमेर के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर 2007 में हुए विस्फोट में संघ के सह प्रचारक इन्द्रेश कुमार, अभिनव भारत संगठन के मुखिया स्वामी असीमानंद, जय वन्देमातरम की मुखिया साध्वी प्रज्ञा सिंह, सुनील जोशी, संदीप डांगे, राम चन्द्र कलसंगारा उर्फ़ राम जी, शिवम् धाकड़, लोकेश शर्मा, समंदर और देवेन्द्र गुप्ता सहित कई हिन्दुवत्व वादी संगठनो के नेताओं के नाम आये हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जो देश में अपने को बहुसंख्यक हिन्दुओं का संगठन मानता है, उसकी स्थापना 1925 में हुई थी। लेकिन आज तक यह संगठन इस देश की बहुसंख्यक हिन्दू आबादी का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाया है इसलिए इसने अपने प्रचार तंत्र के माध्यम से दूसरे धर्मों के अनुयायियों के प्रति घ्रणा का उग्र प्रचार किया है और इससे अपने अनुवांशिक संगठनो के माध्यम से दंगे-फसाद करने का कार्य पूरे देश में नियोजित तरीके से किया है।
अपने स्थापना काल से ही 1947 तक ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ चले आन्दोलन में संघ परिवार का कोई भी व्यक्ति जेल नहीं गया था और ब्रिटिश साम्राज्यवाद की समय-समय संघ परिवार मदद करता रहा है।
संघ ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की हत्या से लेकर उड़ीसा, गुजरात, दिल्ली, यू.पी, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश में नरमेध कार्यक्रम जारी रखा है। जब इतने प्रयासों के बाद भी इस संगठन को बहुसंख्यक हिन्दू जनता का प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो इसने आतंकवाद का ही सहारा लिया, महाराष्ट्र के नांदेड कस्बे में इसके कार्यकर्ता खतरनाक आयुध बनाते समय विस्फोट हो जाने से मारे गए। दूसरी तरफ यू.पी के कानपूर में भी बजरंग दल के कार्यकर्ता बम बनाते समय मारे गए।
6 अप्रैल 2006 में नांदेड में हुए बम विस्फोट में 5 लोग पकडे भी गए जब पुलिस ने आर.एस.एस के लोगों के घरों पर छपे डाले तो छपे में मुसलमानों जैसी ड्रेस, नकली दाढ़ी, बरामद हुई जिसका उपयोग वे मस्जिद पर हमले करने की योजना बनाते समय करते थे। जिससे साम्प्रदायिक दंगे भड़के। नांदेड बम कांड के आरोपियों ने यह भी खुलासा किया था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिसद, बजरंग दल, दक्षिण भारत में आतंकी नेटवर्क बनाकर आतंकवाद का सहारा ले रहा है।
हिन्दुवाहिन्दुवत्वत्व आतंकवाद ने देश को गृह युद्ध में झोकने के लिए आर.एस.एस के इन्द्रेश ने मोहन राव भागवत की हत्या का षड्यंत्र रचकर पूरे देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी दुष्प्रचार के तहत ( यदि षड्यंत्र कामयाब हो जाता ) पूरे देश में अल्पसंख्यकों के विनाश की तैयारी कर ली गयी थी। मालेगांव बम विस्फोट के आरोपितों के बयानों में यह भी आया है कि आर.एस.एस के उच्च पदस्थ अधिकारी इन्द्रेश ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आई.एस.आई से तीन करोड़ रुपये लिए थे। पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेसी आई.एस.आई को एक समय में भारत विरोधी कार्यों के लिए सी.आई.ए ने उन्हें बाकायदा प्रशिक्षण देने के साथ आर्थिक मदद की थी। सन 1947 में भारत ब्रिटिश साम्राज्यवाद से मुक्त हुआ था और दुनिया में ब्रिटिश साम्राज्यवाद कमजोर होने की वजह से अमेरिकन साम्राज्यवाद का उदय हुआ था।

सुमन
लो क सं घ र्ष !
Share |