राजेश मल्ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजेश मल्ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 20 सितंबर 2018

जनगीतों का सामाजिक सन्दर्भ

डॉ राजेश मल्ल 
साहित्य अपने अन्तिम निष्कर्षों में एक सामाजिक उत्पाद होता है। कत्र्ता के घोर उपेक्षा के बावजूद समय और समाज की सच्चाई उसके होठों  पर आ ही जाती है। ऐसे में जब कविता का मूल भाव समाज परिवर्तन हो तो समाज में निहित द्वन्द्व, अन्त र्विरोध अत्यन्त स्वाभाविक रूप से कविता में घुल-मिलकर प्रवाहित होते हैं। ‘जनगीतों’ का स्वरूप कुछ ऐसे ही बना-रचा हुआ है। सामाजिक अन्तः सम्बन्ध और उनमें निहित असमानता के तनावपूर्ण रूप जनगीतों  के मूल विषय हैं।
जनगीतों में सर्वाधिक गैर बराबरी तथा शोषण और उत्पीड़न के सन्दर्भ चित्रित हुए हैं। लगभग सभी गीतों  का आधार तथा दृष्टि इस बात से परिचालित है कि जो लोग अपने मेहनत से दुनिया का सृजन करते हैं वही समाज में उपेक्षा और उत्पीड़न का शिकार हैं। चूंकि समाज का ताना-बाना, मूलतः एक विशाल शोषणकारी तन्त्र द्वारा संचालित है जिसमें मेहनतकश अवाम के लिए कुछ भी नहीं है और मुठ्ठीभर लोगों  के लिए ‘सब कुछ है।’ इसलिए जनगीतों का इसके विरुद्ध संघर्ष और परिवर्तन का स्वर प्रमुख है। इस रूप में जनगीतों के भीतर एक शोषण और अन्याय से भरे समाज का चित्रण हुआ है तो दूसरी ओर इसके बदलने की बेचैनी का।


समाज अपने व्यापक तथा सीमित दोनों  अर्थों में व्यक्ति, परिवार, जाति समूह गांव, रिश्ते-नाते, देश आदि से बँधा होता है। लेकिन उसके बीच मौजूद असमान रूप तथा उत्पीड़नकारी सम्बन्ध निरन्तर संचालित होते हैं। जनगीतों में मौजूद समाज इस नुक्ते को साफ कर के चलता है कि सारे सामाजिक सम्बन्ध मात्र शोषक-शोषित के बीच बँटे हुए होते हैं। इस रूप में जनगीतों का समाजशास्त्र शास्त्रीय किस्म का समाज नहीं है बल्कि लूट और उत्पीड़न से संचालित समाज है जिसे बदलने की बेहद जरूरत है। लेकिन इसके कथन की शैली तथा रूपकों में भिन्नता एक नये आवर्त और उठान के साथ आता है जिससे एक ताजगी बनी रहती है। इस सन्दर्भ में महत्वपूर्ण तथ्य है कि एक पूरा का पूरा समाज और उसके बुनियादी द्वन्द्व जनगीतों का यह विशेष सामाजिक सन्दर्भ है।
‘आहृवान’ नाट्य टोला का प्रसिद्ध गीत है जो ‘हमारा शहर’ फिल्म में गाया भी गया है। पूरे गीत में भारतीय समाज के मुख्य तथा अन्य सामाजिक अन्तविर्रोधों को बेहद खूबसूरती से उठाया गया है। प्रत्येक बन्द अलग-अलग सामाजिक गतियों  को चित्रित-वर्णित करते हैं। पहले बन्द में कृषक समाज का चित्र रखा गया है-

अपनी मेहनत से भाई धरती की हुई खुदाई
माटी में बीज बोया, धरती भी दुल्हन बनाई
पसीना हमने बहाया, जमींदार ने खूब कमाया
साहूकार के कर्ज ने हमको गांव से शहर भगाया।
अरे दाने-दाने को मजदूर तरसे जीने की कठिनाई
ऐसी क्यों हे भाई......................।

गीत एक बारगी किसान के मजदूर बनने की प्रक्रिया और गांव से उजड़ने के कारणांे का खुलासा करता है। समस्या उस समाज की है जिसमें जमींदार और साहूकार अभी भी मौजूद हैं और नये तरीके से ‘धरती को दुल्हन’ की तरह अपने पसीने से सजाने वाले किसान को बदहाल बना देते हैं। इसी क्रम में गीत के क्रमशः अपने अगले बन्दों में एक-एक सामाजिक समूह की बिद्रूपताआंे को उठाया गया है तथा-

अपनी मेहनत से भाई, धरती की हुई खुदाई
माटी से गारा बनाया, माही से ईंट बनाई
धनवान को मिली सुविधा, सुख चैन भुलाया हमने
अरे अपना ही रहने का घर नहीं है भाई। यह बिल्डरों  का राज है।
खाने को दाना नहीं पीने को पानी नहीं रहने को घर नहीं पहनने को कपड़ा नहीं। यह कैसा राज है भाई।

इसी क्रम में बुनकरों  की सामाजिक स्थितियों  तथा उनके कर्म की उपेक्षा का चित्र है यथा-

अपनी मेहनत से, रूई को सूत बनाया
उसको चढ़ा पहिये पर, कपड़ा हमने बनाया
कपड़े पर रंग-बिरंगे झालर चढ़ाई हमने
टी0बी0 को अपनाया, माल लिया मालिक ने अरे हम अध नंगे मुर्दाघाट पर कफन की भी महंगाई। ऐसा क्यों है भाई।

किसानों,मजदूरों,बुनकरों,दलितों की विडम्बना पूर्ण स्थितियों के बिदू्रप चित्रों तथा विडम्बना मूलक सामाजिक सन्दर्भो से भरे पड़े हैं जनगीत। बल्कि उनकी रागिनी उनके दुःख पीड़ा की ठंडी लहर सी निर्मित होती है।
जनगीतों का सारा ध्यान मेहनतकश अनाम तथा उसके श्रम की लूट पर टिका हुआ है। ब्रज मोहन के गीत कुछ इस तरह हैं:-

धरती को सोना बनाने वाले भाई रे
माटी से हीरा उगाने वाले भाई रे
अपना पसीना बहाने वाले भाई रे
उठ तेरी मेहनत को लूटे हैं कसाई रे।
मिल, कोठी, कारें, ये सड़कें  ये इंजन
इन सब में तेरी ही मेहनत की धड़कन
तेरे ही हाथों  ने दुनिया बनाई
तूने ही भर पेट रोटी न खाई.........।

कहने का अर्थ यह कि एक ऐसा समाज जो मेहनत कश के अपार श्रम के लूट पर टिका है वह समाज नहीं चल सकता। उसे बदलने की जरूरत है। निश्चय ही यही जनगीतों का महत्वपूर्ण सामाजिक सन्दर्भ है। श्रम जीवी समाज की दुःख, पीड़ा, गरीबी और दुश्वारियों  के चित्रण के साथ जनगीत उस बुनियादी अन्तर्विरोध को उठाते हैं जो मानव समाज को आगे ले जाने में समर्थ हैं अर्थात श्रम और पूंजी का अन्तर्विरोध। शील ने इसे साफ शब्दों में रचा है-

हँसी जिन्दगी, जिन्दगी का हक हमारा।
हमारे ही श्रम से है जीवन की धारा।

ऐसे समाज में जहाँ समस्त श्रमजीवी समाज यथा मजदूर, किसान, दलित स्त्री उत्पीड़ित है उसे बदलने की जरूरत है। यह आकस्मिक नहीं कि जनगीत समाज परिवर्तन के लिए निरन्तर संघर्ष के लिए पे्ररित करते दिखते हैं। इस रूप में जनगीत का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू समाज परिवर्तन तथा एक न्यायपूर्ण समाज का निर्माण विशेष सामाजिक सन्दर्भ है। यहाँ यह भी साफ होना चाहिए कि जनगीत किसी अमीर और व्यक्गित उन्नति का पाठ नहीं रचते बल्कि उनका सारा जोर समाज बदलने का आहृवान, संघर्ष, प्रेरणा और नवीन समाज के स्वप्न से भरा हुआ है।
जनगीत विशुद्ध रूप में सामाजिक हैं उनका ध्येय शोषण पर टिके समाज को बदलकर नये समाज का सृजन है, यही उनका मान है यही लय है और यही छन्द। साहिर का प्रसिद्ध गीत है-यह किसका लहू है कौन मरा। उसकी चन्द पंक्तियों  का उल्लेख जरूरी है:-

हम ठान चुके हैं अब जी में
हर जलियाँ से टक्कर लेंगे
तुम समझौते की आस रखो
हम आगे बढ़ते जाएँगे
हमंे मंजिल आजादी की कसम
हर मंजिल पे दोहराएँगें ।

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना तो अपने गीत में एक साथ शोषण तन्त्र के तमाम रूपों  तथा कारणों को चित्रित करते हैं और उसके खिलाफ एक साथ जंग का ऐलान करते हैं। अपने आस-पास बिखरी समस्याओं की पहले वे व्याख्या करते हैं-

यह छाया तिलक लगाये जनेऊ धारी हैं
यह जात-पात के पूजक हैं
यह जो भ्रष्टाचारी हैं।
यह जो भू-पति कहलाता है जिसकी साहूकारी है।
उसे मिटाने और बदलने की करनी तैयारी है।

इसी गीत का अगला बंद है-

यह जो तिलक मांगता, लड़के की धौंस जमाता है। 
कम दहेज पाकर लड़की का जीवन नरक बनाता है। 
पैसे के बल पर यह जो अनमेल विवाह रचाता है। 
उसे मिटाने और बदलने की तैयारी है।
जारी है-जारी है आज लड़ाई जारी है।

संघर्ष के आहृवान का दूसरा मुकाम संघर्ष से नये समाज को प्राप्त करने का है। बल्ली सिंह का प्रसिद्ध गीत है-
ले मशालें  चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के, अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के, पूछती है झोपड़ी और पूछते खेत भी, कब तलक लुटते रहेंगे लोग मेरे गांव के। बिन लड़े कुछ भी नहीं मिलता यहां यह जानकर अब लड़ाई लड़ रहे हैं, लोग मेरे गांव के।
जनगीत कार एक नये समाज रचना के लिए प्रतिबद्ध है। वह समाज जो शोषण-उत्पीड़न से मुक्त बराबरी समानता का हो। मेहनत कश अवाम का हो। गरीब मजदूर किसान की दुश्वारिया जहां न हों, जहाँ स्वास्थ्य शिक्षा की सबके लिए व्यवस्था हो। उसे उम्मीद है कि शोषण का पूरा ढांचा एक दिन गिरेगा। ब्रेख्त के शब्दों में -

एक दिन ऐसा आयेगा
पैसा फिर काम न आयेगा
धरा हथियार रह जायेगा
और यह जल्दी ही होगा
ये ढाँचा बदल जायेगा.........।

इस प्रकार जनगीत बेलौस तरीके से समाज के मुख्य अन्तर्विरोध को उठाते हैं। उनके लिए मेहनत की लूट और पूँजीवादी निजाम महत्वपूर्ण सामाजिक सच्चाई है। लेकिन वे यहीं नहीं रुकते वे इसे बदलने के लिए संघर्ष की हामी भरते हैं। परिवर्तन में आस्था व्यक्त करते हैं। एक लम्बी तथा दीर्घ कालिक संघर्ष को सजाये गीत नये समाज के स्वप्न को धरती पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रम और पूंजी के इस जंग में वे श्रम के सभी पक्षकारों को आमन्त्रित करते हैं-

गर हो सके तो अब कोई शम्मा जलाइए
इस अहले सियासत का अन्धेरा मिटाइए 
अब छोड़िये आकाश में नारा उछालना, 
आकर हमारे कन्धे से कन्धा मिलाइए। 
क्यों  कर रहे हैं आँधी के रुकने का इन्तजार,
ये जंग है, इस जंग में ताकत लगाइए।

-डॉ राजेश मल्ल
मोबाइल: 9919218089
लोकसंघर्ष पत्रिका सितम्बर 2018 में प्रकाशित 

मंगलवार, 19 जून 2018

जनगीतों का विजन : हर नारे में महाकाव्य सृजन की प्रतिश्रुति

कविता के वितान में महाकाव्य को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। हालाँकि बदलते जीवन सन्दर्भ तथा गद्य के विकास के साथ अब महाकाव्य का स्थान उपन्यास ने ले लिया है। रैल फॉक्स ने लिखा है कि ‘‘उपन्यास आधुनिक युग का महाकाव्य  है।’’ बावजूद इसके महाकाव्य की सर्वश्रेष्ठता के भाव पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। अपने उदात्त भावों तथा बड़े विजन के कारण महाकाव्य की महत्ता यथार्थ रूप में न सही भावरूप में अभी भी बनी हुई है। मुक्तिबोध अपनी कविता ‘‘मुझे कदम कदम पर चौराहे मिलते हैं’’ में कहते हैं- 

मुझे भ्रम होता है कि 
प्रत्येक पत्थर में चमकता हीरा है, 
हर एक छाती में आत्मा अधीरा है, 
प्रत्येक सुस्मित में विमल सदानीरा है, 
मुझे भ्रम होता है कि 
प्रत्येक वाणी में महाकाव्य की पीड़ा है। 

     प्रतीक रूप में ही सही मुक्तिबोध महाकाव्य की सर्वश्रेष्ठता स्वीकार करते हैं हालाँकि उन्होंने स्वयं कोई महाकाव्य नहीं रचा। इसी तरह तुर्की के प्रसिद्ध कवि नाजिम हिकमत अपनी कविता में महाकाव्य का प्रतीक रूप में प्रयोग करते हैं- 

पढ़ना किसी महाकाव्य की तरह, 
सुनना किसी प्रेमगीत की तरह, 

लेकिन ठीक इसके उलट अपनी छोटी सी रचना विधान में जनगीतों ने बड़े विजन और उदात्त भावों को सृजित किया है। स्वप्न, यथार्थ, परिवर्तनकामी चेतना, पीड़ा-दुख, संघर्ष, उत्साह, उल्लास का जो सन्दर्भ जनगीतों में है वह महाकाव्यों के विस्तृत कलेवर के बावजूद कमतर दृष्टिगत होता है। माहेश्वर के चर्चित गीत की पंक्तियाँ हैं- 
‘‘सृष्टि बीज का नाश न हो हर मौसम की तैयारी है। हर नारे में महाकाव्य के सृजन कर्म को बारी है।’’ नारा वैसे भी गंभीर आचार्यों का जनगीतों के लिए आरोपित शब्द है। कविता नहीं है, यह तो नारे बाजी है। दूसरी तरफ महाकाव्य सृजित करने की प्रतिश्रुति है, न विडम्बना, लेकिन हजारों कण्ठों में रचे बसे नारे इतिहास के खास मुकाम पर जो रोल अदा करते हैं या किए हैं बड़ी से बड़ी कविता, महान कविता ईर्ष्या करे। कवि की सार्थकता जनता की जुबान पर चढ़ना और नारे बनने में है। यह अलग बात है कि आपके लिए कविता समाज बदलने का उपकरण हो। मात्र सौन्दर्य 
बोधी तराने न हों। जब भी आप साहित्य को बड़े तथा मानवीय सरोकारों से जोड़कर देखेंगे तो सहज ही आपके निष्कर्ष जनगीतों में मौजूद नारों तथा उसमें निहित महा काव्यात्मक औदात्य के पक्ष में होंगे। 
माहेश्वर के गीत को पहले देखा जाए। अपने लघु कलेवर में बड़ा विजन, शाश्वत संघर्षों के मूल्य तथा परिवर्तन कारी चेतना को अद्भुत तरीके से माहेश्वर ने पिरोया है। परत-दर परत गीत महान मानवता के पक्ष में क्रमशः नई जमीन और नये भाव विन्यासों से मेल करता है। पहली ही पंक्ति नये समाज सृजन की बुनियाद रखती है :- 
सृष्टि बीज का नाश न हो हर मौसम की तैयारी है, 
कल का गीत लिये होठों पर आज लड़ाई जारी है। 

‘सृष्टि बीज’ एक तरह से गीत की आधार रेखा है और कल का स्वप्न तथा आज का संघर्ष परिवर्तनकारी चेतना की प्रतिश्रुति। गीत के अगले चरण पर पहुँचने से पहले सृष्टि बीज शब्द तथा भाव की अर्थ व्याप्ति पर गौर करना चाहिए। यही वह सूत्र है जो गीत को बड़े विजन के साथ जोड़ देता है। बेहतर कल के लिए आज का संघर्ष, सृष्टि बीज को बचाते हुए। हैं न अद्भुत भाव तथा सोच। गीत के अगले बंद में माहेश्वर इस संघर्ष को शाश्वत संघर्ष, बेहतर दुनिया के लिए जोड़ देते हैं। ध्वंस और निर्माण जवानी की निश्छल किलकारी। ध्वंस और निर्माण शाश्वत सत्य हैं। इसलिए यह समझ संघर्ष में उतरने की प्ररेणा भी देता है वहीं इस बात की ओर संकेत भी करता है कि सिर्फ ध्वंस ही काम्य नहीं है बल्कि ध्वंस के बाद निर्माण भी हमारा ही कार्यभार है। लेकिन जवानी, युवा, निश्छलता, किलकारी, हताशा तो एक साथ निराशा के विरुद्ध समाज परिवर्तन में लगे लोगों के लिए बेहद जरूरी उपकरण हैं। जवानी की निश्छल किलकारी और परचम, परचम चमकता बूढ़ा सूरज। एक तरफ युवा जोश तो दूसरी तरफ ज्ञान अनुभव की थाती। दोनों के समवेत संघर्ष से ही नये समाज का निर्माण संभव है। 
जंजीरों से क्षुब्ध युगों के प्रणयगीत ही रणभेरी पंक्ति तो निश्चय ही गीत को महाकाव्यात्मक औदात्य प्रदान करती है। शायद माहेश्वर इसीलिए लिखते हैं कि हर नारे में महाकाव्य के सृजनकर्म की बारी है। इस रूप में जनगीत अपनी छोटी सी रचना विधान में बड़े विजन का सृजन करते हैं। निश्चय ही यह महाकाव्य तो नहीं लेकिन महाकाव्यात्मक तो है ही। 
इसीक्रम में शंकर शैलेन्द्र की प्रसिद्ध और चर्चित रचना ‘तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत में यकीन कर’, के विजन स्वर्ग को धरती पर उतारने की बात होनी चाहिए। हजारों लोग आज भी इस गीत को गुनगुनाते रहते हैं। स्कूलों कालेजों में चर्चित समूहगान है यह गीत। स्वर्ग एक मिथकीय परिकल्पना है। बकौल गालिब-हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल को खुश रखने को ‘गालिब’ ये खयाल अच्छा है।
  जो भी हो लेकिन स्वर्ग, दुख विहीन समाज तथा जीवन का बड़ विजन है। शंकर शैलेन्द्र पहले ही साफ कर दे रहे हैं अगर कही हो स्वर्ग तो। इसलिए स्वर्ग को धरती पर उतार लाने का विजन धरती को स्वर्ग जैसा बनाने का स्वप्न मात्र है। समस्याहीन तथा दुखहीन जीवन। दरअसल जन गीतों में वर्णित चित्रित जीवन संधर्ष तथा लक्ष्य स्पष्ट रूप से आजादी समानता से लैस महान मानवीय समाज की रचना है। इस क्रम में स्वर्ग जैसा विजन  सहज भी है और शानदार भी। शंकर शैलेन्द्र इसे धरती पर उतार लाने का अह्वान करते हैं। गम और सितम के चार दिनों से पार जाने की शदियों से चली आ रही जद्दो जहद को वह स्वर देते हैं। 
बड़े स्वप्न-विजन और उसके लिए सतत् संघर्ष। नाउम्मीदी के दुश्चक्र से बाहर आना, एक जुटता उत्साह, उल्लास तथा प्रयत्न जनगीतों की महत्वपूर्ण विशेषता है। यही कारण है कि ये गीत आज भी हमारे कण्ठहार बने हुए हैं। ऐसा नहीं है कि जन गीतों में अपने समय के कटु यथार्थ का चित्रण नहीं है या गीतकार यथार्थ से मुंह चुराते हैं बल्कि अन्य कविताओं के मुकाबले यहाँ यथार्थ की तीव्रता कहीं ज्यादा ही है। श्ांकर शैलेन्द्र स्पष्ट शब्दों में लिखते हैं कि- 
बुरी है आग पेट की बुरे हैं दिल के दाग ये। या ‘जुल्म के महल’, ‘भूख और रोग के स्वराज’ तो असामानता और उत्पीड़न का कटु सत्य और यथार्थ है। जिसके लिये वे स्वर्ग को जमीन पर उतारने के संघर्ष का एहसास करते हैं। इस रूप में जीवन का भयावह शोषण उत्पीड़न से भरा मंजर और इससे मुक्ति के लिए धरती को स्वर्ग में बदलने की तीव्र आकांक्षा। जनगीत का यही काव्य सौन्दर्य है। शंकर शैलेन्द्र ने अत्यन्त कुशलता से रचा है। यथार्थ और स्वप्न-विजन का द्वन्द्व। बेहतरी के लिए संघर्ष गीत का केन्द्रीय भाव है। 
राष्ट्रीय मुक्ति संग्राम के दौर में लिखे साहिर लुधियानवी के चर्चित गीत का उल्लेख इस सन्दर्भ में बेहद महत्वपूर्ण है। साहिर बड़े शायर हैं। उनकी परिकल्पना और विजन महान है। भयावह यथार्थ और परिकल्पित स्वप्न के द्वन्द्व पर रचा गया उनका गीत यह सुबह कभी तो आएगी, अपने सम्पूर्ण रचना विधान में महाकाव्यात्मक है। साहिर आश्वस्त हैं कि यह सुबह कभी तो आएगी और यह भी कि यह सुबह हमी से आयेगी हम अर्थात शोषित पीड़ित जन। वे एक तरफ अपने समय के भयावह यथार्थ तथा दुख को याद करते हैं, भयानक शोषण उत्पीड़न की रात को रखते हैं दूसरी तरफ यह विश्वास भी व्यक्त करते हैं कि सुबह आएगी कभी तो आएगी। उनको यकीन है कि जब दुख के बादल पिघलेंगे और जब एक अनोखी दुनिया की बुनियाद उठाई जाएगी और यह संघर्षों से एक दिन संभव होगा। 
साहिर अनोखी दुनिया की बुनियाद उठाने से पहले अपने समय के भयावह यथार्थ को रखते हैं। यही वह संदर्भ है जहाँ से नई दुनिया के रचना की जरूरत बनती है। यथार्थ चित्रण के क्रम में वे सारा ध्यान पीड़ित मानवता पर रखते हैं। खासकर मजदूरों, किसानों स्त्रियों की स्थिति पर। भूख गरीबी, लाचारी शोषण उत्पीड़न पर उनकी निगाह ठहरती है और वहीं से वह एक अनोखी दुनिया का विजन लेकर चलते हैं। मांग रखते हैं या उसकी बुनियाद उठाने की बात करते हैं। एक सुबह ऐसी जिसमें वर्तमान की अंधेरी रात डूब जाएगी। वे वर्तमान के भयावह यथार्थ वर्णन करते हैं। इंसानों का मोल मिट्टी से भी गया बीता है। उनकी इज्जत सिक्कों से तौली जा रही है। दौलत के लिए स्त्रियों की अस्मत बेची जा रही है। चाहत को कुचला जा रहा है। औरत को बेचा जा रहा है। भूख और बेकारी का साम्राज्य फैला है। दौलत की इजारेदारी में मानवता कैद है। एक तरफ मजबूर बुढ़ापा धूल फांक रहा है तो दूसरी तरफ बचपन गंदी गलियों में भीख मांगने पर विवश है। हक की आवाज उठाने वालों को सूली पर चढ़ाया जा रहा है। फांकों की चिंता में हैं और सीने में दोजख की आग लगी हुई है। अर्थात यह दुनिया पूरी तरह भयावह लूट और शोषण अन्याय के हजारों सन्दर्भों से पटी पड़ी है। अंधेरी रात बहुत ही भयानक है लेकिन इसी भयानक यथार्थ के बीच साहिर उम्मीद बनाये रखते हैं। शोषण विहिन समाज का महान विजन सामने रखते है। हमें आश्वस्त करते है। यह शोषण की, उत्पीड़न की, लूट की रात एक दिन खत्म होगी। सुबह तो आएगी और हमीं से आएगी। साहिर एक तरफ भयावह यथार्थ को देखते हैं तो दूसरी तरफ उससे मुक्ति के प्रति आशा व्यक्त करते हैं। यह आस्था और विश्वास आज अत्यन्त सारवान है। यथार्थ के तीखे सन्दर्भ और उससे मुक्ति के लिये संघर्ष को पूरी शक्ति के साथ साहिर ने अपने कालजयी गीत में पिरोया है। 
इसी तरह शशि प्रकाश का एक गीत है। बेहद स्वप्न दर्शी और विजनरी। नई दुनिया का ख्वाब। इस ख्वाब को हम ही पूरा करेंगे। यह हमारा ऐतिहासिक कार्यभार है। गीत के बोल है- 

दुनिया के हर सवाल के हम ही जवाब हैं, 
आंखां में हमारी नई दुनिया के ख्वाब है। 

शशि प्रकाश मेहनतकश अवाम की महान संघर्ष गाथा को पहले चंद पंक्तियों में रखते हैं जो कुछ दुनिया में सुन्दर है, महान है, वह हम मेहनतकश श्रमिकों की रचना है। दुनिया का निर्माण श्रमजीवी वर्ग ने ही किया है। 

  इन बाजुओं ने दुनिया बनायी है, 
  काटा है जंगलों को बस्ती बसाई है, 
  जांगर खटा के खेतों में फसलें उगाई है, 
  सड़कें निकाली है, अटारी उठाई है, 
  ये बांध बनाये हैं फैक्ट्री बनाई है।  

हमने अपनी मेहनत से दुनिया को गढ़ा है लेकिन हमीं इस दुनिया में सबसे ज्यादा शोषण-उत्पीड़न के शिकार हुए हैं। दुनिया में जो भी बदसूरत हैं वह मुट्ठी भर शोषकों तथा उसकी व्यवस्था की देन है। लेकिन जो दुनिया को बना सकते हैं, वही एक जुट संघर्ष से शोषण और उत्पीड़न को समाप्त करेंगे। यही स्थायी ख्वाव हमारी आँखों में है। शोषण मुक्त समाज का स्वप्न। 
दरसल हमेशा से जनगीतों को राजनैतिक विचारों की उद्रणी, लाउड पोयट्री, भावों की गहराई का अभाव, उथलापन आदि आरोप लगाकर बड़े कलेवर की कृतियों महाकाव्य आदि तथा प्रोजियन फार्म की कविताओं के मुकाबले कम महत्व का माना जाता रहा है। जबकि जनगीतों को आन्तरिक बुनावट, कथन, यथार्थ बोध और सबसे ऊपर महान तथा बड़ा विजन तथा उसका व्यापक फलक किसी तरह से कमतर नहीं है। जनगीतों की अपार लोकप्रियता तथा सफलता और इससे भी आगे बढ़कर एक साथ बड़े जन समूह को उद्वेलित प्रेरित करने की शक्ति उसे अलग से रेखांकित करने की मांग करती है। जहाँ तक भावों विचारों की गहराई तथा कलात्मकता की बात है वह भी कविता के किसी फार्म के मुकाबले कमतर भी नहीं है। बस गंभीरता का लबादा फेंककर जन गीतों के आन्तरिक सौन्दर्य को नया पाठ रचना होगा। यदि कविता की सार्थकता महाकाव्य होने में है तो जनगीतों की सार्थकता नये समाज के विजन को हकीकत में बदलने वाले संघर्षों के प्रेरक बनने में है।     

      
-राजेश मल्ल 
लोकसंघर्ष पत्रिका जून 2018 अंक में प्रकाशित

बुधवार, 11 अप्रैल 2018

बदली हुई स्थितियों में वाम आन्दोलन के नये पाठ के प्रयास के जरूरी सन्दर्भ

दुनिया भर में औद्योगिक क्रान्तियों ने सर्वहारा मजदूर वर्ग को जन्म दिया। इसके साथ ही मजदूर वर्ग की मुक्ति के विचारए विचारक तथा योद्धा पैदा हुए। मजदूर वर्ग के विस्तार तथा उसके शोषण ने उस बुनियादी संघर्ष को तेज किया जिसे ष्वर्ग संघर्षष् कहा जाता है। मार्क्स और ऐंगेल्स ने व्यवस्थित रूप से दर्शनए समाजए इतिहासए विज्ञान के अध्ययन और विश्लेषण द्वारा शोषण.उत्पीड़न के औजारों को चिह्नित किया। प्रत्येक तरह के शोषण से मुक्ति का विचार ष्क्रान्तिष् की अवधारणा पेश की। अपने अध्ययन क्रम में उन्होंने अपना प्रस्थान बिन्दू तय किया कि ष्ष्अब तक दार्शनिकों ने दुनिया को समझने का प्रयास किया है सवाल इसके बदलने का है। इसी क्रम में कम्युनिस्ट घोषणापत्र दुनिया भर के मजदूरों तथा उनके साथियों के लिए मार्गदर्शक सिद्धान्त बन गया। मार्क्स ने साफ किया कि चली आ रही व्यवस्था में शोषण.उत्पीड़न का अन्त देखना गलत होगा। हमें एक नई व्यवस्था का निर्माण करना होगा। शोषण.उत्पीड़न का आधार उत्पादन के साधनों की इजारेदारी को अर्थात निजी सम्पत्ति खत्म कर एक सहकार की व्यवस्था बनायी जाएए तभी शोषण का अन्त सम्भव है। इस अवधारणा तथा विचार दर्शन को क्रान्ति का दर्शन कहा जाता है।
    अपने अध्ययन विश्लेषण में मार्क्स.ऐंगेल्स ने साफ किया कि किसी भी समाज व्यवस्था का आधार उत्पादन के साधनए उस पर मालिकाना हकए उजरती श्रम और वितरण प्रणाली ही होती है। अब तक प्राचीन सामन्ती समाज से पूँजीवादी समाज में हुए रूपान्तरण में पुराने शोषण के रूप थोड़े परिवर्तन के साथ बने रहे बल्कि और निर्मम हो गये। इसलिए न्यायपूर्ण समाज निर्माण के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था को ही बदलना होगा। इस सन्दर्भ में उन्होंने वर्गए वर्ग समाजए वर्ग संघर्ष तथा क्रान्ति की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत किया। कम्युनिस्ट घोषणा पत्र से लेकर बहुत सारी महत्वपूर्ण कृतियाँ उनके क्रान्तिकारी कार्यक्रम का मसौदा हैं। लेकिन जहाँ दुनिया भर के मजदूर आन्दोलन से जुड़े लोगोंए पार्टियोंए संगठनों ने कम्युनिस्ट घोषणा.पत्र को अपना मार्गदर्शक सिद्धांत बनाकर कार्य किया वहीं घोषणा.पत्र की अन्तिम पंक्ति को हमेशा भुला दिया जाता रहा। वहीं पहली पंक्ति अब तक प्राप्त इतिहास वर्ग संघर्षों का हैए याद रहाए वहीं अन्तिम पंक्ति ष्ष्निःसन्देह भिन्न.भिन्न देशों में ये उपाय भिन्न.भिन्न होगेष्ष्।ए भुला दिया या भूलते रहेए जिन्होंने इसे याद रखा उन्होंने अपने देश में क्रान्तियाँ कीं और नये समाज की नींव रखी। जिन्होंने भुला दिया वे समाज परिवर्तन की लड़ाई में पिछड़ते गये।
    20वीं शताब्दी के महान सर्वहारा क्रान्तियों का अध्ययन किया जाये तो यह बात बहुत ही साफ है कि प्रत्येक देश में होने वाली क्रान्तियाँ अलग.अलग तरीके से सम्पन्न हुईं। रूसए चीनए वियतनामए क्यूबा के संघर्ष और क्रान्ति बिल्कुल अलग.अलग हैं। कोई किसी की कापी नहीं है। यहाँ यह भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अपने.अपने देश.समाज के ठोस आर्थिक.सामाजिक.सांस्कृतिक स्थितियों के अनुसार रणनीति तथा कार्यक्रम बनाने तथा उस पर अमल करने से ही वहाँ क्रान्तियां सम्भव हुइंर् या हो सकीं।
    उपर्युक्त बातें कोई नई नहीं हैं लेकिन आज बहुत ही जरूरी हैं। क्योंकि दुनिया भर में तथा अपने देश में हम सर्वाधिक कठिन समय.दौर से गुजर रहे हैं। इस सचाई से मुँह मोड़ना बेहत आत्मघाती होगा कि आज हम इतिहास में सबसे कमजोर स्थिति में हैं या पहुँच गए हैं। वामपंथ की सभी तरह की धाराएँ आज धीमी व बचाव मुद्रा में हैं। लेकिन इसके उलट भारी संख्या में जनान्दोलन खासकर किसान.मजदूर.दलित.छात्र आन्दोलन के बाढ़ का भी यह समय है। अमरीका से लेकर भारत तक छात्र.नौजवान सड़कों पर हैं और संकट ग्रस्त पूँजीवाद के विरुद्ध लड़ रहे हैं। या इसे इस रूप में कहें कि वित्तीय पूँजी तथा कारपोरेट लूट से पैदा होने वाले संकटों के विरुद्ध संघर्षरत हैं। ऐसे में कमजोर आत्मगत शक्तियों और विस्फोटक वस्तुगत परिस्थितियों के बीच एक फॉक सी दिखलाई पड़ रही है। ऐसे में विस्फोटक वस्तुगत परिस्थितियों का विश्लेषण तथा आत्मगत शक्तियों की वैचारिक तैयारी का यह जरूरी समय है। इसे व्यापक स्तर पर वामपंथ की प्रत्येक धारा तक जमीनी स्तर के बहस में बदलना आज की आवश्यकता है। यह भी यहाँ साफ होना चाहिए कि कोई एक सूत्र.एक बिन्दु.एक रणनीति.कार्यक्रम नहीं है जो दुनियाभर के लिए बन जाय और हम उस रास्ते क्रान्ति तक पहुँच जाएँ। बल्कि प्रत्येक देश.क्षेत्र आदि के लिए वस्तुगत परिस्थितियों के अनुसार सृजनात्मक संघर्षों और नये सिरे से पार्टी बिल्डिंग का लाभ हाथ में लेकर ही हम महान सर्वहारा की सेवा कर सकते हैं जो हमारा ऐतिहासिक कार्यभार है। जरूरी नहीं और कत्तई जरूरी नहीं कि हमारा रास्ता रूसए चीनए क्यूबा का रास्ता होगा या है। हमें अपने लिए नये औजारों की तलाश करनी होगी और उसे सृजनात्मक तरीके से लागू करना होगा। कई सारी पुरानी अवस्थितियों का निर्मम मूल्यांकन करना होगा। आत्मावलोकन के पीड़ादायी दौर से गुजरना होगा।ष्ष् निचली कतारों तक मार्क्सवाद और क्रान्ति के दर्शन को पहुँचाना होगा। ऊपर से नीचे नहीं बल्कि नीचे से ऊपर की तरफ अनुभव संगत ज्ञान का अलग.अलग क्षेत्रों के अनुसार सूत्रीकरण करना होगा जिससे नये नेतृत्व का विकास.अवकाश सम्भ्व हो सकेगा।
    सबसे पहले वस्तुगत परिस्थितियों का विश्लेषण जरूरी है। अपने पुराने सूत्रीकरण पर विचार करने की जरूरत है। जरूरत तो विचारधारा स्तर पर स्टालिन.माओ के वैचारिकी को भी समझने की हैए खासकर खुश्चेव.माओं त्सेतुंग के बीच की बहस को। लेकिन वह ऐसा क्षेत्र है जहाँ भारतीय कम्युनिस्ट आन्दोलन के बहुत सारे विभाजक.विवाद मौजूद हैं जबकि आज जरूरत एकता तथा संयुक्त मोर्चा बनाने की है। ऐसे में इन वैचारिक अवस्थितियों को थोड़ा विराम देकर बात की जानी चाहिए। मेरा आशय.विश्लेषण भारतीय समाज के ष्अर्द्धसामन्ती.अर्द्धऔपनिवेशिकष् स्वरूप के सूत्रीकरण से है। क्या भारतीय समाज में विगत 70 वर्षों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। यदि सन् 1990 के बाद उदारीकरण.बाजारीकरण ने पूँजी के पुराने वित्तीय लूट से अलग कारपोरेट विशाल बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के माध्यम से आरम्भ हुआ है। पूँजी का प्रभाव मात्र स्वदेशी.विदेशी के शास्त्रीय रूप में नहीं बल्कि विचलन और आवारा पूँजी के रूप में बदल जाने से हैं। उपनिवेशवाद अपना रूप.चेहरा खो चुका है और उसकी जगह पर भयावह शोषण का नंगा रूप आज नमूदार है। लूट के वितरण में नये पुराने सारे नियम और कम्पनियों का एक विशाल सहकार बना है और यह बहुत ही अमूर्त होने के बावजूद अलग.अलग क्षेत्रों में श्रम की लूट को ऐड्रेस करते समय इसे ध्यान में रखकर प्रभावशाली परिणाम निष्कर्ष हम प्राप्त कर सकते हैं।
    इसी प्रकार ग्रामीण तथा खेतिहार क्षेत्र की समस्याएँ हैं जो अधिकतर पूँजी के भयानक रूपोंए कारपोरेट लूट से जुड़ी हैं। बैंकए बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँए अर्थात पूरी तरह वित्तीय और कारपोरेट लूट का हमला पुराने सामन्ती स्वरूप से भिन्न है। क्योंकि यह पूर्व स्थितियों में एक वर्गीय संरचना मौजूद थी लेकिन वर्ग शत्रु अभूत हैं और ज्यादातर शोषित हैं। जिन्हें हमें अपने पहले की भाषा में भूस्वामी और सामन्त कहते रहे हैं ज्यादातर आत्महत्या करने वालों की जमात इसी में से आती है। एक अजीब सा पसमन्जर जिसे सूत्रीकरण करना अपने पुराने रूपों में अब सम्भव नहीं है इसलिए हमें जनता को ऐड्रेस करने के लिए नये सूत्रोंए नारां की आवश्यकता होगी।
    मेरा इस सन्दर्भ में निवेदन है कि वस्तुगत यथार्थ का विस्तृत निवेदन-विश्लेषण की जरूरत है। खासकर अपने पुराने सूत्रीकरण को नये सिरे से मार्क्सवाद की रौशनी में जांचने परखने की आवश्यकता है। खासकर वर्तमान पूँजीवाद की स्थितियों को जो सामन्ती-मूल्यों से गठजोड़ कर फासिज्म का रूप अख्तियार किये हैं। इतिहास के तमाम विकास क्रम को आज उसने उल्टी गति में डाल दिया है या डालने के प्रयास में संलग्न है। नये नवजागरण और नये प्रवोधन की जरूरत आज खड़ी हो गई है।
    आत्मगत शक्तियों की तैयारी की सबसे बड़ी समस्या नई पीढ़ी को मार्क्सवाद-लेनिन वाद से परिचित कराना है। आज एक तरफ युवा पीढ़ी अराजकता का शिकार है तो दूसरी तरफ रोज-रोज के संघर्षों ने शोषण-उत्पीड़न से मुक्ति की वैचारिकों के प्रति आकर्षण भी पैदा किया है। धीरे.धीरे थोड़े से ही सही लेकिन युवा नेतृत्व पैदा हुआ है। उसमें चमक है और आकर्षण भी है जिसके द्वारा हम युवा पीढ़ी को अपनी विरासत अपनी कुर्बानियों संघर्षों के इतिहास से परिचित करा सकते हैं।
    मीडिया के वैकल्पिक रूपों का विकास आज हमारी सर्वाधिक जरूरत है जिसमें नियमित रूप से वैचारिक तथा सृजनात्मक लेखन द्वारा हम आम जनता को तथा पार्टी कतारों को शिक्षित प्रशिक्षित कर सकते हैं।
    यह आत्मावलोकन.आत्मालोचन का भी समय है। इस दिशा में ईमानदार कोशिश हमें नया जीवन प्रदान करेगी। प्रेमचन्द्र के ष्रंग भूमि में सूरदास मि0 जॉन से हारने के बाद कहता है। जानते हो हम क्यों हारें हमें ठीक से खेलना नहीं आता। सबसे बड़ी बात कि हममें एका नहीं है। हम सीखेंगे और एका करेंगे। फिर एक दिन तुम्हें हरा देंगे।यह विश्वास कि षएका करेंगे और सीखेंगे। आज का हमारा केन्द्रीय नारा होना है।
 
- राजेश मल्ल
मो. 9919218089
लोकसंघर्ष पत्रिका अप्रैल 2018 विशेषांक में प्रकाशित

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

सांस्कृतिक मोर्चे का शक्तिशाली अस्त्र : जनगीत

           साहित्य हमें संस्कारित करता है। मानवीय बनाता है, मानव विरोधी विचारों के विरुद्ध संघर्ष के लिए तैयार करता है। गैर बराबरी, शोषण और उत्पीड़न के पीछे तर्कशास्त्र समझने में सहयोग करता है। आज कारपोरेट की लूट (जल, जंगल, जमीन) तथा सत्ता के साथ उसके गठबंधन ने देश के किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, दलितों, आदिवासियों के जीवन को त्रस्त कर दिया है। बहुलतावादी हमारी संस्कृति, सहभाव, साझापन को रौंद दिया है। झूठ फरेब, लूट की संस्कृति को ऐसे अर्ध सत्य बनाकर पेश किया जा रहा है जहाँ महान मानवीय मूल्यों का स्पेश कम हो। साहित्य को भी प्रश्नांकित कर उसे फालतू और बाजारू बनाकर सत्ता के हित साधक के रूप में बदला जा रहा है। यह एक बेहद खौफनाक समय है मनुष्यता विरोधी और जन विरोधी। लेकिन ऐसे ही समय में सबसे ज्यादा साहित्य की जरूरत होती है या है। फर्दाफाश करने वाले, लूट के तर्क को खोलने वाले। बढ़ती निराशा से मुक्त होकर मानवता के पक्ष में खड़ा करने में सहयोग देने वाले। ऐसे साहित्य की जरूरत जो बकौल प्रेमचन्द्र ‘राजनीति के आगे चलने वाले मशाल’ की तरह हो।
               अगर भारत के इतिहास को देखें तो ऐसा साहित्य राष्ट्रीय मुक्ति संग्राम के दौर में खूब लिखा गया, जन-जन तक पहुँचा। काव्य पंक्तियाँ जन संग्रामों का कण्ठ हार बन गइंर्। कई-कई कविताएँ तो आन्दोलनों का केन्द्रीय नारा बन गईं। कहने का तात्पर्य यह है कि जन संघर्ष को पर्याप्त ऊष्मा, ऊर्जा और दिशा साहित्य इस दौर में प्रदान करती रही। शीत युद्ध के दौर में यह क्रम बदला लेकिन आजाद भारत में भी जन संघर्षों के साथ जो साहित्य रचा गया वह अत्यन्त सारवान रहा और जन उपयोगी तथा जनपक्षधर भी।
             इस तरह के आन्दोलनधर्मी तथा जन संघर्षों के गीत-कविताओं के दो रूप हैं। पहला जनता के लिए दूसरा जनता के संघर्ष को संचालित करने वाले हिरावल लोगों के लिए। पहले को हम जनगीत नाम से जानते हैं तथा दूसरे को गंभीर विमर्श वाले सौन्दर्य बोधीय तराने के रूप में। आज बड़े पैमाने पर आन्दोलन चलाए जा रहे हैं छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों, व्यवसायियों के। फिर से एक बार नये जनगीतों की जरूरत है जो जनता के बीच नये समाज का स्वप्न तथा भरोसा बाँट सकें। जन संघर्षों को उद्दीप्त  कर सकें। ऊर्जा प्रदान करें, सत्ता के शोषण कारी चरित्र को उजागर कर सकें।
    जन गीतों की बुनावट जहाँ एक तरफ लोकधर्मी (धुन, लय, भाव) के स्वर पर हो तो दूसरी तरफ जनता के गहरे बिखराव और निराशा के भावों को दर किनार कर नया सौन्दर्य भाव सृजित कर सकें। इस सन्दर्भ में हमें अपने पूर्ववर्ती जनगीतों को याद करना चाहिए। ऐसे जनगीत आज भी हमारे बैठकों, धरनों, गोष्ठियों, मार्चों में गाये जाते हैं।
        सबसे लोकप्रिय गीतों में कोई विभेद तो नहीं किया जा सकता लेकिन फैज के तराने का कोई सानी नहीं है। लाजिम है कि हम देखेंगे, आज भी हमारे बैठकों का सबसे जरूरी गीत है। गीत की बुनावट कयामत की अवधारणा के रूपक को स्टेप बाई स्टेप फैज ने क्रांति के संभव होने के वक्त में बारीकी से बदल दिया है जो आज भी हमारे लिये मानीखेज है। कयामत के दिन ‘पहाड़ रुई की तरह उड़ने लगेंगे, काबे से बुत उठाये जाएँगे, धरती धड़धड़ धड़केगी, ऐसा पवित्र ग्रंथों में लिखा है वह संभव होगा। लेकिन इसी रूपक में फैज ने तख्त-ताज के गिराने, उछाले जाने, मजलूमों के पाँव तले और अहले हकम के सर ऊपर उपेक्षित हरम के लोगों को मसनद पर बैठने को जोड़कर क्रांति के दिन में बदल दिया है। गीत पढ़ें और कयामत के रूपक को ध्यान में रखें तो इसका आनन्द और बढ़ जाता है। अपने अंतिम बन्द तक रूपक को नया आयाम देते हुए फैज घोषणा करते हैं कि-

उठ्ठेगा अन-अल, हक का नारा
जो मैं भी हूँ और तुम भी हो।
और राज करेगी खल्क-ए-खुदा 
जो मैं भी हूँ और तुम भी हो।
यह इकलौता गीत नहीं है। 

हिन्दी उर्दू बांग्ला, मराठी के बड़े कवियों ने जनगीत लिखे। उनके लय-धुन, भाव-संवेदना को लोक तथा समय के साथ आज नये सिरे से पढ़ने या पाठ करने की जरूरत है। लाउड होना भी एक कला है। अपने भीतर खौलते हुए जज्बात को गीतों में ढालना एक महान सृजन है तथा उसे संयत स्वरों में जन-जन तक पहुँचाना जनगीतों का आन्तरिक धर्म। इस क्रम में शलभ श्रीराम सिंह और शशिप्रकाश के गीतों को याद करना बेहद जरूरी है। शलभ श्रीराम सिंह ने ढेरों गीत लिखे लेकिन उनका गीत ‘घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिए’ आज भी बेहद लोकप्रिय है। गीत की लय मार्च पास्ट की है और हर बन्द नये रूपक तथा उपमानों से सुसज्जित है अपने समय की विडम्बना को उन्होंने तेजाबी भाषा में रचा है जो वर्षों बाद आज भी प्रासंगिक हैः-
नफस-नफस, कदम-कदम
बस एक फिक्र दम-ब-दम
घिरे हैं हम सवारल से
हमें जवाब चाहिए
जवाब दर सवाल है
कि इन्कबाल चाहिए।
शलभ श्री राम सिंह के इस गीत के प्रत्येक बन्द नये प्रतीकों तथा उपमानों में अपने समय की सत्ता का फर्दाफाश करते हैं।         जहाँ पे लफ्ज-ए-अम्न एक खौफनाक राज हो, जहाँ कबूतरों का सरपरस्त एक बाज हो, उन्हीं की सरहदों में कैद हैं हमारी बोलियाँ, वही हमारी थाल में परस रहे हैं गोलियाँ। इस तरह की पंक्तियाँ जहाँ पर्दाफाश करती हैं वहीं उत्साहित करने, संघर्ष करने की ताकत देती हैं। इनकी झूठी बात पर ना और तू यकीन कर, इस रूप में गीत मात्र नारे बाजी नहीं बल्कि गहरे जनतांत्रिक व्यवस्था को प्रश्नांकित करती हैं। राजनीति के झूठ को बेनकाब करती है।
    इस क्रम में नये लोगों में शशि प्रकाश ने जन गीत खिले हैं। वे परिवर्तन सृजन, संघर्ष का बखूबी एक नया लोक ही रचते हैं उनका प्रसिद्ध गीत जिन्दगी ने एक दिन कहा जिन प्रतीकों, विम्बों से रचा गया है वह हमारे भीतर कहीं गहरे एक नई ऊष्मा ऊर्जा भरता है। जनगीतों को नारा कहने वाले कला आग्रही लोगों को इस गीत को पढ़ना चाहिए। उनके सारे सौन्दर्य बोधीय कलात्मक प्रतिमान टूट जाएँगे। जिन्दगी का कहन खासकर स्वर कैसे एक नये संघर्ष के लिए प्रेरित करता है। कैसे गीत के क्रमशः अगले बन्द नये स्वर सृजन का संधान करते हैं, बेजोड़ है।
    जिन्दगी ने कहा-क्या, क्या, क्या, तुम लड़ां कि चह-चहा उठे हवा के परिन्दे, आसमान चूम ले जमीन को, जिन्दगी महक उठे.....। तुम उठो- कि उठ पडं़े असंख्य हाथ, चलो कि चल पड़ें असंख्य पैर साथ मुस्करा उठे क्षितिज पर भोर की किरन। जिन्दगी ने एक दिन कहा.... क्या कि तुम बहो, रुधिर की तरह, जिन्दगी ने एक दिन कहा तुम जलो कि रौशनी के पंख झिलमिला उठें, जिन्दगी ने एक दिन कहा तुम रचो हवा पहाड़ रोशनी नई, महान आत्मा नई गीत लड़ने, उठने, जलने, कहने और रचने का आह्वान करती है। कैसे रुधिर प्रवाह की तरह नये जीवन के रचने की लड़ने की उठने की, कि दुनिया बदल जाए। भाव तथा रूप की ऐसी गहरी एकता विरल है।
    यहाँ लगभग तीन जन गीतकार फैज, शलभ श्रीराम सिंह तथा शशिकांत के तीन गीतों की ओर मैंने आपका ध्यान दिलाया है। ऐसे हजारां जनगीत हैं जो लाखों करोड़ों की जुबान पर आज भी मौजूद हैं, लेकिन जैसे प्रत्येक समय अपने संघर्ष आन्दोलन पैदा करता है उसी प्रकार वह अपने गीत जन गीत पैदा करता है। विरासत को संभाले हमें आज के नये गीत रचने और गाने होंगे जो हमें इस सदी के लिये नये संघर्षों को वाणी दे सकें। लिखा तो आज भी जा रहा है, लेकिन उसे अभी जन कण्ठ तक पहुँचने में थोड़ा वक्त लगेगा। 

 डॉ राजेश मल्ल
मोबाइल :  9919218089

गुरुवार, 9 जनवरी 2014

जाना एक योद्धा का...

हिन्दी पट्टी बेरहम और कम गतिशील रही है। यह आरोप मैं बक रहा हूँ या म़ रहा हूँ और वह भी अपने पर तो यह एक सचेत तथा सजग आरोप है। साहित्य को पढ़ते-पढ़ाते, सुनते-गुनते लगातार साहित्य से ज्यादा साहित्यकार का जीवन और उसकी त्रासद स्थितियाँ कानों में बजती रहती हैं। जब तक व्यक्ति जीवित रहता है तब तक उसके मारने के तरहतरह के प्रयास यथा चुप्पी से लेकर चरित्र हनन तक अनवरत जारी रखते हैं और मरने के बाद 'रुदाली’ बनकर स्यापा करना शुरू कर देते हैं। महान घोषित करते हैं, मूर्तियाँ ग़ते हैं, किस्से ग़ते हैं, ऐसी चीखपुकार मचाते हैं जिसमें रचनाकार का मूल स्वर दब जाता है। 'होता है शबो रोज तमाशा मेरे आगे’। कबीर, निराला, मुक्ति बोध, गोरख पाण्डेय और न जाने कितने......।
नई बात सुनना, नई तरह से सोचना, विचार करना, रीतिरिवाजों में हेरफेर करना, बनी हुई लीक से बाहर जाना जैसे हमने सीखा ही नहीं। जिएँगे 21वीं शताब्दी में रोएँगे 14वीं शताब्दी के लिए। तेजी से बदलती दुनिया से 14वीं और 21वीं शताब्दी के बीच मेल बैठाकर पाखण्ड पूर्ण जीवनजीने की अद्भुत साधना हम हिन्दी वालों की महान कला है। ऐसे में जब कोई तनकर खड़ा होता है, पाखण्ड खण्डन करता हैं तो जीते जी तो हम स्वीकार नहीं करते और मरने के बाद उसकी मूर्ति बनाकर उसके विचारों को मारने के यत्न में जुट जाते हैं। सच में इस शोक काल में ओम प्रकाश बाल्मीकि के बारे में कुछ भी कहनेलिखने पर दिल और कलम काँप रहे हैं कि वही सब तो मैं भी लिख रहा हूँ या कर रहा हूँ जो मुझे कभी भी रास नहीं आया। लेकिन कामरेड सुमन का आग्रह... और रीति के अनुसार दो शब्द......।
ओम प्रकाश'बाल्मीकि’ से परिचय पहचान 1991 के आसपास हो गई थी। 199798 तक मराठी से लेकर हिन्दी दलित साहित्य से ठीक ठाक परिचय हो गया था। लखनऊ में उ0प्र0 हिन्दी संस्थान में जन संस्कृति मंच द्वारा आयोजित पहली बड़ी गोष्ठी थी। जिसमें कामरेड विनोद मिश्रा भी थे। कँवल भारती, श्योराज सिंह "बेचैन’’ और मोहन नैमिष राय बोले! इसी बीच 'कफन’ कहानी की 'बाल्मीकि’ द्वारा समीक्षा आई और प्रगतिशील लोग चिल्ला उठे। प्रेमचन्द्र साहित्य संस्थान, गोरखपुर का मैं तब काम देख रहा था। सदानंद शाही से बातचीत हुई और एक बड़े सेमीनार की योजना बनी। ओम प्रकाश बाल्मीकि नहीं आ पाए थे। उद्घाटन भाषण और दूसरे सत्र के बीच से नामवर जी का चले जाना दलित लेखकों को खला, आयोजन समिति तथा संस्थान सचिव होने के नाते मुझे बोलना पड़ा। लेकिन ब्राह्मणवाद के गढ़  गोरखपुर वि0वि0 प्रेक्षागृह में जो चर्चा हुई वह अभूतपूर्व थी। जब पुस्तक आनी हुई तो 'कफन’ की समीक्षा पर सदानंद शाही ने जवाब लिखा। अनुपस्थित होते हुए भी बाल्मीकि का विश्लेषण सेमीनार में छाया रहा और तबसे गंगा में बहुत सारा पानी बह गया। 'जूठन’ आई चर्चा हुई। 'शदियों का संताप’ के कवि कहानीकार से परिचय ब़ा। कंवल भारती, श्योराज सिंह जी से थोड़ी निकटता भी बनी, बाद में किसानों के नाम से जुटा। अस्मिता विमशर से कन्नी काटा, लेकिन निर्मम समय ने.....पुनः एक बार दलित साहित्य तथा दलित लेखन के सौन्दर्य विधान के रचयिता बाल्मीकि का यूँ जाना.....। सर्वेश ने खबर दी थी कि वे ठीक हो गए हैं, देहरादून चले गए हैं....और अचानक......गुरूवर परमानन्द श्रीवास्तव के जाने के शोक में डूबा 'बिज्जी’ का आघात और फिर बाल्मीकि जी।
कहानियाँ, कविताएँ, आलेख और आत्मकथा ओम प्रकाश 'बाल्मीकि’ के सृजन कर्म के रूप विधान हैं। लेकिन सारे रूप में एक ही दिल धड़कता है। एक ही संतप्त रक्त धारा बहती है। ब्राह्मणवाद और वर्ण व्यवस्था के पाखण्ड से उपजा दर्द का राग। दुःख की एक 'भावधारा’। कभी गालिब ने कहा था 'रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं कायल, जो आँख ही से न टपके तो फिर लहू क्या है। आँख से टपकने वाला लह़ू 'बाल्मीकि’ की सृजन का बीज भाव है। बे लौस सुलगती विचार पद्धति ने उन्हें प्रचलित साहित्य मीमांसा धारा के विरुद्ध अप्रतिम योद्धा बनाया। दलित साहित्य धारा का लगभग केन्द्रीय न सही अग्र पंक्ति का हिरावल बना दिया। उनकी रचनाओं के किसी गम्भीर विश्लेषण का यह न समय है, न अवसर। लेकिन प्रचलित धारा के विरुद्ध उनकी वैचारिकी, संवेदना और उनका सृजन धीरेधीरे और महत्वपूर्ण होगा। मेरी ऐसी समझदारी है। वर्णजाति के निर्ममढं।चे में जकड़े भारतीय समाज की संवेदना को एक बार 'बाल्मीकि’ ने आन्दोलित किया। आने वाले समय में जब भी हम इस निर्मम व्यवस्था के विरुद्ध खड़े होंगेलड़ेंगे तो ॔बाल्मीकि’ की रचनाएँ हमारा हथियार होंगी। 'धारदार’ 'हथियार’।
 Rajesh Mall
-राजेश मल्ल

मो0 : 09919218089
 लोकसंघर्ष पत्रिका में प्रकाशित

रविवार, 24 फ़रवरी 2013

सारा खेल मेहनत कश अवाम के लूट का है

    सारा खेल दुनिया और देश की सम्पूर्ण प्राकृतिक संसाधनों और मेहनत कश अवाम के लूट का है। अन्तर्राष्ट्रीय पूँजी और उसके लम्पट रूप द्वारा दुनिया में तेल भारत के बाजार में पूरी तरह नियन्त्रण के लिए है, जिसकी मुखालिफत करने वालों को या तो शक-सन्देह में डाल दिया जाता है या जेल में यह मंशा साम्राज्वादी शक्तियों की है।  राजनैतिक आतंकवाद विरोधी  जन जागरण अभियान में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सचिव भा0का0पा0  अतुल अन्जान ने   कही  ।कामरेड अन्जान ने  कहा कि यह आप पर है कि आपने हक की लड़ाई लड़ते हैं या नहीं यह जरूर तय है कि लड़ेगे तो इन्साफ जरूर मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा मत है कि मजहब हो या मजहब हो लेकिन सरकार, कोर्ट मजहबी न हो। वह धर्म निरपेक्ष रूप को बचाने के लिऐ आपको ही आगे आना पड़ेगा।
                          आज हम ऐसी जम्हूरियत में जीने को विवश हें जहां 20 करोड़ मुसलमानों को शक की निगाह से देखा जा रहा है। उन्हें अपने ही देश में बेगाना बना दिया गया है। हजारों नौजवानों को जेल में डाल दिया गया है, सैकड़ों को फर्जी एन्कान्टर में मारा जा रहा है। और हम लोगों को लगातर डिफेन्सिव बनाये रखने की यह साजिश है। हमारी खामोशी इस अन्याय को बढ़ावा दे रही है। यह हमारा संघर्ष हिन्दु मुसलमान के लिये नहीं बल्कि न्याय के लिये है। उन बेगुनाह नौजवानों के लिए है जो इस देश के बेटे हैं। यह  विचार मुगलदरबार में आयोजित राजनैतिक आतंकवाद विरोधी जन जागरण अभियान में राजय सभा के सदस्य एवं जनजागरण अभियान केसंयोजक मोहम्मद हसीब  ने मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किये। माननीय अदीब साहब ने कहा हमने 20वीं शताबदी में एक गाँधी पाया था, अब हमें नये गाँधी का तलाश करना होगा। उन्होंनें अभियान का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी मात्र तीन मांगें हैं पहली जिन्हें ऐसे मुकदमों में फंसया गया है या गिरफ्तार किया गया है उनकी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी हो दूसरी जो लोग दोष मुक्त होते हैं उनके पुनर्वास की व्यवस्था सरकार करें और तीसरी ऐसे अधिकारियों पुलिसकर्मियों को सजा मिले। यह लोक तन्त्र का तकाजा है।

    इससे पूर्व  राजेश मल्ल  ने जन जागरण के मुख्य उद्देश्यों को विस्तार से उजागर किया।  कार्यक्रम के संयोजक मो0 मोहसिन ने कहा कि लोकतन्त्र की हिफाजत के लिए बगैर धार्मिक भेद-भाव के    लोगों आगे आना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता जलील यार खाँ ने की व संचालन फजल इनाम मदनी ने किया। कार्यक्रम को रणधीर सिंह सुमन ,डाॅ0 फिदा हुसैन, शहाब खालिद, तालिब नजीब, फरहान वारसी, मसूद रियाज आदि लोगों ने   सम्बोधित किया।

बुधवार, 26 सितंबर 2012

युद्ध और मन्दी के बीच तेल

राजेश मल्ल


जब नाम तेरा लीजिए तब चश्म भर आवे।
इस जिंदगी करने को कहाँ से जिगर आवे।

    बीती सदियों में अमरीका ने दसियों लाख मूल निवासियों (रेड इण्डियन्स) का संहार किया है, आधे मैक्सिको पर अपना कब्जा जमाया है (जो दरअसल मूल निवासियों के क्षेत्र हैं) पूरे इलाके में हिंसक हस्तक्षेप किया है और हवाई और फिलीपीन्स को फतह किया है (हजारो-हजार फिलीपीन्स वासियों की हत्या करके) और खास तौर पर पिछली आधी सदी में अपने ऐसे ही कारनामों को ताकत के बल पर पूरी दुनिया में अंजाम देता रहा है। इन करतूतों के शिकार बेशुमार हैं।
-नोम चोम्स्की

    अरब। तेल। बाजार। ठेका। अरबों डालर। बहुराष्ट्रीय निगम। कारपोरेट। सिनेटर। ड्रोन, मिशाइलें, सेना, फौज। मानवाधिकार-लोकतंत्र। आदिम बर्बरता। कहीं आग लग गई, कहीं गोली चल गई।
    अफगानिस्तान, इराक, लीबिया, सूडान, जार्डन, सीरिया। मरते लोग, लड़ते लोग, कटते लोग, विस्थापित होते लोग। सद्दाम, गद्दाफी, यासिर, अपराधियों की लम्बी सूची।
तेल देखिए और तेल की धार देखिए।
युद्ध आदिम बर्वर युद्ध..........................
लाखों करोड़ों लोग.............................
लाखों करोड़ों डालर............................
लाखों बैरेल तेल..........पेट्रोल............।        विगत दो दशकों में पूरी दुनिया के पैमाने पर और खासकर अरब में एक भयानक युद्ध अमरीका तथा उसके सहयोगियों ने छेड़ रखा है। अब तक मरने और विस्थापित होने वालों की संख्या करोड़ांे में पहुँच गई है। मात्र लीबिया में मरने वालों और विस्थापित होने वालो की संख्या साढ़े छः लाख से ऊपर है। यह हमारे समय का सबसे खौफनाक-खूँरेज मंजर है जिसे दुनिया के लाखों अमन पसंद लोग ‘चश्म तर से देख रहे हैं और मीर की तरह कहाँ से मानवता के इस संहार को देखने का ‘जिगर लावें’ सोच रहे हैं। दुःखद और तकलीफ देह बात यह है कि ढेर सारे लोग  तो इसे शुतुरमुर्ग की तरह आँखों के सामने से ओझल किये हैं या संचार माध्यमों के शोर को अपनी रगों मंे उतार कर उस धोखे के शिकार हैं जो युद्ध के दिनों में सामान्यतः होता ही है। कुछ लोग इसे भारतीय अर्थ व्यवस्था से सम्बद्ध कर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों तक सीमित कर देते हैं। इस दृष्टि-बोध ने हमें उस भयावह युद्ध से बिलग कर दिया है और भ्रामक सोच के कारण अनवरत चलते इस हत्याकाण्ड के चमश्दीद होने से मुक्त कर दिया है।
    मेरी समझ है और विनम्र अवधारणा कि तेल और उसकी कीमतों पर कोई भी चर्चा ‘अरब युद्ध’ जो प्रथम और द्वितीय महायुद्ध की तरह की भयावह घटना है और और आज जारी है तथा तेल पर कब्जे और उपनिवेश बनाने के लिए लड़ा जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सन्दर्भ के बिना सम्भव नहीं है। ‘तेल’ की कीमतों में लगी आग ‘युद्ध और मन्दी की आग’ है ये दोनों एक दूसरे के जनक अन्योन्याश्रित और पूँजीवाद की अन्धी गली का अन्तिम छोर हैं। हो सकता है कि आप को यह बात अतिरंजित लगे और आप मेरे सूत्रीकरण से असहमत हों। लेकिन आप यदि गौर फरमाएँ तथा घटनाक्रमों को एक तरतीब दें तथा अपने ज्ञान और विश्लेषण की परिधि को पूँजीवादी सूचना तंत्र से बाहर जाकर देखने की कोशिश करें तो हकीकत अपने आप सामने आ जाएगी। मैं क्रमशः अपने निष्कर्षों के लिए तथ्य नहीं जुटाऊँगा बल्कि तथ्यों की ऐसी प्रत्यक्ष कड़ी है, श्रंृखला है और बहुत हद तक चीजें हस्तामलक हैं कि आपकी असहमति की कोई गुंजाइश ही नहीं है फिर भी मैं उस भयावह सच से परदा उठाना चाहता हूँ जो आपकी जेहन का हिस्सा नहीं है या नहीं बन पाया है। हालाँकि इसे साम्राज्यवादी ठीक-ठाक कह रहे हैं और उसे आप मात्र ‘शब्द’ मानकर उस ओर गौर नहीं कर रहे हैं जैसे मैं इसे ‘युद्ध और मन्दी’ का परिणाम मान रहा हूँ तो पूरा पूँजीवादी तंत्र बिना किसी हिचक के साफ शब्दों में इसे इसी रूप में कह भी रहा है। अमरीका पूरे नियोजित तरीके से विगत दो दशकों से इसे ‘आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध’ कह भी रहा है और इसे नाटो के साथ मिलकर लड़ भी रहा है। मेरा संशोधन मात्र इसमें यह है कि यह ‘आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध’ नहीं बल्कि ‘तेल के लिए युद्ध’ है। हाँ यदि आप किसी युद्ध से ही इन्कार करते हंै तो फिर आप से मुखातिब होना मेरे लिए संभव नहीं है।
           तो ‘तेल के सन्दर्भ में पहली बात आपको माननी होगी कि एक पीड़ादायी-विनाशक और इन्सानियत के विरुद्ध एक युद्ध लड़ा जा रहा है जिसके एक पक्ष अमरीका और उसके सहयोगी हैं और दूसरी तरफ सम्पूर्ण अरब जनता है। उसकी स्वतंत्रता है, उसकी सम्प्रभुता है। उसके अपने खनिज पदार्थों पर उसका अपना हक है। यह युद्ध अफगानिस्तान, इराक, लीबिया में प्रत्यक्ष रूप से लड़ा गया है और कमोवेश भयावह तबाही के साथ जीता जा चुका है। वहाँ के राष्ट्रध्यक्षों की हत्या की जा चुकी है। अब आगे निशाने पर सीरिया से लेकर ईरान तक वे सारे अरब देश हैं जो अभी गुलाम नहीं बने हैं या उनकी खनिज सम्पदा जो ‘तेल ही है पर साम्राज्यवाद का कब्जा नहीं हो गया है। इस युद्ध के आँकड़े समयावधि, धनराशि, शामिल सैनिको कीं संख्या, प्रभावित जन समुदाय, क्षेत्रफल, मारे और विस्थापित लोगों
की संख्या सभी द्वितीय महायुद्ध से ज्यादा है। मात्र इराक या लीबिया के युद्ध का आकार फैलाव और जन हानि तथा बबर्रता हिटलर द्वारा रचाए गए यहूदी हत्याकाण्ड से बड़ा है। युद्ध का तर्क, अरब देशों पर हमले का कारण और वहाँ के राष्ट्रध्यक्षों के प्रति साम्राज्यवादी व्यवहार ‘सब कुछ घृणित, आपराधिक और मानवता को शर्मशार करने वाला है। उदाहरण के लिए अभी लीबिया और कर्नल गद्दाफी की घटना को देखा जा सकता है। ‘चूँकि लीबिया में संभावित गृहयुद्ध की स्थितियाँ हैं और ऐसे में लाखों लोग मारे जा सकते हैं इसलिए वहाँ के लोगों में शान्ति बहाल करने के लिए अमरीका तथा नाटो ने लाखों लोगों को मार डाला। गद्दाफी पर तो सद्दाम हुसैन की तरह मुकदमे की बेशर्मी भी नहीं की गई बल्कि पहले ही करोड़ों डालर का इनाम-इकराम घोषित कर दिया गया कि सेना की जद में आने के बाद कर्नल गद्दाफी को मारने की होड़ मच गई। यह बेशर्मी और अमरीकी बर्बता का ताजातरीन उदाहरण है। खैर ‘युद्ध’ के साथ-साथ जब-जब मन्दी खासकर विŸाीय पूँजी के संकट के बादल घिरते हैं। शेयर मार्केट, बैकिंग तथा अन्य विŸाीय संस्थाएँ डूबने लगती हैं, तेल कम्पनियों और उनके मालिकों का दबाव बढ़ता जाता है और तभी अरब का कोई न कोई हिस्सा फिर से युद्ध की लपटों में समाने लगता है।
    यह किस्सा अब नानी के भूत की कहानी नहीं बल्कि एक संवेदनशील तार्किक निगाह की तलबगार है जिसे पूरी दुनिया ठीक से समझ रही है। तेल कम्पनियों पर पड़ने वाला मन्दी का प्रभाव और उसी के गर्भ से पैदा होने वाले युद्ध की विभीषिका आज हमारे समय की सबसे बड़ी सच्चाई है। मैं इस छोटे से आलेख में आँकड़े और उसके परिणामी निष्कर्षों को न रखकर मात्र उन सच्चाइयों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ जिससे हम तथाकथित तेल संकट को समझ सकें।
    ‘युद्ध और मन्दी’ या ‘मन्दी और युद्ध’ के बीच तेल कीमतों की बढ़ोत्तरी और भारतीय मध्य वर्ग की चिल्ल-पों के बीच यह भी गौर करने का विषय है कि भारतीय तेल कम्पनियों और भारत सरकार के रिश्ते और मन्दी की मार से उबरने में तेल की कीमतों में वृद्धि की विवशता और तानाशाहीपूर्ण सोच ने हमें भी अरब जनता की तरह विवश कर रखा है।
    मेरा अनुरोध है कि मन्दी-युद्ध तथा तेल कीमतों में वृद्धि को एक साथ रखकर देखें तो साम्राज्यवाद-पूँजीवाद का क्रूर चेहरा बेनकाब हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि पहले, मन्दी और युद्ध को समझा जाए फिर उसकी परिणति तेल कम्पनियों के लाभांश के लिए जनता को और-और दुहने में लगे पूँजीवादी साम्राज्यवादी खेल को समझा जाए और अब यह सारा कुछ साफ है, स्पष्ट है।
    तेल कीमतों की वृद्धि, भयावह नरसंहार और मन्दी की बार-बार आती बाढ़ उसी पूँजीवादी-साम्राज्यवादी क्रिया कलापों की परिणाति है जिसके खिलाफ निर्णायक युद्ध के बिना न देश की जनता का कल्याण है और न ही विश्व मानवता का। हर बार डूबती अर्थ व्यवस्थाओं को बचाने के नाम पर अरबों डालर मदद तथा तेल कम्पनियों के ‘तथाकथित घाटे’ जो कि अधिक मुनाफे की हवस ही है, को पूरा करने के लिए साम्राज्यवादी और उनकी पिट्ठू सरकारें तेल कम्पनियों के सामने नतमस्तक हैं। ब्रिटेन की छः डाईन कम्पनियाँ हों या भारत की तेल कम्पनियाँ इनकी शक्ति इतनी है कि ये सरकारों को अपनी मर्जी अर्थात अधिक से अधिक मुनाफे के लिए विवश कर सकती हैं। ‘युद्ध और मंदी’ के इस खेल को अंजाम देने का कार्य यदि ब्रिटेन, जर्मनी तथा अमरीकी कम्पनियों ने किया है तो भारत के संदर्भ में यहाँ की तेल कम्पनियाँ जो अब पूरी तरह से भारत सरकार के नियंत्रण से मुक्त हैं, उनका दबाव है। युद्ध और ईरान पर प्रतिबंध के बीच अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जारी सट्टेबाजी तथा तेल कम्पनियों के मुनाफे की हवस ने मिलकर एक सर्वग्रासी तंत्र का निर्माण किया है। मजेदार बात यह है कि तेल का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार भाव सन् 2008 के बराबर है लेकिन 2012 तक कीमतों की वृद्धि लगभग दोगुने के आसपास पहुँच चुकी है। तब यह सवाल गंभीर है कि आखिर मुनाफे की भारी मात्रा किसकी जेब में जा रही है।
    सही बात यह है कि नव उदारवादी तंत्र कारपोरेट और मुनाफा खोर कम्पनियों को लाभ पहुँचाने के लिए ही बन गया है जिससे बार-बार विश्व मानवता को खौफनाक दौरों से गुजरना पड़ रहा है। दुनिया के तथा देश के समस्त प्राकृतिक संसाधनों को इन कम्पनियों के हवाले कर सरकारें नए-नए हत्याकाण्ड रचाने में शामिल हैं।
    इस स्तर में ‘तेल’ की कीमतों के सवाल के पीछे पूँजीवादी साम्राज्यवादी अर्थतंत्र है जो पिछली सदी के मुकाबले ज्यादा घृणित और आक्रामक हैं। जन विरोधी हैं। मुनाफे की अंधी हवस ने विश्व मानवता को संकट के दहाने पर खड़ा कर दिया है।
   -राजेश मल्ल

मो0 09919218089

 लोकसंघर्ष पत्रिका सितम्बर 2012 अंक में प्रकाशित
Share |